BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वार्नर-हैंड्सकॉम्ब पर कंगारू टीम को बड़ी बढ़त दिलाने का जिम्मा

वार्नर-हैंड्सकॉम्ब पर कंगारू टीम को बड़ी बढ़त दिलाने का जिम्माचटगांव। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पीटर हैंड्सकॉम्ब के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बढ़त लेने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यहां के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 64 ओवर में दो विकेट पर 225 रन बना लिए थे। 

 

ऑस्ट्रेलिया अब भी बांग्लादेश से 80 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बाकी हैं। वार्नर 170 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 88 और हैंड्सकॉम्ब 113 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 69 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी हो गई है।

 

इससे पहले कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 58 रन की उपयोगी पारी खेली। स्मिथ 94 गेंदों पर आठ चौके लगाने के बाद आउट हो गए। मैट रेनशॉ सिर्फ चार रन ही बना सके। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान और तैजुल इस्लाम ने 1-1 विकेट लिया है। इससे पहले आज सुबह बांग्लादेश ने अपनी पारी 253/6 रन से आगे शुरू की। मेजबान टीम 113.2 ओवर में 305 रन पर सिमट गई। पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज विकेटकीपर कप्तान मुश्फिकुर रहीम 68 और नासिर हुसैन 45 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। पहले दिन शब्बीर रहमान ने 66, सौम्य सरकार ने 33 और मोमिनुल हक ने 31 रन का योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने सात और बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर ने दो विकेट झटके।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More