देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
न्यूयॉर्क। ब्रिटिश खिलाड़ी जेमी मरे और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में मिश्रित युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में मरे-हिंगिस की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के माइकल वीनस और चीनी ताइपे की चान हाओ-चिंग की जोड़ी को मात दी।
विंबलडन जीतने वाली मरे-हिंगिस की जोड़ी ने माइकल-चिंग की जोड़ी को 6-1, 4-6, 10-8 से मात दी। दोनों जोडिय़ों का सामना अब तक 10 बार एक-दूसरे से हो चुका है और इस रिकॉर्ड में मरे-हिंगिस की जोड़ी 10-0 से आगे है। हिंगिस ने कहा, सुपर टाईब्रेकर के बाद हमें पता था कि हमें कैसे खेलना है। पहला सेट हमने आसानी से जीता।
हालांकि, दूसरे सेट में हम गलतियों से पीछे रह गए लेकिन सुपर टाईब्रेकर में हमने खेल अपने नाम किया। मरे और हिगिस ने कहा कि वे अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के लिए तैयार हैं। मरे ने कहा कि उनके लिए हिंगिस के साथ प्रतिस्पर्धा करना एक बड़ा अवसर है। वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इस खेल की सबसे बड़ी विजेता हैं।
सर्जरी के बाद यूएस ओपन जीतना सपना है : स्टीफंस
जनवरी में सर्जरी के बाद अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस के लिए यूएस ओपन में खिताबी जीत हासिल करना एक असंभव सपना था, लेकिन इस सपने को उन्होंने सच कर दिखाया। स्टीफंस को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उन्होंने टूर्नामेंट अपने नाम किया है। अपनी बचपन की दोस्त और हमवतन मेडिसन कीज को फाइनल में मात देकर स्टीफंस ने अमेरिकी ओपन के रूप में करिअर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।
महिला एकल वर्ग के फाइनल में कीज को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात देने के बाद स्टीफंस को भावुक भी देखा गया। अपने बयान में स्टीफंस ने कहा, मेरे लिए तो यह अब भी सपना है। जैसे मैं एक सुबह उठूंगी और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ होगा। स्टीफंस ने पैर में चोट से 11 माह तक उबरने के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की। उन्होंने कहा, मैं एक असली योद्धा हूं। मैंने हार नहीं मानी। इस खिताब को मैं अब आसानी से अपने हाथ से नहीं जाने दूंगी और अब पूरे प्रयास के साथ हर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा
किस प्रकार जीता कांस्य पदक