देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चेन्नई। भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ मंगलवार को यहां के एम. चिदम्बरम स्टेडियम में दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली टीम भारत के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर है।
चेपक के मैदान पर पहली पारी के औसत 237 के स्कोर के देखते हुए अभ्यास मैच में बड़ा स्कोर शायद न हो। इस दौरान भारत के अधिकतर खिलाड़ी दिलीप ट्रॉफी में व्यस्त हैं। बोर्ड अध्यक्ष की टीम ज्यादा मजबूत नहीं है। टीम की कमान पंजाब के बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान के हाथों में है। उनके अलावा श्रीवत्स गोस्वामी, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी हैं।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गुरकीरत का औसत 44.58, नीतीश का 41.78 है जबकि श्रीवत्स का 32.52 है। टीम में गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संदीप शर्मा पर होगी। वहीं ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर पर सभी की नजरें होंगी। उन्होंने इसी साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए अपनी स्पिन से सभी को प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्मिथ की कोशिश इस अभ्यास मैच में अपनी टीम को परखने की होगी। वह देखना चाहेंगे की कौन से खिलाड़ी भारतीय परस्थितियों में बेहतर कर सकते हैं। साथ ही यह अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया को भारतीय हालात से वाकिफ होने का मौका देगा। कप्तान के अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, ग्लैन मैक्सवेल, आरोन फिंच बोर्ड एकादश के खिलाफ अपने बल्ले की धार को आजमाएंगे। वहीं जोश हैजलवुड, नाथन कल्टर नाइल, एडम जम्पा के पास अपनी तैयारी करने का यह बेहतरीन मौका है।
टीमें
भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश : गुरकीरत सिंह मान (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, शिवम चौधरी, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश राणा, गोविंदा पोद्दार, राहिल शाह, अक्षय कारनेवार, कुलवंत खेजरोलिया, कुशांग पटेल, अवेश खान, संदीप शर्मा।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, एश्टन एगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कोल्टर नाइल, पैट कमिंस, जेम्स फॉकनर, आरोन फिंच, जोश हैजलवुड, ट्रेविस हेड, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा
शास्त्रों में हैं पूजा के भी कुछ नियम, इन परिस्थितियों में नहीं करनी चाहिए पूजा