BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने जब से यूपी के सीएम पद का कार्यभार संभाला है, तब से ही वे कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन में हैं। सीएम योगी ने साफ कहा है कि वे कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में राज्य के डीजी और एडीजी रैंक के अधिकारी मौजूद थे।    मीटिंग में योगी ने पुलिसवालों की क्लास लेते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मीटिंग में योगी ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए।   करीब 40 मिनट तक चली बैठक में योगी ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि कानून का राज सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होनें पुलिस अधिकारियों को उनके काम करने के तरीके में बदलाव करने के लिए भी कहा जिससे कि जनता सुरक्षा और राहत महसूस करे। उन्होनें पुलिस अधिकारियों को छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान ले और जनता से सीधा संवाद बनाने के लिए कहा। योगी ने सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने के लिए भी कहा। खनन, वन, गो-माफिया और भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का भी सीएम योगी ने आदेश दिया।  साभार-khaskhabar.com        

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राष्ट्रपति पद की रेस में नहीं है। गौरतलब हैॅ कि मीडिया में खबरें आई थी कि मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। इस पर मोहन भागवत ने कहा है कि मीडिया में जो चल रहा है वो होगा नहीं, हम संघ में काम करते हैं और हमें वहां नहीं जाना है।    मोहन भागवत ने कहा कि अगर उनके पास राष्ष्ट्रपति पद का प्रस्ताव आया भी तो वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं शिवसेना ने भी मोहन भागवत को राष्ट्रपति बनाने की अपील की है। शिव सेना सांसद संजय राउत का कहना था कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भागवत बतौर अगले राष्ट्रपति सही पसंद होंगे।    संजय राउत का कहना है कि राष्ट्रपति पद देश का सबसे ऊंचा ओहदा है और इस पद के लिए किसी साफ छवि के व्यक्ति को चुना जाना चाहिए। साथ ही उन्होनें कहा था कि मैंने सुना है कि राष्ट्रपति पद के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें मोहन भागवत का नाम भी शामिल है। साथ ही उन्होनें कहा था कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो भागवत सही पसंद होंगे। वहीं पीएम मोदी ने अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर सहयोगी पार्टी के नेताओं को डिनर पर चर्चा के लिए बुलाया था। साभार-khaskhabar.com    

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर उन्हें बधाई दी। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति डोनान्ड ट्रंप ने भारत के पीएम मोदी को विधानसभा चुनावों में जीत पर बधाई दी है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को भी स्टेट इलेक्शन में जीत की बधाई दी। स्पाइसर ने कहा कि राष्ट्रपति ने सुबह जर्मन चांसलर मर्केल और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके उन्हें उनके दलों की चुनावी जीत पर बधाई दी।  ज्ञातव्य है कि अब तक पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात नहीं हुई है लेकिन राष्ट्रपति पद संभालने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता भी दिया था। वहीं राष्ट्रपति चुनावों के दौरान अपने चुनाव प्रचार में ट्रंप लगातार भारतीय समुदाय और पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं।  गौरतलब है कि हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए। इन चुनावों में बीजेपी ने पांच में से चार राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनी है जबकि पंजाब में कांग्रेस ने जीत हासिल कर सरकार बनाई है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं और हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी नौ दिन व्रत रखेंगे। वह पिछले चार से भी ज्यादा दशकों से नवरात्र व्रत रखते आ रहे हैं। उपवास के दिनों में पीएम केवल एक फल खाते हैं और नींबू पानी पीते हैं। इस दौरान वे अन्न और मसाले नहीं खाते हैं।  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी नौ दिनों तक नवरात्र के व्रत रखेंगे। शारदीय नवरात्र में तो योगी 9 दिन तक किसी से मुलाकात तक नहीं करते, बस एक कमरे में रहते हैं और आराधना करते हैं। कहा जाता है कि पीएम मोदी सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी उनसे भी पहले सुबह 3 बजे उठ जाते हैं। हिन्दू संस्कृति से जुडे देश भर के अन्य लोगों के साथ पीएम मोदी भी पूरा दिन सिर्फ गर्म पानी पीकर ही काम चलाएंगे। 2012 में पीएम मोदी ने एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि वह पिछले 35 सालों से यह व्रत रखते हैं। इतना ही नहीं, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद जब वह अमेरिका यात्रा पर गए थे तब भी उन्होंने अपनी इस आस्था को नहीं तोडा था। इसके चलते उनके लिए वहां पर मीनू में बदलाव किया गया था। खाने की जगह नींबू पानी दिया गया था। वहीं, 2015 में नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पहले दिन असम के मशहूर कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने व्रत की शुरूआत की थी। भारतीय परंपरा के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा यानि पहली तारीख से नया साल शुरू होता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्र भी शुरू हो जाता है जो रामनवमी तक चलता है। इन नौ दिनों तक हिंदू व्रत रखते हैं। उपवास के दौरान अन्न नहीं खाया जाता है। पीएम मोदी साल के दोनों नवरात्र (चैत्र और शारदीय) में व्रत रखते हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन ष्टरू योगी ने गुंडे-बदमाशों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि या तो वे सुधर जाएं या फिर प्रदेश छोड चले जाएं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बेनीगंज के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश से कचरा साफ हो रहा है। गुंडे अगर यहां रहना चाहते हैं तो उन्हें सुधरना होगा। अगर वे नहीं सुधर सकते तो यूपी छोडकर चले जाएं। इसके बाद योगी ने नौकरशाहों को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के काम में दखल न करें और न हमारे नेता ठेकेदारी के चक्कर में पडें। हस्तक्षेप करने की जगह अधिकारी सरकार के काम की मॉनिटरिंग करें और इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर संबंधित मंत्री या जनप्रतिनिधि को भेजें। साथ ही एक कॉपी मुझे भी भेज दें।  योगी ने कहा कि कहीं भी गडबड हो तो सीधे मुझे सूचित करें। प्रदेश को लूटने वालों की छुट्टी की जाएगी। कार्यकर्ताओं से योगी बोले के अब हमें 18 से 20 घंटे काम करना है। अगले 2 साल तक न हमें गर्मी देखनी है, न बरसात देखनी है। परिस्थितियां चाहें अनुकूल हों या प्रतिकूल, हमें हर तरह से काम करना है। जनता ने हमें जो प्रचंड बहुमत दिया है उसके बाद हमारी जिम्मेदारियां और बढ गई हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में 24 घंटे बिजली और गड्ढा-मुक्त सडकों के साथ कानून का राज स्थापित करना होगा। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने अंदर की नकारात्मकता को निकाल फेंके और सकारात्मकता को आत्मसात करें। केवल तभी हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तर प्रदेश के लिए देखे गए सपने को सच साबित कर सकेंगे। उनका सपना है कि प्रदेश में हर चेहरे पर खुशी दिखे, हर बहन-बेटी सुरक्षित महसूस करे और यहां से पलायन रूके। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । मोदी सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयक को आज संसद में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि सी-जीएसटी, आई-जीएसटी-यूटी-जीएसटी और मुआवजा कानून को आज लोकसभा में रखा जा सकता है। आपको बता दे कि इन जरूरी विधयकों पर लोकसभा में 28 मार्च को ही चर्चा हो सकती है।  इसके अलावा विभिन्न उपकरों को खत्म करने के लिए उत्पाद एवं सीमा शुल्क कानून में संशोधन और नई जीएसटी व्यवस्था के तहत निर्यात एवं आयात के बिल देने संबंधित संशोधन भी सदन में रखे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार चाहती है कि जीएसटी से संबंधित विधेयक लोकसभा में 29 मार्च या अधिक से अधिक 30 मार्च तक पास हो जाए। इसके बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में रखा जाएगा। सरकार का इरादा जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने का है। जीएसटी लागू होने के बार उत्पाद, सेवा कर, वैट और अन्य स्थानीय शुल्क इसमें समाहित हो जाएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की जनता को 30वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए संबोधित कर रहे है। पीएम मोदी के मन की बात का यह 30वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने परीक्ष दे रहे छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्‍होंने कहा, 26 मार्च को बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस, मैं बांग्लादेश के सभी सातियों को बधाई देता हूं।  पीएम मोदी ने देश के शहीदों को याद किया। उन्‍होंने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए उन्‍हें प्रेरणा के स्‍त्रोत बताया। मोदी ने कहा, 23 मार्च को भगत सिंह को उनके साथियों के साथ फांसी पर लटका दिया गया था। अंग्रेज भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव से डरते थे, इसीलिए एक दिन पहले ही उन्‍हें फांसी दे दी। भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की गाथा को हम शब्दों में बयां भी नहीं कर सकते. देश के युवाओं से अनुरोध है जब भी समय मिले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर जरूर जाएं।   महात्‍मा गांधी और उनके चंपारण सत्‍याग्रह को याद किया-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्‍मा गांधी और उनके चंपारण सत्‍याग्रह को याद किया। उन्होंने कहा, यह चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष है, सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले किसी भी व्यक्ति को चंपारण सत्याग्रह का अध्यन जरूर करना चाहिए। गांधी ने एक सिक्के के दो पहलू बना दिए थे, एक सिक्के का पहलू संघर्ष, तो दूसरा पहलू सृजन था। उन्होंने कहा, गांधी की कार्यशैली में एक बड़ा अद्भुत बैलेंस था।   सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना--- न्यू इंडिया को सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह सवा सौ करोड़ देशवासियों का सपना है। छोटी-छोटी चीजों के जरिए लोग न्यू इंडिया का सपना पूरा होते हुए देख पाएंगे। देशवासी संकल्प करें और मिलकर कदम उठाएंतो न्यू इंडिया का सपना हमारे सामने सच हो सकता है।   कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना है--- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कहा, कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाना है। उनहोंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने की बात की और कहा, पिछले कुछ महीनों में बहुत बड़ी मात्रा में लोग डिजिधन आंदोलन में शामिल हुए। नोटबंदी के बाद से डिजिटल पेमेंट के अलग-अलग तरीक़ों में काफ़ी वृद्धि देखने को मिली है। पीएम मोदी ने कहा, ब्लैक मनी के खिलाफ लड़ाई आगे बढ़ाने के लिए देशवासी एक वर्ष में 2500 करोड़ डिजिटल लेन-देन करने का संकल्प कर सकते हैं क्या ? ढेड़ करोड़ लोगों ने भीम एप डाउनलोड किया और 70,000 लोगों ने व्यापारियों वाला पुरस्कार प्राप्त किया।   एक दिन के लिए पेट्रोल-डीजल प्रयोग न करने---- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और एक दिन पेट्रोल डीजल का प्रयोग न करने का संकल्प करें। स्वच्छता ने आंदोलन का रूप लिया, मैं चाहता हूं, देशवासियों के मन में गन्दगी के लिए गुस्सा पैदा हो। एक बार गुस्सा पैदा होगा तो हम ही गंदगी के खिलाफ़ कुछ-न-कुछ करने लगेंगे। हम प्लेट में उतना ही खाना लें जितना खा सकें, खाना बर्बाद ना करें। 7 अप्रैल, विश्व स्वास्थ्य दिवस है इस बार यूएन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डिप्रेशन विषय पर फोकस किया है। डिप्रेशन में सप्रेशन की जगह एक्र्सप्रेशन जरूरी है। इससे पहले पिछले महीने 29 जनवरी को उन्होंने यह कार्यक्रम किया था। उसमें परीक्षाओं के मद्देनजर पढ़ाई करने वाले छात्रों की तैयारियों पर खास रूप से बातचीत की थी। उसमें छात्रों को उन्होंने स्माइम मोर एंड स्कोर मोर का नारा दिया था। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस पर गैलेंट्री अवॉर्ड पाने वाले लोगों के परिवारवालों को शुभकामनाएं दी थीं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोरखपुर। सीएम बनने बाद पहली बार अपने क्षेत्र पहुंचे आदित्यनाथ योगी का गोरखपुर की जनता ने जोरदार स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ का आज गोरखपुर में दूसरा दिन है। योगी अपने पहले दिन महाराणा प्रताप कॉलेज पहुंचे, जहां उनका स्वागत समारोह हुआ। समारोह के बाद योगी गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की।   इस बीच गोरखनाथ मंदिर के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उसे आत्मदाह करने से रोका। वह कर्ज माफी की मांग कर रहा था, जो कि उसने इलाज के लिए लिया है। इसके साथ ही गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर के बाहर होम गार्ड कॉन्स्टेबलों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया गया। कॉन्स्टेबल नियमित होना चाहते हैं। वे नियमित होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप मांग कर रहे हैं।   रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गायों के साथ भी समय बिताया। सीएम ने कहा कि गाय सुरक्षा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र दोनों इसे प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था गायों के आसपास केंद्रित है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई । अब भी भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। समझा जा रहा था कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच की क़डवाहट कम होगी लेकिन ताजा रिपोर्टो पर अगर गौर करें तो भाजपा गठबंधन से अलग होकर मध्यावधि चुनाव की तरफ जा सकती है। निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा को लगता है कि मध्यावधि चुनाव में वह अकेले दम बहुमत पा सकती है।  प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की यहां गुरूवार शाम हुई बैठक में मध्यावधि चुनाव सहित कई संभावित परिदृश्यों पर विचार किया गया। भाजपा में मौजूद एक सूत्र ने बताया, सत्तारूढ शासन में शिवसेना के साझेदार नहीं रहने की स्थिति में उपजने वाले राजनीतिक परिदृश्य पर बैठक में चर्चा हुई। सूत्र ने बताया कि मध्यावधि चुनाव के लिए व्यवहार्यता पर चर्चा की गई। सूत्र ने बताया कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में नकारात्मक टिप्पणियों सहित पार्टी की अन्य हरकतों के खिलाफ कार्रवाई पर आमराय है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में प्रभावशाली प्रदर्शन ने राज्य में पार्टी को मजबूत किया है। सूत्र ने कहा कि कुछ विधायकों के अन्य पार्टियों को छोडने और भाजपा के टिकट पर फिर से चुने जाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में शरीक होने वाले नेताओं में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस भी शामिल हैं। यह बैठक राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल के आधिकारिक आवास पर हुई।  गौरतलब है कि साल 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लडा था। भाजपा सबसे बडे दल के रूप में उभरी थी। इसके कुछ महीनों बाद शिवसेना भगवा गठबंधन में लौटी थी लेकिन मनचाहा विभाग पाने में नाकाम रही थी। महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा का सहयोगी दल रहने के बावजूद शिवसेना ने सरकार की नीतियों पर हमला जारी रखा। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी तंज कसे। स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना और भाजपा के बीच संबंध बदतर हो गए, ये चुनाव उन्होंने अलग-अलग लडे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका के न्यू जर्सी में एक भारतीय महिला और उसके सात साल के बेटे को उनके घर में मृत पाया गया है। आंध्र प्रदेश में महिला के परिजनों से यह जानकारी मिली है। मृत महिला की पहचान एन। शशिकला (40) और बेटे की पहचान अनीश साई के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर संसद के दोनों सदनों में सदस्यों ने चिंता जाहिर की और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष उठाएं।  प्रकाशम जिले में शुक्रवार को पीडिता के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, शशिकला के पति जब गुरूवार शाम घर लौटे, तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मृत पाया। आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रकाशम जिले से विधायक वाई सम्बासिवा राव ने इस घटना के बारे में फोन पर उत्तरी अमेरिका में तेलुगू एसोसिएशन (टीएएनए) से बात की है। सम्बासिवा ने कहा कि मां और उसके बेटे की हत्या की गई है। हनुमंता और उनकी पत्नी शशिकला सॉफ्टवेयर पेशेवर थे। शशिकला घर से ही काम करती थीं। दोनों पिछले नौ साल से अमेरिका में रह रहे थे। राज्यसभा में मामला उठा... राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस के डॉ टी सुब्बीरामी रेड्डी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। यह बहुत ही खतरनाक है। दो सप्ताह पहले ही दो भारतीयों को मारा गया और अब बीती रात यह घटना हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह मुद्दा अमेरिका के राष्ट्रपति के समक्ष उठाना चाहिए। उप सभापति पीजे कुरियन ने भी इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस मुद्दे को उच्चतम स्तर पर उठाना चाहिए।  संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इसके बाद सदन में कहा विदेश मंत्री इस संबंध में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही हैं और सरकार इस घटना को भी पूरी गंभीरता से लेगी। भारतीय इंजीनियरों से संबंधित घटनाओं की श्रृंखला में यह अपनी तरह की ताजा घटना है। इससे पहले तेलंगाना के एयरोनॉटिकल इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की भी हत्या की गई थी। श्रीनिवास की अमेरिकी नौसेना के पूर्व कर्मी एडम डब्ल्यू परिंटन ने 23 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा, तेलंगाना की वामशी रेड्डी मामिडाला की भी कैलिफोर्निया के मिलपिटास में 10 फरवरी को गोली मार कर हत्या की गई थी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस्लामाबाद । गुरूवार को पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस के मौके पर पाक नेताओं और सेना के भारत विरोधी तेवर देखने को मिले। पाकिस्तान की सैन्य परेड में जहां पहली बार चीनी सेना नजर आई, वहीं राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने इस मौके पर फिर कश्मीर राग अलापा और इसे विभाजन का अधूरा अजेंडा करार दिया। लाहौर की सडकों पर हर बार की तरह मुंबई हमले के गुनहगार आतंकवादी हाफिज सईद के संगठन तहरीक-ए-आजादी ने भारत के खिलाफ बडी रैली निकाली। जमात उद दावा का नाम बदलकर तहरीक-ए-आजादी किया गया है।  चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के एक दल ने गुरूवार को पाकिस्तान की गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पीएलए के सुरक्षा बलों को परेड में शामिल करने के लिए चीन का शुक्रिया अदा किया और इसे एक ऎतिहासिक अवसर करार दिया। हुसैन ने कहा कि इससे पहले पाकिस्तान में इस प्रकार के समारोहों में चीन की सेना ने कभी हिस्सा नहीं लिया। पाकिस्तान दिवस परेड में पीएलए के 90 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। पाकिस्तान की गणतंत्र दिवस परेड में सऊदी अरब की सऊदी स्पेशल फोर्स के दल और तुर्की के तुर्किश जानिसारे मिलिट्री बैंड के दल ने भी हिस्सा लिया।  इस मौके पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने भारत पर सिलसिलेवार तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन करके क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने का आरोप लगाया। हुसैन ने कहा, पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत को तैयार है और कश्मीर मुद्दे को हल करना चाहता है जो बंटवारे का अधूरा अजेंडा है। उन्होंने कहा, हम पूरी दुनिया से, खासतौर से प़डोसियों के साथ अमन और दोस्ती चाहते हैं, लेकिन भारत ने अपने गैरजिम्मेदाराना रवैये, नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन करके क्षेत्र की शांति को खतरे में डाला है। मुंबई हमले के गुनहगार आतंकवादी हाफिज सईद के संगठन तहरीक-ए-आजादी ने लाहौर में भारत के खिलाफ गुरूवार को एक ब़डी रैली निकाली जिसमें सैंकडों लोग शामिल हुए। भारत के खिलाफ भडकाऊ नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में जमात उद दावा के कई बडे नेता नजर आए। हाल ही में जमात उद दावा का नाम बदलकर तहरीक-ए-आजादी किया गया है।  वार्षिक परेड में पाकिस्तान की स्वदेशी तौर पर विकसित की गई मिसाइलें और वायु रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। परेड में पहली बार चीनी और सऊदी सैनिकों ने शिरकत की। इसके अलावा तुर्की का मेहर सैन्य बैंड भी शामिल हुआ। पाकिस्तान ने परेड के दौरान एफ-16, जेएफ-17 थंडर्स, मिराज, एडब्ल्यूएसी, पी3-सी ओरियोन और एफ-7 से अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया। सैन्य परेड के दौरान पाकिस्तान के तीनों बलों, रेंजर्स, पुलिस और कमांडो ने मार्च किया। याद रहे,23 मार्च 1940 को लाहौर में मुसलमानों के लिए एक अलग मातृभूमि की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उसी की याद में पाकिस्तान में हर साल 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के एक कर्मचारी को अपनी चप्पल उतार कर पीट डाला। वाकये के बाद सांसद ने शेखी बघारते हुए गर्व कहा, ‘मैंने उसे अपनी सैंडल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था...’ बताया जा रहा है कि सांसद ने इस वाकये को अंजाम अपनी पंसद की सीट नहीं मिलने पर दिया। एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि सांसद ने एयरलाइन स्टाफ के एक सदस्य को सीट को लेकर विवाद करते हुए चप्पल से पीटा है। एयर इंडिया ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और इसके लिए जांच का गठन कर दिया गया है। रवींद्र गायकवाड़ महाराष्ट्र से सांसद हैं और पहली बार संसद में पहुंचे हैं। एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया में बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद ज्यादा गरमा गर्मी में बदल गया और इसके बाद शिवसेना के सांसद ने एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए लिखा, ‘हां, मैंने उसको मारा था, उसने मेरे साथ बदतमीजी की थी।’ लेकिन इस घटना के बाद एयर इंडिया के कर्मचारियों में गुस्सा है। इस वारदात के पीडित एयर इंडिया कर्मी ने व्यथित होकर कहा, इस देश को भगवान ही बचा सकते हैं। इसबीच शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है व एयर इंडिया इस सांसद को नो फ्लाई लिस्ट में डाल रही है यानी वह अब एयर इंडिया से विमान यात्रा नहीं कर सकेंगे।  शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने अपने सांसद की इस हरकत पर नाराजगी जताई है। उद्धव ठाकरे ने रविंद्र गायकवाड़ से सफाई मांगी है और साथ ही उन्हें मुंबई में मातोश्री बंगले पर बुलाया है। कयास लगाया जा रहा है रविंद्र गायकवाड़ की इस हरकत पर उनपर कार्रवाई कर सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और एयर इंडिया की ओर से पूरी घटना की जानकारी मंत्रालय और उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More