BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP: महाकौशल एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 12 यात्री हुए घायल

UP: महाकौशल एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 12 यात्री हुए घायलनई दिल्ली । यूपी के महोबा शहर के पास कुलपहाड़ में महाकौशल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 12 यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। हादसा गुरुवार सुबह हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम हालात का जायजा लेने के लिए हादसास्थल पर पहुंच गए हैं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जबलबुर से दिल्ली जा रही इस ट्रेन के डिब्बे करीब 2.30 बजे पटरी से उतर गए। फिलहाल रेल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश में कई बड़े रेल हादसे हुए हैं। जनवरी में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में जगदलपुर-हीराखंड एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पिछले साल नवंबर में कानपुर में बड़ी रेल दुर्घटना हो गई थी जिसमें 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कहा जा रहा था इन रेल हादसों में आईएसआई का हाथ था। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More