BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली में मंत्री भी असुरक्षित! चार युवक पीछे लगे स्मृति ईरानी के...

दिल्ली में मंत्री भी असुरक्षित! चार युवक पीछे लगे स्मृति ईरानी के...नई दिल्ली । राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चार लडकों के खिलाफ शिकायत दी है। चारों लडकों पर आरोप है कि वह अपनी कार से स्मृति ईरानी की सरकारी गाडी का पीछा कर रहे थे। चारों आरोपी दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। 

घटना शनिवार शाम लगभग 5 बजे की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एयरपोर्ट से अपने आवास की ओर जा रही थी। उसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि एक कार काफी वक्त से उनका पीछा कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी गाडी का पीछा होते देख साहसिक फैसला लिया और खुद उन लडकों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। उन लडकों को पकडने के बाद केंद्रीय मंत्री ने 100 नंबर पर कॉल की और पुलिस को मौके पर बुलाया। 

केंद्रीय मंत्री द्वारा शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमा हिल गया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने खुद थाने में आकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने चारों लडकों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चारों लडके दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। आरोपियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। बता दें,स्मृति ईरानी ने ठीक दो साल पहले पहले चेंजिंग रूम में लगे खुफिया कैमरे को पकडा था। स्मृति ने 3 अप्रैल, 2015 को गोवा के फैब इंडिया के शोरूम में खुफिया कैमरा पकडे जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। उस वक्त स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में मानव संसाधन मंत्री थीं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More