BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा सांसद बोले,सचिन-रेखा संसद नहीं आते,जवाब मिला-उन्हें आने को राजी करो

सपा सांसद बोले,सचिन-रेखा संसद नहीं आते,जवाब मिला-उन्हें आने को राजी करोनई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने गुरूवार को सदन में सचिन तेंदुलकर और रेखा की कम उपस्थिति पर सवाल खडे किए। उन्होंने कहा कि अगर सचिन और रेखा की सदन में दिलचस्पी नहीं तो वे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के माध्यम से सवाल राज्यसभा में उठाया। उन्होंने आगे कहा कि मैंने सेशन की शुरूआत से ही दोनों को सदन में नहीं देखा है। दोनों को सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। ये सही नहीं है। जिस समय अग्रवाल सदन में बोल रहे थे, उस समय वहां मौजूद कई सदस्यों ने उनका समर्थन भी किया। 

इसपर डिप्टी चेयरमैन पीजे कुरियन ने कहा कि सदन में कुछ दिन हाजिर होने के लिए नरेश अग्रवाल को मनोनीत सदस्यों को राजी करना चाहिए। डिप्टी चेयरमैन के इस सुझाव पर नरेश अग्रवाल ने जवाब दिया कि यदि डिप्टी चेयरमैन का यही सुझाव है तो मैं मनोनीत सदस्यों को सदन में हाजिर रहने के लिए चिटी लिखेंगे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More