BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राम जन्मभूमि विवाद : रोजाना सुनवाई पर आज आ सकता है एससी का फैसला

राम जन्मभूमि विवाद : रोजाना सुनवाई पर आज आ सकता है एससी का फैसलानई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में आज इस बात का फैसला हो जाएगा कि राम जन्मभूमि विवाद पर रोजाना सुनवाई होगी या नहीं। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने जल्द सुनवाई की अर्जी दी है। आपको बता दें कि शीर्ष कोर्ट भी कह चुका है कि विवाद पर आपसी सहमति से फैसला हो। 

बीजेपी सासंद सुब्रमण्यम स्वामी की अर्ज़ी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। स्वामी ने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग वाली अर्ज़ी सुप्रीम कोर्ट में दी थी। उधर राम जन्मभूमि विवाद के मुख्य याचिकाकर्ता रहे हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को एक चिट्ठी लिखी है।

अपनी इस चिट्ठी में इकबाल अंसारी ने सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से मामला उठाए जाने का विरोध किया है। उन्होंने लिखा है, सुब्रमण्यम स्वामी इस विवाद में पक्ष नहीं हैं। उन्होंने पक्षकारों को बगैर जानकारी दिए चीफ जस्टिस की बेंच में ये मामला रखा। उनका इस केस से कोई लेना देना नहीं है। 21 मार्च को ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सभी पक्ष आपसी सहमति से इस विवाद का हल निकालने की कोशिश करें और अगर सभी पक्ष सहमत हैं तो मध्यस्थता के लिए किसी जज की नियुक्ति की जा सकती है। लेकिन सवाल ये है कि क्या राम जन्मभूमि विवाद के सभी पक्षों में सहमति होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More