देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । सरकार ने व्यक्तियों के लिए आयकर विवरण दाखिल करने का एक नया और ज्यादा आसान फार्म आईटीआर-1 शुRवार (31 मार्च) को अधिसूचित किया। यह फार्म आकलन वर्ष 2017-18 के लिये कल से उपलब्ध होगा।
इसके साथ ही नोटबंदी के बाद दो लाख रूपए या अधिक राशि की जमाएं करने वाले करदाताओं को इसका खुलासा नये आयकर रिटर्न (आईटीआर) फार्म में करना होगा। फिलहाल सहज (आईटीआर 1) फार्म वेतनभोगी कर्मचारी और आईटीआर-2 ऎसे व्यक्ति और हिंदू विभाजित परिवार (एचयूएफ) भरते हैं जिनकी आय में व्यापार से प्राप्त आय शामिल नहीं होती है।
सरकार ने आईटीआर-2-ए फार्म खत्म कर दिया है जिसका इस्तेमाल वे व्यक्ति तथा एचयूएफ करते थे जिनकी व्यवसाय या पेशे और पूंजी लाभ से कोई आय नहीं थी और न विदेश में कोई संपत्ति थी। फिलहाल देश में 29 करोड लोगों के पास स्थायी खाता संख्या (पैन) है लेकिन फिलहाल केवल छह करोड पैनधारक ही आयकर रिटर्न भरते हैं। आईटीआर-1 के लिये ई-फाइलिंग की सुविधा एक अप्रैल से चालू होगी और आईटीआर निर्धारित समयसीमा 31 जुलाई तक तक भरा जा सकता है। फार्म फाइल करते समय करदाता को पैन, आधार संख्या, व्यक्तिगत सूचना और कर भुगतान के संदर्भ में सूचना भरनी पडेगी। टीडीएस के बारे में फार्म में स्वत: जानकारी आ जाएगी। संसद में वित्त विधेयक में संशोधन के तहत एक जुलाई के बाद करदाता के लिये आधार संख्या रसीद उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। अगर उसके पास आधार नहीं है तो उसे आईटीआर में प्राçप्त रसीद की संख्या देनी होगी जिससे यह लगे कि उसने आधार के लिये आवेदन किया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सूर्य नमस्कार से लेकर वज्रासन तक, ये आसान योगासन बनाएंगे आपकी सेहत
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस