देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी इस साल के आखिर तक अमेरिका दौरे पर जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्यौता दिया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप को पीएम मोदी की मेजबानी का इंतजार है। ट्रंप सरकार की ये घोषणा इस बात का संकेत है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में गर्मजोशी अब भी कायम है। आपको बता दें कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद वीजा मसले पर भारत की अपनी चिंताएं हैं।
ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद मोदी और ट्रंप दो बार फोन पर बातचीत कर चुके हैं। आखिरी बातचीत सोमवार रात को हुई थी। इसमें ट्रंप ने मोदी को यूपी चुनाव में जीत की बधाई दी थी। पहली बार जनवरी में मोदी ने ट्रंप को राष्ट्रपति बनने पर बधाई देने के लिए फोन किया था। इसी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया था। चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रंप ने मोदी को ग्रेट मैन कहा था। उन्होंने मोदी को ऐसा नेता बताया था जो भारत की अफसरशाही को बदलने में पूरी ऊर्जा लगा रहे हैं। मोदी भी ट्रंप को जीत की बधाई देने वाले दुनिया के सबसे पहले नेताओं में से एक थे। मोदी ने ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें अमेरिका दौरे का इंतजार है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
अगर प्रकृति मरी, तो मानव अधिकार भी मर जाएंगे
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत