BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज सीएम हाउस में गृह प्रवेश करेंगे योगी, शाम को होगी फलाहार पार्टी

आज सीएम हाउस में गृह प्रवेश करेंगे योगी, शाम को होगी फलाहार पार्टीलखनऊ । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज सीएम हाउस में गृह प्रवेश करेंगे। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ का नवरात्र व्रत भी आज से ही शुरू हो रहा है और उन्होनें इसलिए आज का दिन सीएम हाउस के गृह प्रवेश के लिए चुना है। वैसे तो नवरात्र की शुरूआत मंगलवार से हो चुकी है लेकिन गोरखनाथ मंदिर में आज से नवरात्र की शुरुआत मानी जा रही है, इसलिए नवरात्र के मौके पर पूजा पाठ के बाद योगी का सीएम आवास में प्रवेश करेंगे। 

ज्ञातव्य है कि योगी आदित्यनाथ के गृह प्रवेश के एक दिन पहले यानी मंगलवार को सीएम हाउस की नेम प्लेट बदली गई। पहले नेम प्लेट पर सीएम आदित्यनाथ योगी लिखा था, जिसे कल बदलकर योगी आदित्यनाथ कर दिया गया। ज्ञातव्य है कि 19 मार्च को यूपी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद से योगी आदित्यनाथ लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। यहीं पर वे मीटिंग भी ले रहे हैं। अब आज योगी आदित्यनाथ सीएम हाउस में प्रवेश करेंगे। 

नवरात्र में उपवास रखते हैं योगी:

नवरात्र के मौके पर योगी आदित्यनाथ भी उपवास रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं। वे नौ दिन तक सिर्फ फलाहार पर रहते हैं। आज योगी ने सीएम हाउस में फलाहार पार्टी भी रखी है, जिसमें बीजेपी के नेता तो शामिल होंगे ही गोरखपुर से भी लोगों को बुलाया गया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More