BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। एम. वेंकैया नायडू देश के नए उपराष्ट्रपति होंगे। देश के नए उपराष्ट्रपति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। इधर, उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद नायडू ने कहा कि राज्यसभा के सभापति के रूप में वह निर्भय और निष्पक्ष होकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने, और सभी सदस्यों की मदद से उसकी मर्यादा व शिष्टाचार को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। नया उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के तुरंत बाद नायडू ने कहा, राज्यसभा के सभापति के रूप में मैं निर्भय और निष्पक्ष होकर सदन का कामकाज संचालित करने की ईमानदार कोशिश करूंगा। मैं सदन के कामकाज के नियमों और संकल्पों के अनुसार काम करूंगा और सभी सदस्यों के सहयोग से सदन की मर्यादा को बनाए रखूंगा।   उन्होंने कहा कि वह इस बात की कोशिश करेंगे कि ऊपरी सदन का हर सदस्य देश के सामने खड़े मुद्दों को सुलझाने की दिशा में अर्थपूर्ण योगदान करे। नायडू 10 अगस्त को हामिद अंसारी का स्थान लेंगे। उन्होंने कहा, भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित कर मुझे जो सम्मान मिला है, उसके लिए मैं अभिभूत हूं। इस निर्वाचन के जरिए वह राज्यसभा के सभापति भी होंगे। नायडू ने कहा कि वह खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य कई पार्टियों के नेताओं के आभारी हैं, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी देने का विचार किया। मैं संसद के सम्मानित सदस्यों के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने मुझपे भरोसा जताया और यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी।   वेंकैया ने कहा कि वह इस बात से अभिभूत हैं कि एक आम आदमी को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, क्योंकि मेरी जड़ें एक सामान्य किसान परिवार से जुड़ी हुई हैं। वेंकैया ने कहा, यह हमारे संसदीय लोकतंत्र की सुंदरता और क्षमता की बात करता है। संसद हमारे लोकतांत्रिक राजनीति का सर्वोच्च मंच हैं, जो जन जीवन की बेहतरी के लिए आवश्यक विधायी उपायों के जरिए हमारे देश के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए है।   नायडू को बधाई देने वालो का तांता   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू को ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, वेंकैया नायडू एक समर्पित और परिश्रमी उपराष्ट्रपति की तरह देश की सेवा करेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। गोपालकृष्ण गांधी ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने मेरे लिए वोट किया उनका शुक्रिया। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनने पर ट्वीट कर बधाई दी।   नायडू को 516 मत मिले राजग उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू शनिवार को विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 272 मतों से मात देकर देश के अगले उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। नायडू को 516 मत मिले, जबकि गांधी को 244 वोट हासिल हुए। कुल 771 वोट पड़े थे। 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी, शमशेर के. शरीफ ने संवाददाताओं से कहा, चूंकि वेंकैया नायडू ने जीत के लिए निर्धारित संख्या से अधिक वोट प्राप्त किए हैं, इसलिए मैं उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित करता हूं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनावों के बाद आज संसद में उपराष्ट्रपति चुऩावों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। शाम को 7 बजे तक इसके परिणाम भी आ जाएंगे। पीएम मोदी और एनडीए के उम्मीदवार वेंकैया नायडू ने वोट डाला दिया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाल दिया। ज्ञातव्य है कि भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनावी मैदान में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू हैं, तो वहीं विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी हैं। हांलांकि राष्ट्रपति चुनावों की तरह उपराष्ट्रपति चुनावों में भी एनडीए के उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। ज्ञातव्य है कि उपराष्ट्रपति संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा का सभापति भी होता है। ज्ञातव्य है कि उपराष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट के माध्यम से होता है। बैलेट पेपर में चुनाव लड रहे उम्मीदवार का नाम लिखा होत है। इसमें चुनाव चिह्न नहीं होता। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं। उपराष्ट्रपति चुनावों में सांसद अपनी पसंद को मार्क करने के लिए एक खान पेन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं किसी दूसरे पेन से मार्क किये गए वोट को खारिज कर दिया जाता है। ज्ञातव्य है कि उपराष्ट्रपति चुनावों के परिणाम आज ही आ जाएंगे।  वैंकया की जीत तय! अगर वोटों की गणित पर नजर डालें तो एनडीए के उम्मीदवार वैंकया नायडू की जीत तय मानी जा रही है। ज्ञातव्य है कि उपराष्ट्रपति चुनावों में राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य वोटिंग करते हैं। ऐसे में बीजेपी लोकसभा में तो सबसे बडी पार्टी थी ही लेकिन अब राज्यसभा में भी बीजेपी सबसे बडी पार्टी बन गई है। राज्यसभा में बीजेपी के सबसे ज्यादा 58 सांसद हैं। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 57 सांसद हैं। बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के पास लोकसभा में 340 और राज्यसभा में कुल 85 सांसद हैं। ऐसे में एनडीए के उम्मीदवार वैंकया नायडू का उपराष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।  जदयू देगी विपक्ष का साथ!  ज्ञातव्य है कि बिहार में अब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है। इसके बावजूद नीतीश कुमार विपक्ष का साथ देंगे। ज्ञातव्य है कि बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वे उपराष्ट्रपति चुनावों में गोपालकृष्ण गांधी को ही समर्थन करेंगे। हांलांकि नीतीश जब विपक्ष के साथ थे तो उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन किया था। ऐसे मेें अब देखना है कि नीतीश कुमार की पार्टी उपराष्ट्रपति चुनावों में एनडीए का साथ देती है या विपक्ष का। जदयू देगी विपक्ष का साथ!  ज्ञातव्य है कि बिहार में अब नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बीजेपी से हाथ मिला लिया है। इसके बावजूद नीतीश कुमार विपक्ष का साथ देंगे। ज्ञातव्य है कि बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि वे उपराष्ट्रपति चुनावों में गोपालकृष्ण गांधी को ही समर्थन करेंगे। हांलांकि नीतीश जब विपक्ष के साथ थे तो उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में एनडीए के उम्मीदवार को समर्थन किया था। ऐसे मेें अब देखना है कि नीतीश कुमार की पार्टी उपराष्ट्रपति चुनावों में एनडीए का साथ देती है या विपक्ष का।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

बिजिंग। डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन लगातार भारत पर निशाना साधा रहा है। चीन के सरकारी अखबारी ग्लोबल टाइम्स ने डोकलाम को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ग्लोबल टॉइम्स में छपे लेख में कहा गया है कि मोदी सरकार भारत को युद्ध की ओर धकेल रही है। साथ ही लेख में लिखा है कि युद्ध होने की स्थिती में नतीजा जग जाहिर है। ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि डोकलाम पर अगर भारतीय सेना पीछे नहीं हटी तो युद्ध होना तय है और उसके नतीजे भी जगजाहिर है।    अखबार का कहना है कि मोदी सरकार अपने लोगों से झूठ बोल रही है कि 2017 वाला भारत 1962 से अलग है। अखबार का कहना है कि पिछले 50 सालों में चीन ने अपनी सेना को मजबूत बनाया है।    साथ ही लेख में लिखा है कि पिछले 50 सालों में दोनों देशों की ताकतों में सबसे बडा अंतर है। चीनी मीडिया का कहना है कि पीएलए ने सैन्य टकराव के लिए पर्याप्त तैयारी की है। साथ ही लेख में कहा गया है कि मोदी सरकार को पीएलए की ताकत के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही लेख में कहा गया है कि युद्ध की स्थिति में पीएलए सीमा क्षेत्र में सभी भारतीय सैनिकों को खत्म करने में पूरी तरह सक्षम है। चीनी मीडिया का कहना है कि चीन ने संयम का प्रयोग किया है, साथ ही शांति और मानव जीवन के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया है।    चीनी मीडिया का कहना है कि अगर मोदी सरकार चीन की सद्भावना को कमजोरी मानती रही, तो यही लापरवाही विनाश की ओर ले जाएगा। चीनी मीडिया ने भारत की लापरवाही पर हैरानी जताते हुए कहा कि भारत उस देश को चुनौती दे रहा है जो ताकत में उससे कहीं ज्यादा श्रेष्ठ है।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

बिजिंग। डोकलाम विवाद पर जहां भारत बार बार शांति से बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की बात कर रहा है तो वहीं चीन इस मुद्दे पर लगातार भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रहा है। चीन डोकलाम को लेकर लगातार भारत को धमकी दे रहा है। चीन ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा है कि भारत को डोकलाम से तुंरत पीछे हट जाना चाहिए। चीनी सेना ने कहा है कि अब संयम की सीमा खत्म हो रही है। चीनी सेना की ओर से कहा गया है कि चीन अपनी सीमा की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता और पीएलए के कर्नल रेन गुओकियांग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सहने की एक सीमा होती है और अब चीन का संयम खत्म हो रहा है।    बयान में कहा गया है कि डोकलाम पर चीन ने गुडविल दिखाते हुए इस मामले पर अभी कूटनीतिक हल का रास्ता अपनाया है, लेकिन इसकी भी एक सीमा है। साथ ही बयान में कहा गया है कि देर करने से डोकलाम समस्या का हल हो जाएगा, भारत को इस भ्रम से खुद को निकाल देना चाहिए। साथ ही बयान में भारत को धमकी देते हुए कहा है कि कोई भी देश वीन की जमीन को नहीं ले सकता और चीनी सेना अपने भूभाग और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।    ज्ञातव्य है कि पिछले लगभग दो माह से सिक्किम के डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव चल रहा है। चीन लगातार भारत को डोकलाम से पीछे हटने के लिए कह रहा है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में चीनी दूतावास की ओर से इस मुद्दे पर 15 पेज का बयान भी जारी किया था।इसमें चीन ने कहा है कि डोकलाम से भारत का कोई लेना देना नहीं है। भारत एक तीसरी पार्टी की तरह इसमें दखल दे रहा है। वहीं भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डोकलाम मुद्दे पर कल राज्यसभा में कहा कि युद्ध कोई विकल्प नहीं, भारत-चीन और भूटान इस मामले का समाधान बातचीत से निकालेंगे। साथ ही सुषमा स्वराज ने चीन को डोकलाम पर 2012 के त्रिपक्षीय समझौते के पालन की सलाह भी दी।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में आज कांग्रेस राज्यसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को सुषमा स्वराज ने सदन में विपक्ष के तमाम सवालों और आरोपों का जवाब दिया लेकिन विपक्ष सुषमा स्वराज के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुआ। इस पर कांग्रेस ने सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात कही। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि सुषमा स्वराज ने सदन में झूठ बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि झूठ बोलने के लिए सुषमा स्वराज को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सुषमा स्वराज अपने बयान पर माफी नहीं मांगेगी तो उन्हें विशेषाधिकार हनन का सामना करना पडेगा। आनंद शर्मा ने कहा कि बुरहान वानी के एनकाउंटर से पहले पठानकोट हमला हुआ था। इसके अलावा 9 और आतंकी हमले हुए, जिन्हें सुषमा स्वराज भूल गई। वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भी सुषमा स्वराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे लेकर सदन में जो बयान दिया है वो पूरी तरह गलत हैं।    क्या कहा था सुषमा स्वराज ने: ज्ञातव्य है कि गुरुवार को सुषमा स्वराज ने सदन में कहा था कि बानडुंग एशिया अफ्रीका संबंधों पर हुए सम्मेलन में उन्हें बयान देना का मौका ही नहीं मिला। साथ ही सुषमा स्वराज ने भारत पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों पर कहा कि 2016 में कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद दोनों देशों के रिश्तों में बिगाड आया। वहीं कांग्रेस का कहना है कि वर्ष 2015 में जब पीएम मोदी पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की मुबारकबाद देने लाहौर गए, उसके कुछ वक्त बाद ही पठानकोट में आतंकी हमला हुआ। साथ ही कांग्रेस का कहना है कि इसके अलावा और भी आतंकी घटनाएं हुई। सुषमा स्वराज ने कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला पर भी टिप्पणी की। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि सुषमा स्वराज ने उन पर जो बयान दिया है वह पूरी तरह गलत है। साथ ही राजीव शुक्ला ने सुषमा स्वराज के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की बात भी कही।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

अहमदाबाद। बाढ़ ग्रस्त इलाकों को दौरान करने आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को यहां अजीब गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। गुजरात में राहुल गांधी के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। साथ ही काले झंडे दिखाए और राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। साथ ही बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस घबरा गई है और बिना किसी घटना के ही आरोप लगाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी बाढ़ प्रभावित बनासकांठा इलाके में स्थानीय लोगों से मिलने पहुंचे थे। अपने काफिले पर हुए पथराव पर राहुल गांधी ने कहा कि अलग ही अंदाज में कहा कि आने दो, आने दो, ये काले यहां लगाने दो, घबराए हुए ये लोग हैं, फर्क नहीं पड़ता हमें। बनासकांठा में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, आप सभी के बीच आना चाहता था और यही कहना चाहता था कि कांग्रेस पार्टी आप सब के साथ है। राहुल गांधी ने कहा कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के साथ हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं होने देना चाहते हैं। कांग्रेस ने बताई बीजेपी की साजिशकांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ये बीजेपी की साजिश है। ऐसी घटना बीजेपी का सही चाल, चरित्र और चेहरा दिखाती है। राहुल गांधी को कोई चोट नहीं आई है। ये देश क्या स्वतंत्र नहीं है? क्या हम इसके लिए आपसे इजाजत लेंगे। ये देश का अपमान है। अहमद पटेल ने कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं। ये पहले से तैयारी थी। सरकार ने विफलताओं को छुपाने के लिए ये हमले कराए। जो जिम्मेवार हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी ने कहा-कांग्रेस घबरा गईगुजरात बीजेपी के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि कांग्रेस घबरा गई है। कांग्रेस ने तो घटना के पहले ही आरोप लगा दिया। इसका मतलब ये है कि कांग्रेस सिर्फ प्रचार और प्रसार चाहती है। वो प्राइवेट गाड़ी में क्यों बैठे? उन्होंने कहा कि हमारे गृह मंत्री ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री बनासकांठा दौरा कर चुके हैं। लेकिन, इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के एमएलए बेंगलुरु में ऐश कर रहे हैं। राहुल गांधी फोटो अपॉर्चुनिटी के लिए जाते हैं। उन्हें विषय का ज्ञान नहीं होता। वो कुछ देर नजर आते हैं इसके बाद विदेश चले जाते हैं। इसके पहले एमपी में भी किसानों के मसले पर उन्होंने यही किया था। पहले अपने विधायकों को वापस बुलाएं। आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात में बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पीएम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ही हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे। मोदी ने लोगों की मदद के लिए बड़ी धनराशि का ऐलान किया था। आपको बता दें कि गुजरात में बाढ के चलते हालात बद से बदतर हो गए है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना और एडीआरएफ की टीमें लगी हुई है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई इमिग्रेशन सिस्टम का ऐलान किया है। इस नई इमिग्रेशन सिस्टम के जरिए मेरिट के आधार पर लोगों को अमेरिका का रेसिडेंस कार्ड मिल सकता है। यूएस की इस नई इमिग्रेशन पॉलिसी से भारत सहित कई दूसरे देशों को फायदा हो सकता है। फिलहाल यह प्रस्ताव अमेरिका की कांग्रेस में पास होना शेष है। ट्रंप द्वारा बुधवार को इस नई इमिग्रेशन पॉलिसी का ऐलान किया गया। इस नई इमिग्रेशन सिस्टम के तहत अभी तक चली आ रही लॉटरी सिस्टम खत्म होकर सीधे प्वाइंट्स बेस्ड सिस्टम लागू होगा। इस प्वाइंट्स बेस्ड सिस्टम में अच्छी अंगे्रेजी बोलने की स्किल, पढाई, अच्छी जॉब को मद्देनजर रखा जाएगा। ट्रंप ने इस नई इमिग्रेशन सिस्टम का ऐलान करते हुए कहा कि इससे गरीबी कम होगी। साथ ही टैक्स देने वाले लोगों का पैसा भी बचेगा।    ट्रंप ने कहा कि इस एक्ट के आने से दूसरे देशों के लोगों को अमेरिका के लिए ग्रीन कार्ड मिलना आसान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस एक्ट से उन लोगों को ग्रीन कार्ड हासिल करने में आसानी होगी, जिन्हें अच्छी अंग्रेजी बोलनी आती है और जो अपना खर्चा उठाने में सक्षम हैं। साथ ही उन लोगों को प्राथमिकता मिलेगी जो अपने कौशल से अमेरिका की इकॉनोमी को बढावा दे सकते हैं। साथ ही ट्रंप का कहना है कि इस एक्ट के आने से किसी भी अमेरिकी कर्मचारी के साथ भी भेदभाव नहीं होगा। ट्रंप का कहना है कि इस एक्ट के लागू होने से अब कोई भी अमेरिका में आएगा, और आसानी से पैसा कमाना शुरू कर देगा। ट्रंप ने कहा कि जिनके पास स्किल होगा वो ही लोग अमेरिका में काम कर पाएंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच1बी वीजा पर सख्त रूख अपनाया था। एच1बी वीजा ऐसे विदेशी पेशेवरों के लिए जारी किया जाता है जो ऐसे खास कामों के लिए स्किल्ड होते हैं। इन खास कामों में वैज्ञानिक, इंजीनियर और कंप्यूटर प्रोग्रामर शामिल हैं।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जवानों ने आतंकवादियों को मुंह तोड जवाब दें रहे है। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड में दो आतंकियों का मार गिराया है। वहीं शोपियां में तीन आतंकियों को सेना ने घेर लिया है। शोपियां एनकाउंटर में सेना का 2जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल हो गए। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार मुठभेड अभी जारी है।   बता दें कि आधी रात से शोपियां मे सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ के अलावा कुलगाम में भी सुबह तक मुठभेड़ चली। शोपियां में जहां सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं कुलगाम में दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में इमाम साहब इलाके के एक गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सेना का 2जवान शहीद हो गया है और दो जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।   सूत्रों के अनुसार सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को रात 2:30 बजे गश्त के दौरान पता चला कि मातृबुग गांव में कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं। उसके बाद वहां कॉर्डन और खोज अभियान चलाया गया। जैसे ही सुरक्षाबलों ने इस अभियान को आगे बढ़ाया। वैसे ही दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती गोलीबारी में ही एक मेजर समेत दो जवान गोलियों की जद में आ गए। इन तीनों घायल सैनिकों को तुरंत ही इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से श्रीनगर मिलिट्री बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है।आपको बता दें कि बीते मंगलवार को पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के कश्मीर चीफ अबु दुजाना को ढेर कर दिया था। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में मोस्टर वांटेड दुजाना के साथ लश्कर आतंकी आरिफ भी मारा गया था। सेना ने कश्मीर से आतंकियों के सफाये के लिए ऑपरेशन ऑलआउट चलाया हुआ है। इसमें कश्मीर के लोकल और पाकिस्तानी 250 से अधिक आतंकियों की लिस्ट तैयार की गई है। सेना इन आतंकियों के खात्मे के मिशन पर जुट गई है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

बेंगलुरु। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार के एक मंत्री, कांग्रेस सांसद और एक रिसॉर्ट पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग ने जिस ईगजटन रिसॉर्ट पर छापा मारा है, वहां गुजरात कांग्रेस के 40 से ज्यादा विधायक ठहरे हुए है। आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में किसी तरह की फूट से डरकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को इस रिसॉर्ट पर रखा है। कांग्रेस ने इस ऐक्शन को बदले की कार्रवाई कहा है। हालांकि, बीजेपी ने कहा है कि अगर ईगलटन रिसॉर्ट प्रबंधन ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई में कुछ भी गलत नहीं है।   आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंत्री डीके शिवकुमार, सांसद डीके सुरेश और कांग्रेस एमएलसी एस रवि के यहां छापा मारा है। कांग्रेस आलाकमान के बेहद खास माने जाने वाले डीके शिवकुमार और डीके सुरेश क्षेत्र में डीके ब्रदर्स के नाम से मशहूर हैं। इनकी सत्ता में खास रसूख है और पार्टी के संकटमोचक भी माने जाते हैं। आयकर अधिकारी जांच के लिए ईगलटन रिसॉर्ट भी पहुंचे। यह रिजॉर्ट शहर से 60 किलोमीटर दूर बिदादी इंडस्ट्रियल इलाके में है। इस रिजॉर्ट में कमरे का एक दिन का किराया दस हजार रुपये से शुरू होता है। इस इलाके में कई मल्टीनैशनल कंपनियों के दफ्तर भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, डीके सुरेश ने रिसॉर्ट में विधायकों के लिए हर तरह की सुविधाएं और अन्य जरूरतों के लिए अपने कजन और पार्टी एमएलसी एस रवि की मदद ली थी।आपको बता दें कि डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं, वहीं डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण सीट से सांसद हैं। जिस इलाके में विधायकों को ठहराया गया है, वह डीके सुरेश के संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है और कनकपुरा (शिवकुमार का विधानसभा क्षेत्र) से भी महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है। काफी ताकतवर नेता माने जाने वाले शिवकुमार को कई राजनीतिक जानकार मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी मानते हैं। पिछले चुनाव में जब कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत मिला था, उस वक्त शिवकुमार कनकपुरा सीट से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। उन्होंने अपने हलफनामे में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। हाल के दिनों में पार्टी के लिए फंड जुटाने के काम में उनकी भूमिका अहम रही है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंक का पर्याय बन चुके लश्कर कमांडर अबु दुजाना को कल सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड में मार गिराया। अब कश्मीर में लश्कर के नए कमांडर को लेकर खबर आ रही है कि अबु दुजाना की जगह अबु इस्माइल ले सकता है। ज्ञातव्य है कि अबु इस्माल वहीं आतंकी है जिसने पिछले माह अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था। ज्ञातव्य है कि इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। अबु इस्माइल पिछले तीन साल से कश्मीर घाटी में सक्रिय है।    कश्मीर में अबु इस्माइल बैंक डकैती, अमरनाथ यात्रियों पर हमले सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल रह चुका है। अबु इस्माइल तीन साल पहले कश्मीर आया था। इसके बाद उसे साउथ कश्मीर में लश्कर का कमांडर बना दिया गया। अब अबु इस्माइल कश्मीर के पंपोर इलाके में रहकर आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से इस्माइल घाटी में ज्यादा सक्रिय हो गया।वहीं नोटबंदी के दौरान अबु इस्माइल ने बैंक और एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद से ही इस्माइल घाटी में आतंक का बडा चेहरा बन गया। साथ ही अबु इस्माइल को अबु दुजाना का काफी करीबी माना जाता है। अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला करने के बाद अबु इस्माइल सुर्खियों में आ गया था। माना जा रहा है कि अब उसे ही कश्मीर में लश्कर का नया कमांडर बनाया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। आज संसद में विपक्षी दलों ने एलपीजी सब्सिडी खत्म करने और हर माह इसकी कीमतों में इजाफा करने के फैसले को लेकर सरकार को घेरा। राज्यसभा में विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले के विरोध में जमकर हंगामा किया। ज्ञातव्य है कि मोदी सरकार ने कल सोमवार को फैसला किया था कि हर माह एलपीजी के दामों में 4 रुपए की बढोतरी की जाएगी और यह तब तक होगा जब तक की एलपीजी पर मिल रही सब्सिडी पूरी तरह से खत्म ना हो जाए। सरकार ने यह निर्णय पेट्रोल, डीजल समेत सभी तेल उत्पाद से सरकारी सब्सिडी को खत्म करने के लिए उठाया गया है। विपक्ष के हंगामे पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बोले कि सब्सिडी गरीबों के लिए है ना कि अमीरों के लिए।    साथ ही उन्होंने कहा कि 2010 में एक मंत्रिसमूह बनी थी जिसके अध्यक्ष प्रणब मुखर्जी थे। इस समिति में शरद पवार, ममता बनर्जी, मुरली देवडा, जैसे लोग थे। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि इस समिति ने फैसला किया था कि धीरे-धीरे गैस की सब्सिडी को कम कर दाम बढाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले देश में 14 करोड सिलेंडर थे जो अब बढकर 22 करोड हो गए है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में हम सब्सिडी लगातार दे रहे हैं। ज्ञातव्य है कि अभी केन्द्र सरकार 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 87 रुपये की सब्सिडी देती है। वहीं केन्द्र सरकार ने रसोई गैस के लिए गिव इट अप कैंपेन चलाते हुए तेल कंपनियों को पहले ही 2 रुपये प्रति माह कीमतों में इजाफा करने की मंजूरी दे दी थी। राज्ससभा में विपक्ष का हंगामा करने के बाद सदन की कार्यवाही को स्थिगित कर दिया गया है।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

पेइचिंग। डोकलाम में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तीन दिन में दूसरी बार मंगलवार को कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेगा और उसकी सेना हर हमले को नाकाम करने के लिए आश्वस्त है। शी चिनपिंग ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष आयोजन में मंगलवार को यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल को चीन के किसी भी हिस्से को देश से कभी भी, किसी भी रूप में अलग करने की इजाजत नहीं देंगे। शी ने कहा, चीनी जनता शांति प्रेमी है। हम कभी आक्रामकता दिखाने या अपने क्षेत्र का विस्तार करने की कोशिश नहीं करते, लेकिन हमें यह यकीन है कि हम हर किस्म के हमले को विफल कर सकते हैं।    ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा, किसी को भी हमसे यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि हम अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास संबंधी हितों के लिए नुकसानदायक कड़वे फल को निगल जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ली क्विंग, सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य शीर्ष नेता और सैन्य अधिकारी मौजूद थे। आपको बात दें कि तीन दिन में यह दूसरी बार है, जब चीनी राष्ट्रपति ने हमलों को विफल करने की पीएलए की क्षमताओं की बात की है। खास बात यह है कि चीनी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय पर दूसरी बार आई है, जब चीन और भारत के बीच सिक्किम सेक्टर में तनातनी जारी है।     इससे पहले रविवार को इनर मंगोलिया के झूरिहे में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 90वां स्थापना दिवस पर एक मिलिट्री परेड को संबोधित करते हुए जिनपिंग ने कहा था कि चीनी सेना आक्रमणकारी शत्रुओं को हराने में सक्षम है। हम चाहते है कि दुनिया की सबसे बड़ी सेना और मजबूत हो ताकि वह वैश्विक शांति की रक्षा कर सके। 23 लाख जवानों वाली दुनिया की सबसे बड़ी सेना की कमान संभालने वाले चीनी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे दृढ़ विश्वास है कि हमारी शानदार सेना के पास किसी भी आक्रमणकारी शत्रु को मात देने का आत्मविश्वास भी है और क्षमता भी। मिलिट्री परेड के दौरान जिनपिंग ने कहा चीन की सेना किसी भी युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, हमारी सेना के पास एक मजबूत सैन्य शक्ति बनने, एक महान राष्ट्र के रूप में कायाकल्प करने के चीन के सपने को साकार करने तथा विश्व में शांति की रक्षा करने का आत्मविश्वास और काबिलियत है। जिनपिंग ने इस दौरान खुली जीप में चीन के सबसे बड़े सैन्य अड्डे का निरीक्षण किया और कहा कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और चीन की जनता को चीनी सेना पर गर्व है।    आपको बता दें कि इसी साल जून में भारतीय जवानों ने डोकलाम में चीनी सैनिकों को सडक़ निर्माण करने से रोक दिया था। डोकलाम पर भूटान भी अपना क्षेत्राधिकार जताता रहा है। उसके बाद से ही इलाके में दोनों सेनाओं के बीच तकरार की स्थिति है। चीन इस बीच लगातार भारत से अपने जवानों को हटाने के लिए कहता रहा है और ऐसा न करने पर सैन्य भिड़ंत की धमकी भी देता रहा है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More