देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अहमदाबाद। गुजरात राज्य सभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में घमासान जारी है। राज्य सभा चुनाव से पहले बेंगलुरु शिफ्ट किए गए कांग्रेस विधायक सोमवार को वापस अहमदाबाद लौट आए है। आपको बता दें कि विधायकों को 29 जुलाई से ईगलटर्न रिसॉर्ट में ठहराया गया था जहां से वो बीती रात अहमदाबाद के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को राज्य सभा चुनाव के लिए गुजरात विधानसभा में वोटिंग होनी है।
कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु के जिस रिसॉर्ट में ठहरे थे वह कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी के शिवकुमार का है। उनकी संपत्ति पर 4 दिन तक छापेमारी के बाद जांच एजेंसियों ने 10 करोड़ से ज्यादा की रकम भी बरामद की है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी जिनमें से 3 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया था। कांग्रेस ने बीजेपी पर राज्य सभा चुनाव से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त और उन्हें डराने-धमकाने का आरोप भी लगाया है। इस बाबत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग में अपनी शिकायत भी दर्ज करा चुका है।
अहमदाबाद पहुंचने के बाद विधायकों को एक रिसॉर्ट में रखा जाएगा ताकि वह अपने परिजनों के साथ राखी का पर्व मना सके। इसी रिसॉर्ट से सभी कांग्रेस विधायक मंगलवार को सीधे विधानसभा जाकर राज्य सभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे कांग्रेस में बगावत से पार्टी के मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शकर सिंह बाघेला को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया और उसके बाद विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। कांग्रेन ने सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को गुजरात से राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है लेकिन पार्टी में बगावत के बाद उनके सामने कड़ी चुनौती है। पटेल साल 1993 से राज्य सभा में चुनकर आते रहे हैं और यह उनका 5वां कार्यकाल होगा। अगर वह यह चुनाव हार जाते हैं तो गुजरात में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि इसी साल दिसंबर में यहां विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
PM मोदी 27-28 जुलाई को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
हार्दिक पटेल ने गुजरात के सीएम से पाटीदारों के खिलाफ मामले वापस लने की मांग की
टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाली भाविना को गुजरात सरकार देगी 3 करोड़ रुपए