देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाने वाली बेस्ट बस के करीब 36 हजार कर्मचारी रविवार रात 12 बजे से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। आज रक्षाबंधन के दिन बस कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना आम जनता के लिए भारी मुश्किल का सामना करना पड सकता है। मुंबई की लोकल ट्रेन के बाद दूसरी सबसे बडी पल्बिक ट्रांसपोर्ट में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परिवहन सेवा पर बुरा असर पडेगा।
बस यूनियन ने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वेतन मिलने में हो रही देरी को केलर बेस्ट कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हालांकि बेस्ट कर्मचारियों के संगठन के नेताओं और महापौर, मनपा आयुक्त अजोय मेहता के बीच बैठक जारी है जिसमें कर्माचारियों को मनाने की कोशिश की जा रही है।
इससे पहले महापौर ने कर्मचारियों को हर महीने की 10 तारीख को वेतन मिल जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कर्मचारी यह आश्वासन लिखित में दिए जाने की बात कर रहें हैं।बेस्ट की हड़ताल में 11 यूनियनों के करीब 36 हजार कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों के अचानक हड़ताल पर चले जाने से मुंबई के लोगों का पूरा दबाव लोकल ट्रेनों के साथ-साथ ऑटो और टैक्सी पर पड़ेगा। बेस्ट के कर्मचारियों की मुख्य दो मांगे हैं जिनमें, बेस्ट को बीएमसी पूरी तरह से अंडरटेक कर ले और 3 महीने से बकाया सैलरी कर्मचारियों को दी जाना शामिल है। इसके अलावा यूनियन चाहती है कि प्राइवेस बसों को किराए पर लेने की रोक लगाई जाए। बेस्ट यूनियन का आरोप है कि पिछली मीटिंग में बेस्ट के कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को उन्हें सैलरी मिल जायेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
कर्मचारियों ने फैलाई झोली, खाली पेट कैसे मनाएं होली