BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कर्मचारियों ने फैलाई झोली, खाली पेट कैसे मनाएं होली

मथुरा। पिछले दो माह से वेतन न मिलने से परेशान पालिका के कर्मचारियों ने   शुक्रवार को पालिका पहुंच अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की। अधिकारियों ने उन्हें चुप कराने का प्रयास किया तो झोली फैलाकर बोले साहब खाली पेट भला वे कैसे होली का त्यौहार मनाएं। अधिकारी उन्हें समझाते रहे और शांत करने के प्रयासों में जुटे रहे। दरअसल नगर पालिका के स्थाई एवं संविदा को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला जिसके चलते ये कर्मचारी काफी आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। होली से पूर्व उन्हें वेतन मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अभी भी उन्हें वेतन मिलने की कोई प्रक्रिया होती नजर नहीं आई तो  उनका आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। तमाम कर्मचारी एकत्रित होकर पालिका के अधिशासी अधिकारी कक्ष में पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यवाहक ईओ योगेंद्र शर्मा एवं अन्य अधिकारियों को घेर लिया। वहां जमकर नारेबाजी की और वेतन की मांग की। अधिकारियों ने घंटों तक उन्हें समझाया । काफी जददोजहद के बावजूद कर्मचारी काफी समय तक वेतन दिलाए जाने की मांग पर अडे रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More