BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

J&K में मुस्लिमों के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर SC में सुनवाई आज

J&K में मुस्लिमों के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर SC में सुनवाई आजनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार को जम्मू कश्मीर में मुस्लिमों के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई होगी। ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में जम्मू-कश्मीर में रह रहे मुस्लिमों के अल्पसंख्यक दर्जे को चुनौती दी गई है। यह याचिका अंकुर शर्मा की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ता की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को एक साथ बैठकर इस मामले को सुलझाने का दावा किया था। साथ ही कोर्ट ने फरवरी में केंद्र पर 30,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। दरअसल केन्द्र ने याचिका में उठाए गए मसले का जवाब नहीं दिया था। 

 

याचिका में कहा गया था कि जम्मू कश्मीर में रह रहे मुस्लिम बहुसंख्यक हैं लेकिन वे अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि याचिकाकर्ता अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर के वकील हैं। अंकुर शर्मा ने याचिका में आरोप लगाया है कि जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली सुविधा मुस्लिम उठा रहे हैं, जबकि राज्य में वह बहुसंख्यक हैं।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More