BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी’ पर अब राहुल गांधी ने दिया यह जवाब

‘कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी’ पर अब राहुल गांधी ने दिया यह जवाबनई दिल्ली। कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर इस पर सफाई दी है। राहुल गांधी ने खुद को कांग्रेस बताते हुए कहा कि मैं पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति और उपक्षितों के साथ हूं और धर्म-जाति मेरे लिए कोई मुद्दा नहीं है।

मुस्लिमों की पार्टी वाले बयान पर बीजेपी के हमलावर होने पर राहुल ने ट्विटर पर जवाब देते हुए कहा, मैं कांग्रेस हूं। मैं कतार के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ हूं। मैं उपक्षितों, हाशिये पर और सताये हुए लोगों के साथ खड़ा हूं। उसकी जाति, उसका धर्म मेरे लिए मुद्दा नहीं है। मैं लोगों के दर्द को बांटता हूं और उन्हें गले लगाता हूं। मैं नफरत और डर मिटा देता हूं।

आपको बता दें कि कथित तौर पर राहुल गांधी के कांग्रेस की मुस्लिमों की पार्टी बताने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक कार्यक्रम के दौरान तंज कसा था। सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए इसे कांग्रेस का पाखंड करार दिया था। जावड़ेकर ने कहा था कि कांग्रेस एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है।

मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर यहीं नहीं रुके और कांग्रेस की सोच को तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए कहा, 1984 का नरसंहार हो, भागलपुर दंगे हो या शाहबानो केस जिसमें किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने एक सांप्रदायिक सोच के आगे आत्मसमर्पण कर संविधान ही बदल डाला था। ये सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है। जावड़ेकर ने मुस्लिमों को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर भी हमला बोला था और कहा था अधिकृत तौर पर उन्होंने कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। यही कांग्रेस की सोच है।

 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More