BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सन्न कर देने वाला बक्सर डीएम का सुसाइड वीडियो, बताई खुदकुशी की वजह

सन्न कर देने वाला बक्सर डीएम का सुसाइड वीडियो, बताई खुदकुशी की वजहपटना। बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडेय की खुदकुशी के मामले में एक नया मोड आ गया है। सुसाइड करने से पहले मुकेश पांडेय ने एक वीडियो तैयार किया था। इस वीडियो में मुकेश पांडेय ने सुसाइड करने की वजह बताई है। यह वीडियो मुकेश पांडेय ने सर्किट हाउस में रिकॉर्ड किया था। ज्ञातव्य है कि बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडेय ने 10 अगस्त को गाजियाबाद के निकट ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी थी। आइए आपको बताते हैं मुकेश पांडेय ने इस वीडियो में क्या कहा और सुसाइड की क्या वजह बताई। 

इस वीडियो की शुरूआत में मुकेश पांडेय ने अपना परिचय देते हुए बताया कि मेरा नाम मुकेश पांडेय है और मैं आइएस 2012 बैच का ऑफिसर हूं बिहार कैडर का। आगे उन्होंने कहा कि मेरा घर गुवाहाटी असम में पडता है। पिताजी का नाम सुदेश्वर पांडेय और माताजी का नाम गीता पांडेय है। मेरे सास-ससुर का नाम राकेश प्रसाद सिंह और पूनम सिंह है और वाइफ का नाम आयुषी शांडिल्य है। आगे उन्होंने कहा कि ये जो मैसेज आप देख रहे हैं, मेरे सुसाइड और मौत के बाद का मैसेज है। जो कि मैं पहले से रिकॉर्ड कर रहा हूं। आगे वीडियो में मुकेश कहते नजर आ रहे हैं कि मैनें निर्णय लिया है कि दिल्ली जा कर मैं अपने जीवन का अंत कर दूंगा। मैं अपने जीवन से खुश नहीं हूं। मेरी वाइफ और माता-पिता के बीच तनातनी है और हमेशा वे एक दूसरे से उलझते रहते हैं, जिससे कि मेरा जीना दुश्वार हो गया है। साथ ही उन्होंने वीडियो में कहा कि दोनों की गलती नहीं है। दोनों मुझसे अत्यधिक प्रेम करते हैं

 

बताई सुसाइड की यह वजह:

वीडियो में डीएम मुकेश पांडेय ने सुसाइड की वजह बताते हुए कहा कि मैं एक शांतिप्रिय आदमी हूं, पीस लविंग लेकिन जब से मेरी शाादी हुई है, बहुत उथल पुथल चल रहा है। मैं ऐसे भी जीवन से तंग आ चुका हूं। वीडियो में मुकेश कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी वाइफ मुझसे बहुत प्यार करती है और मेरी एक छोटी बच्ची भी है। हमलोग किसी न किसी बात पर झगडते रहते हैं, दोनों की पर्सनालिटी बिल्कुल अलग-अलग है। उसका नेचर एस्ट्रोवर्ट और एग्रेसिव नेचर है और मेरा मीक और इंट्रोवर्ट नेचर है। किसी चीज में हमारा मेल नहीं खाता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने सुसाइड के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं मानता हूं.मैं खुद को जिम्मेवार मानता हूं। आगे उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरे ऊपर न तो कोई प्रेशर है, न दबाव है। न ही किसी के द्वारा कोई ऐसा काम किया गया कि मैं उनके ऊपर आरोप लगाऊं कि उसने मुझे सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया है। मैं खुद ही जिंदगी से फ्रस्टेट हो चुका हूं। अब इस जीवन से मेरा मन भर गया है और मुझे अब बिल्कुल भी जीने की इच्छा नहीं रह गयी है। इसी कारण मैं यह एक्सट्रीम स्टेप ले रहा हूं. एक कावर्डली स्टेप है, जो मुझे भी पता है. स्केपिस्ट स्टेप है। 

 

आगे वे कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर जीने की कोई फिलिंग ही नहीं बची है जीने की, तो जीने का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है. इसीलिए मैं ये स्टेप ले रहा हूं. अगर ये वीडियो आपको मिलता है तो कृपया मेरे मम्मी-पापा, सास-ससुर मेरी वाइफ, मेरे भईया सभी लोगों का नंबर इस मोबाइल में दर्ज है। किसी को भी आप नंबर पर कॉल करके बता दिजीयेगा कि उनका बेटा मुकेश पांडेय अब इस दुनिया में नहीं रहा और उसने दिल्ली में अपना सुसाइड कर लिया है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More