BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राहत की खबर... टेक्सटाइल सहित इन चीजों पर घटाई जीएसटी दर

राहत की खबर... टेक्सटाइल सहित इन चीजों पर घटाई जीएसटी दरनई दिल्ली। देश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने के 35 दिन बाद जीएसटी काउंसिल ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बडी राहत दी गई है। टेक्सटाइल जॉब वर्क पर लगन वाले जीएसटी में बडी कटौती की गई है। कपडे से जुडे सभी जॉब वर्क पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई। 

 

आपको बता दें कि पिछले महीने की पहली तारीख से जीएसटी लागू होने के बाद से गुजरात के सूरत के कपड़ा व्यापारी कपड़ा के क्षेत्र में पांच फीसदी जीएसटी लगाये जाने के विरोध में दो हफ्ते तक हड़ताल पर थे। वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया गया था, जिसे अब पूरा करने का दावा अरुण जेटली ने किया है।

 

शनिवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक में ट्रैक्टर के कुछ कल पुर्जों, कम्प्यूटर और अगरबत्ती जैसे कई सामानों पर भी जीएसटी की दर को कम कर दिया गया है। ट्रैक्टर के कल-पुर्जों पर जीएसटी की दर जो पहले 28 फीसदी थी उसे घटाकर 18 फीसदी कर दी गई।रबर बैंड और कम्प्यूटर के 20 इंच तक के मॉनिटर पर भी जीएसटी की दर 28 से घटाकर 18 फीसदी कर दी गई। मिट्टी की मूर्तियों पर जीसएटी की दर 28 से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई। झाड़ू को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया।

 

ज्ञात रहे कि जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स की दरों में ये अब तक का सबसे बड़ा बदलाव है। अगली जीएसटी काउंसिल की बैठक 9 सितंबर को हैदराबाद में होगी, जिसमें कई और वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी की दर की समीक्षा होगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More