BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लखनऊ: एक्सप्रेस ट्रेन अकाल तख्त के टॉयलट में बम मिलने से हडकंप

लखनऊ: एक्सप्रेस ट्रेन अकाल तख्त के टॉयलट में बम मिलने से हडकंपलखनऊ। उत्तर प्रदेश के अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर अकाल तख्त ट्रेन में बम की सूचना मिलने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। दरअसल कलकत्ता से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन 12317 अकाल तख्त ट्रेन के एसी कोच में बम की सूचना मिली। इस पर ट्रेन को अमेठी के इन्हौना के पास स्थित अकबरगंज हाल्ट के पास रोका गया। बम की सूचना आग की तरह ट्रेन के यात्रियों में फैल गई। इससे यात्रियों में दहशत और अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते के बाद अमेठी पुलिस और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। 

 

बम निरोधक दस्ते ने कथित बम को बरामद कर लिया है। घटना लगभग रात 1 बजे की है। अमेठी पुलिस तो घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन बम निरोधक दस्ता सुबह 4 बजे तक पहुंचा। बम ट्रेन के बी 3 एसी कोच के टॉयलट में मिला। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच कर उस संदिग्ध चीज को बरामद कर लिया है।यह कम तीव्रता वाला बम बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन की तलाशी ली। आरपीएफ कमांडेंट के अनुसार ठीक से ट्रेन की जांच करने के बाद ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। इस घटना से ट्रेन 7 घंटे से भी ज्यादा लेट हो गई। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More