देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। आज मुुंबई में मराठा समाज के विशाल मोर्चे से मुंबई थमने वाली है। गौरतलब है कि मराठा समाज सरकार नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार को झकझोरने के लिए आज मुंबई में अति विशाल मोर्चा निकाल रहा है। मराठा समाज की इस रैली के चलते आज भागती-दौडती मुंबई की रफ्तार थम-सी जाएगी। हांलांकि इस मोर्चे में कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं होगी। ना ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर होगा। हांलांकि मराठा समाज के इस मोर्चे को सभी राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। इस मोर्चे के जरिए समाज की वर्षों से प्रलंबित मांगों को उठाया जाएगा।
जाम होगी मुंबई:
मराठा समाज के इस मोर्चे में शामिल होने के लिए मंगलवार से ही राज्यभर के लोगों का मुंबई पहुंचना शुरू हो गया था। मोर्चे में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के हर हिस्से से लोग मुंबई आ रहे हैं। मुंबई की तरफ आने वाले लगभग सभी रास्तों पर रोज की अपेक्षा ज्यादा गाडियां दिखाई दीं। साथ ही मुंबई आने वाली बसों और ट्रेनों से भी लोग बडी संख्या में मुंबई पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अन्य राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में भी मराठा समाज के लोग भी मोर्चे में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं।
यहां पूरी तरह बंद रहेगा यातायात:
मराठा समाज के विशाल मोर्चे को देखते हुए कई मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मेट्रो चौक से मुंबई महानगर पालिका की तरफ आने वाले रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। जेजे उड्डाण पुल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आने वाले रास्ते पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं हजारीमल सोमानी मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। कर्नाक बंदर चौक से कर्नाक पुल की तरफ जाने वाला यातायात भी पूरी तरह से बंद रहेगा। भाटिया बाग से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक जाने वाले रास्ते पर दांई ओर मुडने वाला यातायात बंद रहेगा।मोर्चे के आयोजकों का दावा है कि इस मोर्चे में कम से कम 20 लाख लोग शामिल होंगे। मराठा समाज के मोर्चा की शुरुआत भायखला स्थित जीजामाता उद्यान से होगी और मोर्चा जेजे उड्डाणपुल से होता हुआ आजाद मैदान पहुंचेगा। इतनी बडी संख्या में लोगों के आने की संभावना ने मुंबई के नागरिक और पुलिस प्रशासन की नींद उडा रखी है। पूरा प्रशासन इस मोर्चे को बिना किसी गडबडी से संवन्न कराने के लिए प्रयासरत है। मोर्चे के दौरान किसी अप्रिय और अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए शहर भर में बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस के खुफिया दस्ते पल-पल की खबर रख रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित