BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले मामले में दिल्ली की विशेष अदालत आज मुख्य आरोपी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी पर अपना फैसला सुनाएगी। यूपीए सरकार के दौरान 2जी स्पेक्ट्रम के आंवटन में हुए घोटाले ने सरकार को हिला कर रख दिया था। गुरुवार को इसी केस में सीबीआई और ईडी की जांच और सुनवाई के बाद स्पेशल सीबीआई जज ओपी सैनी फैसला सुनाएंगे।   दिल्ली की विशेष अदालत ने 2 जी स्पेक्ट्रम केस के सभी प्रमुख आरोपियों और इससे जुड़े लोगों को फैसला सुनाए जाने के वक्त कोर्ट में मौजूद रहने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में सुनवाई 6 साल पहले शुरू हुई थी। 2011 में स्पेक्ट्रम घोटाला सामने आने के बाद कोर्ट ने 17 आरोपियों को शुरुआती दोषी मानते हुए 6 महीने की जेल की सजा सुनाई थी।   2 जी घोटाले से जुड़े कई केस में से एक पर गुरुवार को विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इस केस में एस्सार ग्रुप के प्रमोटर रविकांत रुइया, अंशुमान रुइया, लूप टेलीकॉम के प्रमोटर किरण खेतान उनके पति आई पी खेतान और एस्सार ग्रुप के निदेशक विकास सरफ मुख्य आरोपी हैं। 2 जी घोटाले में जब सीबीआई ने पहला केस दर्ज किया था तो उसमें ए राजा और कनिमोझी को टेलीकाम सचिव रहे सिद्धार्थ बेहुरा, डी राजा के निजी सचिव रहे आरके चंदौलिया, स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा, विनोद गोयनका, यूनिटेक लिमिटेड के एमडी संजय चंद्रा और रिलायंस ग्रुप के गौतम दोषी, सुरेंद्र पिपरा और हरी नायर को मुख्य आरोपी बनाया था। इस सभी को ट्रायल का सामना करना पड़ा था।   30 हजार 984 करोड़ रुपये का हुआ था घोटाला- अक्टूबर साल 2011 में कोर्ट ने इन कंपनियों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में भ्रष्टाचार अधिनियम और रोकथाम के तहत धाखाधड़ी, जालसाजी, नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल, सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने और रिश्वत लेने से लेकर आपराधिक साजिश रचने तक के मामले में आरोप तय कर दिए थे।   अप्रैल 2011 में सीबीआई ने जो चार्जशीट फाइल की थी उसमें ए राजा समेत अन्य आरोपियों पर 2जी स्पेक्ट्रम के 122 लाइसेंसों के आवंटन में 30 हजार 984 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान कराने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2 फरवरी 2012 को सुप्रीम कोर्ट ने इस सभी आवंटन और लाइसेंस को पूरी तरह रद्द कर दिया था। सीबीआई के चार्जशीट में एस्सार ग्रुप के प्रमोटर, लूप टेलीकॉम और सर्राफ, लूप टेलीकॉम लिमिटेड, लूप मोबाइल इंडिया, और एस्सार टेली होल्डिंग को भी मुख्य आरोपी बनाया गया था।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के सासमुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से बडा हादसा हो गया है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 9 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सासमुसा चीनी मिल में बॉयलर विस्फोट के बाद कई मजदूर अभी इसमें फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।   माना जा रहा है कि ओवरहीटिंग के कारण बॉयलर में विस्फोट हुआ। घटना में घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है और इन सभी को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे के बाद मिल मालिक और उच्च अधिकारी मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। जब गन्ने की पेराई का काम चल रहा था। तभी बायलर टैंक में जाने वाली बायलर पाइप फट गया। पाइप के फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाका से आसपास के कई मशीन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि जो लोग इस बायलर टैंक के पास काम कर रहे थे, उनकी मौत हो गई।   मौके पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। वहीं, अंदर फंसे बाकी मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। देश की दो बड़ी पार्टियों की गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव यात्रा के दौरान कडी टक्कर देखी गई। दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का जनादेश सोमवार को जनता जनार्दन के सामने आ गया, जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रही थी। दोनों पार्टियों की बात करें तो चुनावों से पहले प्रचार-प्रसार में दोनों ही पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर कोई कसर नहीं छोड़ी। आलम ये था कि पार्टी के दिग्गज नेताओं ने दोनों राज्यों में जमकर रैलियां की और करीब करीब हर मंदिर-मस्जिद अपने हिंदूत्व का प्रमाण पेश किया।यहां तक कि आपको याद होगा कि चुनावी रैलियों के समय एक-दूसरे पर जमकर जुबानी जंग छिड़ी और कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने तो प्रधानमंत्री को नीच तक का संबोधन कर डाला। जानकारों की मानें तो कांग्रेस की हार ये एक बड़ा कारण सिद्ध हुआ। हालांकि इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस के आलाकमान ने अय्यर को बयानबाजी के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया था।       कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि गुजरात में जनता ने बीजेपी को अच्छा संदेश दिया है। मोदी जी की विश्वसनीयता और साख के मामले पर सवाल उठ रहा है। मोदी जी की बातें देश नहीं सुनना चाहता है।राहुल ने ये भी कहा कि मोदी जी की मार्केंटिग अच्छी थी लेकिन मोदी मॉडल खोखला था।      जहां तक नतीजे की बात करें तो चुनावी नतीजे आने के बाद यह तो कहना तो उचित होगा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता जनता के बीच अभी-भी बरकरार बनी हुई है। लेकिन दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों में खाता नहीं खोलने वाली कांग्रेस पार्टी का भी इस बार अच्छा प्रदर्शन बेहद चौंकाने वाला रहा। दोनों प्रान्तों में भाजपा भले ही पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का विपक्ष भी दोनों जगह मजबूत बनकर उभरा है खासकर गुजरात में।यदि इन दोनों चुनावों को जनता की नजर से देखा जाए तो लोकतंत्र ने मोदी पार्टी को जिताया है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल पार्टी को मजबूत किया है।      गुजरात में 2012 में हुए विधानसभा चुनावों पर एक नजर डालें तो जहां बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी जिसे अबकी बार सोलह सीटों का खामियाजा भुगतना पडा है और दूसरी तरफ कांग्रेस को पिछले चुनावों में 61 सीटें मिली थी जिसके बाद इस बार सोलह सीटों पर बढ़त बनाई है। इस बदलाव से अंदाजा लगाया जा सकता है की कांग्रेस वापसी की ओर अग्रसर है। देश के 14 राज्यों में सत्ता पर काबिज और चार राज्यों में गठबंधन के साथ अपनी सरकार बनाने वाली पार्टी की अपने ही गढ में हारते-हारते लाज बच पाई है। बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जीत के बाद जो प्रेस कांफ्रेंस की थी उसमें साफ झलक रहा था कि बीजेपी नेताओं चेहरों पर खुशी तो थी लेकिन थोड़ी बनावटी सी। बीजेपी को इस बार सीटें कम मिली है तो उनके पार्टी कार्यकर्ताओं से कहां चूक हुई है इस पर आत्मचिंतन करना बेहद जरूरी है।      जहां चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम भाजपा नेतागण 150 से ज्यादा सीटें लाने का दावा कर रहे थे लेकिन महज 99 सीटों पर जाकर सिमट गई। जो शायद ये भी दर्शाता है कि गुजरात की जनता ने 28 प्रतिशत जीएसटी काट कर पार्टी को जीएसटी का असली मायना समझाया है। भाजपा की इस जीत को प्रचण्ड जीत तो नहीं कह सकते लेकिन इस जीत से पार्टी के लिए सबक लेना जरूरी है। और विपक्ष में बनकर उभरी कांग्रेस पार्टी के लिए लिए दोनों राज्यों के चुनाव आगामी 2019 में होने वाले चुनावों में कड़ी मेहनत का संदेश देकर गए है। यदि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर राजस्थान, मिजोरम, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता के बीच पकड़ बना पाई तो अपनी छवि को और बेहतर बना सकती है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की नई लाइन पर परीक्षण के दौरान मंगलवार की शाम एक मेट्रो ट्रेन एक दीवार से टकरा गई। यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। इस नई लाइन का उद्घाटन अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि यह घटना नोएडा व कालकाजी के बीच नए रेल खंड पर कालिंदी कुंज मेट्रो डिपो पर दोपहर बाद 3.40 बजे हुआ। यह ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।   दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने बयान में कहा, परीक्षण की जा रही ट्रेन को कार्यशाला से बिना ब्रेक प्रणाली की जांच के रवाना कर दिया गया। जब ट्रेन धुलाई के लिए रैप पर जा रही तो पास की दीवार से जा टकराई। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें ट्रेन डिपो के दूसरी तरफ दीवार तोडक़र से बाहर आती दिख रही है।   इस घटना को मानवीय त्रुटि करार देते हुए डीएमआरसी ने कहा कि ऐसा लगता है कि ट्रेन के प्रभारी द्वारा इसे सिग्नल सिस्टम से हटाए जाने के बाद इसका ब्रेक की जांच नहीं की गई, जिस वजह से यह हादसा हुआ। यह कहा गया कि ट्रेन के कार्यशाला में प्रवेश करने पर सिग्नल प्रणाली को हटाया जाता है और इसके संचालन में वापस लौटने पर इसके ब्रेक की जांच की जाती है। डीएमआरसी ने कहा कि मजेंटा लाइन पर आने वाली ट्रेन चालक रहित संचालन के लिए सक्षम होंगी। कार्यशाला के दौरान हुए हादसे में सिग्नल प्रणाली को बंद कर दिया गया था और इसे मानव द्वारा चलाया जा रहा था। इसमें कहा गया, डीएमआरसी तीन अधिकारियों की एक कमेटी से मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है।    प्रथम दृष्टया यह मानव त्रुटि व लापरवाही का मामला लगता है व मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाना है। यह नोएडा के बॉटिनकल गार्डन को दक्षिण दिल्ली के कालकाजी से जोड़ेगी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

अहमदाबाद। कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शमिल हुए चार उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं शक्तिकांत गोहिल व अर्जुन मोधवडिया समेत कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को छोड़ दूसरी पार्टी का हाथ थामने वाले तेजश्री पटेल को लखभाई भारद्वाज के हाथों 6,500 मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं मानसिंह चौहान को बालासौर से हार का सामना करना पड़ा। अमूल के अध्यक्ष रामसिंह परमार अपनी परंपरागत सीट थासरा से तथा राघवजी पटेल जामनगर(ग्रामीण) से चुनाव हार गए।   कांग्रेस पार्टी के नेता शक्तिसिंह गोहिल को कच्छ की मांडवी सीट से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें 58,632 मत मिले, जो भाजपा के वीरेद्रसिंह जडेजा से 10,655 कम थे। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता अर्जुन मोधवाडिया को पोरबंदर सीट से बाबू बोखिरिया के हाथों 1,855 मतों से हार का सामना करना पड़ा।   गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के पुत्र कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल डाभोई सीट से भाजपा के शैलेशभाई मेहता से 2,839 मतों से हार गए। पाटीदार आंदोलन के समय पटेलों के वकील रहे बाबू मांगुकिया को अहमदाबाद की ठक्कर बापानगर सीट से वल्लभ काकडिया के हाथों लगभग 29 हजार वोटों से चुनाव हार गए।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बेंगलुरू। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सोमवार को अपनी जीत से उत्साहित भाजपा को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीनने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने भरोसा जताया कि दोनों राज्यों में मिली भारी जीत का प्रभाव अगले साल अप्रैल-मई महीने में इस दक्षिणी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। उन्होंने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों से लगता है कि लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और उनके नीतियों का समर्थन किया है।   पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका है और भाजपा को चुना है। उन्होंने दावा किया, कर्नाटक में भी इसी प्रकार कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जनता 2018 के चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। गुजरात में भाजपा की जीत का कर्नाटक में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत लोगों का मोदी के प्रति समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा, परिणाम से लगता है कि लोग नोटबंदी के खिलाफ नहीं थे और लोगों ने विमुद्रीकरण और मोदी के नीतियों का समर्थन किया है। भाजपा राज्य में 2008 में अपने दम पर सत्ता में आई थी, लेकिन 2012 में राज्य नेतृत्व में विभाजन के बाद 2013 में चुनाव हार गई थी। येदियुरप्पा ने पार्टी से अलग होकर 2012 में कर्नाटक जनता पार्टी का गठन कर लिया था। हालांकि, बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट 20 दिसम्बर को अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। वहीं आज पायलट अलवर जिले के दौरे पर हैं।   पायलट का मंगलवार को अलवर में रामगढ़ स्थित सागर मैरिज होम और राजगढ़-रैणी में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिरकत करेंगे। इसके पश्चात् पायलट सायं 07.00 बजे जयपुर पहुंचेंगे।   पायलट 20 दिसम्बर को प्रात: 08.00 बजे जयपुर से प्रस्थान कर केकड़ी, जिला अजमेर पहुचेंगे, जहाँ स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् पायलट दोपहर 12.30 बजे किशनगढ़ के रतनलाल कंवरलाल पाटनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पायलट किशनगढ़ से प्रस्थान कर सायं 04.00 बजे जयपुर पहुचेंगे।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

पंचकूला । कालका विधायक लतिका शर्मा को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप के सभागार में बी बी एन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (रजि0) के प्रधान शलेश अग्रवाल के नेतृत्व में कालका पिंजौर में विभिन्न मुद्दों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।  एसोसिएशन ने विधायक के समक्ष पिंजौर से नालगढ़ तक एनएच 21ए को फोरलेन बनाने, पिंजौर बाईपास बनाने, बद्दी को रेल लिंक तक करने के लिए भूमि अधिग्रहण करने और पिंजौर में नियमित यातायात के नियमों को लागू करने, यानि भारी वाहनों के आने जाने पर नियम लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।  विधायक ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उक्त परियोजनाओं को लागू करवाने में प्राथमिकता के आधार पर तवजों दे रहे है और इस दिशा में काफी सफलता भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर बद्दी बाईपास की आधारशिला केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन कडकरी ने रखी थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में सडक़ों का कार्य बड़ी तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से आधारशिला जिला स्तरीय कार्यक्रम में रखवाने का महत्व है क्योंकि अधिकतर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में ही ऐसी आधारशिलाए रखी जाती है। उन्होंने कहा कि इस फोर लेनिंग का कार्य हिमाचल सरकार द्वारा किया जाना है, उन्हें इस दिशा में राशि भी उपलब्ध करवा दी गई है और शीघ्र ही इस दिशा में कार्य आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि कालका से हिमाचल में प्रवेश होता है और इसलिए इसका और भी महत्व बढ़ जाता है। कालका की सीमा के साथ पांच विधानसभा क्षेत्र लगते है इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वयं गांव नीमवाला में नाहन को जोडऩे के लिए आठ करोड़ रुपऐ की राशि के पुल की आधारशिला रखी और इस दिशा में भूमि के मुद्दे का समाधान कर लिया गया है। इसके साथ साथ बड़ी सेर से हिमाचल से जोडऩे के लिए सात करोड़ रुपऐ की लागत से छोटा पुल का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परमाणु से नौल्टा तक लोगों को 23 से 24 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 53 लाख रुपऐ की राशि से कौशल्या नदी पर छठ घाट का छठ पूजा से पूर्व कार्य आरंभ करवाया गया। उन्होंने चंडीमंदिर से बद्दी तक रेलवे लाईन व सूखना लेक के वल्र्ड लाईफ मुद्दे का भी निपटान किया गया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोगों से वायदा किया था कि अमरावती अंडर पास बनाया जाए, इस दिशा में भी आने वाली अड़चनों का समाधान किया गया और 24 करोड़ रुपऐ की लागत से यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने भारी वाहनों के आवाजावी के बारे में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को दी।  उन्होंने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विशेषतौर पर आग्रह करते हुए कहा कि कालका व पिंजौर में कम पढ़े लिखे युवा है, इसलिए उन्हें अपने उद्योग में प्राथमिकता के आधार पर नौकरिया उपलब्ध करवाए। उन्होंने एसोसिएशन की सहराना करते हुए कहा कि एसोसिएशन औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी व गऊ मूत्र की भी उन्होंने उचित व्यवस्था की हुई है।  इससे पूर्व विधायक ने हिमाचल व गुजरात में भाजपा की विजय पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की करी मेहनत व लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य प्रणाली व समाज कल्याण स्कीमों पर मुहर लगाकर पार्टी को बहुमत से विजय किया। इस मौके पर जिला भाजपा के प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा पार्टी के प्रवक्ता राजेश कौशल, वाईएस गुलेरिया, अनुराग पूरी, अश्विनी शर्मा, राजीव सत्या व एसोसिएशन के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

शिमला। सुजानपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। सीएम पद के उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल को आज हुई मतगणना में कांग्रेस ने पछाड़ दिया है। सुजानपुर विधासनभा सीट से चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल का प्रयास असफल रहा। कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर राणा ने करीब 3000 से ज्यादो वोटों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमकुमार धूमल को शिकस्त दी। खास बात यह है कि इस चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा माना जा रहा था।   लोगों की भावनाओं का सम्मान है धूमल की हार और सीएम के नाम पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। आज पार्टी की बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया जाएगा।    मायने नहीं रखती व्यक्तिगत हार हार के बाद प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि उनकी व्यक्त‍िगत हार मायने नहीं रखती है, पार्टी की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण जीत है। धूमल ने कहा कि हार-जीत जिंदगी का हिस्सा है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली।गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के बढ़ते रुझान के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों राज्यों की जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि वंशवाद पर विकासवाद की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगुवाई में लोकतंत्र करवट ले रहा है। लोगों ने उनकी विकास यात्रा पर भरोसा जताया है। भाजपा की यह विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी।    उन्होंने कहा कि आज आज बीजेपी के लिए आनंद का दिन है। अब भाजपा दोनों राज्यों के विकास में जी-जान लगा देगी। हिमाचल और गुजरात की जनता ने भरोसा कर कमल लहरा दिया है। हिमाचल में लगातार चुनावों में भाजपा ने अपनी स्थिति बेहतर की है।   उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस के बड़े नेता मुद्दों से भटकाने के कारण हारे हैं। हिमाचल में 10 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। बीजेपी की 14 राज्यों में और एनडीए की 19 राज्यों में सरकार बनी है। अब उन्हें उम्मीद है कि त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक में भी जीत दर्ज करेंगे। गुजरात ने जातिवाद के प्रयास को विफल कर दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है।   इससे पूर्व बीजेपी दफ्तर में अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। उधर हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र ने ट्वीट कर हार की जिम्मेदारी ली है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील और पवित्र अमरनाथ गुफा पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सफाई देते हुए कहा कि अमरनाथ को लेकर आदेश की गलत रिपोर्टंग की गई है। एनजीटी ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि मंत्रोच्चारण और आरती पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है। केवल शिवलिंग के सामने ही शांति बनाए रखनी चाहिए।   इसके साथ ही गुफा की सीढिय़ों से पहले लोगों को अपना सामान जमा करना होगा और गुफा में प्रवेश के लिए एक लाइन में चलना होगा। एनजीटी ने साफ किया है कि उन्होंने अमरनाथ गुफा को साइलेंट जोन घोषित नहीं किया है। बस तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए कुछ निर्देश दिए गए हैं।   आपको बता दें कि बुधवार को एनजीटी की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया था। साथ ही एनजीटी से अपने आदेश को वापस लेने की मांग की थी। बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए जाते हैं। साथ ही कई जगहों पर घंटियां भी बजाते हैं। लैंड स्लाइड (पत्थर गिरने) की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एनजीटी ने यह कदम उठाया गया है। यही नहीं आदेश में यात्रियों के मोबाइल फोन पर भी बैन लगाने की बात कही गई है। वहीं एनजीटी ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि कुछ मंदिरों में बात करने की मनाही है और वहां पर साइलेंस जोन है, जैसे बहाई मंदिर, तिरुपति और अक्षरधाम में। वहीं अमरनाथ में ध्वनि के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एनजीटी के अनुसार पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील होने और इलाके में ग्लेशियरों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यहां शोर-शराबा नहीं होना चाहिए और यात्रियों की संख्या भी सीमित होनी चाहिए। एनजीटी में याचिका देने वाले वकील आदित्य सिंघला ने आजतक को बताया कि एनजीटी ने यह आदेश वहां के इकोलॉजिकल स्ट्रक्चर को देखते हुए दिए हैं, जिससे लैंड स्लाइडिंग की घटनाएं न बढ़े। जब एक साथ सैंकड़ों लोग घंटिया बजाते है या फिर जयकारे लगाते है तो वहां के पर्यावरण को नुकसान होता है।   आपको बता दें कि पिछले महीने एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को श्रद्धालुओं को पर्याप्त बुनियादी ढांचा उपलब्ध न कराने और इस मामले में दिसंबर के पहले हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट न सौंपने को लेकर फटकार लगाई थी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। संसद का शीत सत्र आज से शुरू हो रहा है। ठीक उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान पीएम ने कहा कि सर्दी का असर अभी समयानुसार उतना नहीं है जितना इस वक्त होना चाहिए था। मोदी ने कहा कि ये ग्लोबल वार्मिंग का असर है।      वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सकारात्मक बहस की उम्मीद जताई है। वहीं पीएम चाहते है कि नये सुझावों के साथ पक्ष और विपक्ष में बहस की जाए। संसद के समय का उपयोग देश हित में किया जाए। पीएम ने बयान दिया है कि दूरगामी प्रभाव वाले बिल संसद में आने चाहिए। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में भी गुरूवार को सहमति बनाने के कोशिश की गई है उम्मीद है सभी पार्टियां संसद को सुचारू रूप से चलाने में अहम भूमिका अदा करेंगी। उधर कांग्रेस पार्टी दोनों सदनों में मनमोहन सिंह पर दिए गए बयान को मुद्दा बनाकर हंगामा करेगी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More