देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की बॉटेनिकल लाइन-कालकाजी (मजेंटा लाइन) को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा के हिस्से में ही पडऩे वाले ओखला बर्ड सेंचुरी तक मेट्रो में सफर करेंगे। इसके बाद इस मेट्रो को शाम 5 बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यौता नहीं दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा था कि इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है, इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस समारोह में शामिल होने का न्यौता नहीं दिया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो के किराया बढ़ाए जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार और केंद्र के बीच तकरार हो चुकी है। दिल्ली मेट्रो में दिल्ली सरकार की 50 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं राजनीतिक रूप से अशुभ माने जाने वाले नोएडा में होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। यूपी के मुख्यमंत्री इससे पहले नोएडा आकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। अभी तक यूपी के मुख्यमंत्री अंधविश्वास के कारण नोएडा आने से बचते रहे हैं, लेकिन योगी ने इस अंधविश्वास को तोड़ते हुए यहां का दौरा किया। अंधविश्वास के मुताबिक जो मुख्यमंत्री नोएडा का दौरा करता है, वह अगला चुनाव हार जाता है।
मैजेंटा लाइन में बॉटेनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच अभी लगने वाले 52 मिनट के समय में कमी आएगी, वहीं बॉटेनिकल गार्डन से ब्लू लाइन के रास्ते वायलेट लाइन से कालकाजी जाने के समय में सीधे 19 मिनट की कमी होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत