BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देहरादून। दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ नया साल मनाया। इस मौके पर राजनाथ ने देशवासियों के साथ-साथ सेना के जवानों को नए साल की बधाई दी। साथ ही राजनाथ सिंह ने पुलवामा हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।    पुलवामा आतंकी हमले पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण काम किया है और हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान खाली नहीं जाएगा और पूरा देश जवानों के परिवार के साथ है।    उत्तरकाशी में आईटीबीपी की 12वीं बटालियन के कैंपस मातली पहुंचकर केन्द्रीय गृहमंत्री ने आईटीबीपी परिसर में बने भवनों व कक्षों का निरीक्षण किया तथा जवानों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी। इसके बाद रक्षामंत्री ने शून्य से नीचे तापमान में भी भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा में जुटे 12वीं व 35वीं बटालियन के हिमवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बुलंद किया और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी। यहां केन्द्रीय गृह मंत्री ने आईटीबीपी के जवानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और साल के अंतिम दिन नये साल के स्वागत के लिये हुए जश्न में भी शामिल हुए। डोकलाम गतिरोध के समाधान के बाद गृह मंत्री दूसरी बार भारत-चीन सीमा इलाके के दौरे पर है।    आपको बता दें कि जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार सुबह आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया था जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। देर रात दिल्ली का पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा। जिससे लोगों को सर्दी के सितम का सामना करना पड़ेगा।   कोहरे के कारण रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते 56 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 20 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। जीरो विजिबिलिटी के कारण 15 ट्रेनों को रद्द भी करना पडा है।   मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, वेस्ट यूपी, नार्थ मध्य प्रदेश, नार्थ छ्त्तीसगढ़, नार्थ झारखंड में घने से घना कोहरा रहा सकता है। सब हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। पंजाब, वेस्ट हरियाणा, नार्थ राजस्थान, ईस्ट यूपी और बिहार में शीत लहर चल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है।घने कोहरे के चलते सबसे ज्यादा मुश्किल वाहन चालकों को आ रही है। विजिबिलिटी बेहद कम होने की वजह से गाडियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। रविवार को इस सीजन के सबसे घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक आ जाने के कारण 200 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। उनमें कुछ में देरी हुई, कुछ के मार्ग बदल दिये गये जबकि कुछ रद्द कर दी गयीं।   दिल्ली एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने के लिये 125 मीटर विजिबिलिटी की जरुरत होती है। कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द हो गई है और घंटो लेट चल रही है। साफ है कि नए साल का जश्न मौसम में थोड़ी ठिठुरन लेकर आया है और आने वाले दिनों में आपको थोड़ा और सताएगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

चेन्नई।जिसका इंतजार था कुछ ऐसा ही हुआ। साल के आखिरी दिन यानि आज सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीतिक में एंट्री करने का ऐलान कर ही दिया। आपको बता दें कि इसका उनके फैन लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक रजनीकांत अपनी नई पार्टी बनाकर आगामी चुनाव लड़ेंगे।        उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में आना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।इसके बाद ये तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में रजनीकांत की पार्टी पूरी मजबूती से राज्य की सभी सीटों पर चुनावी लड़ेगी। रजनीकांत ने कहा, 'मेरी पार्टी के तीन मंत्र होंगे, सच्चाई, मेहनत और विकास'।        उन्होंने कहा, राजनीति की दशा काफी खराब हो गई है। सारे राज्य हमारा मजाक बना रहे हैं।अगर मैं अब राजनीति में नहीं आया तो यह लोगों के साथ धोखा होगा।रजनीकांत ने कहा कि आज राजनीति के नाम पर नेता हमसे हमारा पैसा लूट रहे हैं और अब इस राजनीति को जड़ से बदलने की जरूरत है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। शुक्रवार को पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत से पहुंचे आघात पर कई मुंबईकरों ने शनिवार को कहा कि उन्होंने नए साल के जश्न को या तो रद्द कर दिया है या फिर कम कर दिया है। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर हैशटैगमुंबईमॉर्निंग अभियान शुरू किया गया है। इसके जरिए लोगों से जश्न का बहिष्कार करने या कम से कम खुशी मनाने की अपील की गई है। पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया ने हैशटैगवीआरप्लेइंगविथफायर अभियान चलाया है। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एन. कुमार ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर आग सुरक्षा की भयावहता पर ध्यान देने के लिए अपील की है। पीआरसीआई के चेयरमैन एमरिटस एम.बी. जयराम ने कहा, ‘‘हम रेस्तरां, होटल, मल्टीप्लेक्स इत्यादि में संकरे रास्ते पर गौर नहीं करते हैं जो दुर्घटना के जाल में फंसने के बाद मौत का सबब बन सकती है।’’   फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों पर हादसे में मारे गए 14 लोगों को हस्तियों के साथ साथ आम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले संदेश भेजे और अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। सहस फाउंडेशन समेत विभिन्न संगठनों ने शनिवार को मोमबत्ती जलाकर जुलूस और शांति जुलूस का आयोजन किया, जिसमें लोगों को होटल, पब या रेस्तरां में नए साल के जश्न का बहिष्कार करने का आग्रह किया गया। साथ ही लोगों से नए साल के स्वागत पर पटाखे नहीं फोडऩे का भी आग्रह किया गया है। महात्मा गांधी के परपोते तुषार ए. गांधी ने बताया, ‘‘यह समय सड़े हुआ सिस्टम को पूरी तरह से साफ कर सुरक्षा की सीधे तौर पर मांगकर नियमों और विनियमों को सख्त तरीके से लागू करने का है। यह समय विरोध और धरना देने का है।’’ मुंबई के वकील विवेकानंद गुप्ता ने शनिवार को महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग में एक शिकायत दर्ज की, जिसमें यह दर्शाया गया कि 29 दिसंबर को रेस्तरां में मानव अधिकारों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया गया था। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। मुंबई के कमला मिल के पब में भीषण आग लगने घटना के बाद बीएमसी की नींद खुली है। हादसे के बाद बीएमसी एक्टिव होता नजर आया है। बीएमसी ने कई रेस्टोरेंट और पब के अवैध निर्माण को गिरवा दिया है। कमला मिल और रघुवंशी मिल कंपाउंड के चार होटलों के अवैध हिस्से पर बीएमसी का हथौड़ा चला है।   पिछले करीब 12 घंटों में बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए 4 होटलों के अवैध निर्माण को बुलडोजर के जरिए ढहा दिया। रूफ टॉप पर अवैध तरीके से बनी दीवारों को भी गिराया गया है। साथ ही मुंबई के सभी रेस्टोरेंट की जांच के लिए बीएमसी ने 25 टीमें गठित की हैं जो कि आग लगने पर एग्जिट के इंतजाम, सीढिय़ां, फूड लाइसेंस, हुक्का सर्विस और शराब जैसे इंतजामों की पड़ताल करेंगी।   हादसे के बाद कमला मिल के परिसर में बने पब ने जिम्मेदारी लेने की बजाय एक-दूसरे पर दोष डालना शुरू कर दिया है। पब वन एबव और मोजोज बिस्ट्रो ने हादसे के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। आग लगने की घटना में ज्यादातर लोग वन एबव पब में ही मारे गए थे लेकिन पब ने घटना का सारा दोष बराबर में स्थित एक परिसर और मोजोज बिस्ट्रो पर डाला है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में अमेरिका की नागरिकता पाए दो भाई भी शामिल हैं। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी।  दिल्ली में भी जांच- मुंबई अग्निकांड के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी नए साल से पहले रेस्टोरेंट और बार की जांच शुरू कर दी गई है। हौजखास, कनॉट प्लेस समेत दिल्ली की कई बार और होटलों में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। रविवार रात 2017 की आखिरी रात है, ऐसे में होटलों में पार्टी और जश्न का पूरा इंतजाम रहने वाला है। इसी के मद्देनजर वहां किए गए सुरक्षा उपायों की जांच की जा रही है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली के साथ मंच पर नजर आए है। आतंकी हाफिज सईद की रैली में फिलिस्तीन के राजदूत के शामिल होने को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने इस संबंध में फिलिस्तीन सरकार के सामने कड़े शब्दों में नाराजगी जाहिर की है। इस रैली का आयोजन रावलपिंडी में हुआ था, जिसके बाद हाफिज और फिलिस्तीनी राजदूत की तस्वीर काफी वायरल भी हुई।   शुक्रवार शाम विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, हम नई दिल्ली में फिलिस्तीन के राजदूत और फिलिस्तीन के अधिकारियों के सामने मजबूती से उठा रहे हैं। रावलपिंडी के लियाकत बाग में आयोजित इस रैली में फिलिस्तीन के पाकिस्तानी राजदूत के शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी पत्रकार ओमार आर कुरैशी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।   इजरायली अधिकारी ने दी प्रतिक्रिया इस घटना के बाद नई दिल्ली में इजरायली दूतावास में पब्लिक डिप्लॉमेसी की प्रमुख फ्रोइम दित्जा ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, राजदूत कितनी चार्मिंग कंपनी रखते हैं।ये तस्वीर पाकिस्तान के रावलपिंडी के लियाकत बाग में आयोजित विशाल रैली की हैं, जिसमें हाफिज सईद के साथ फिलिस्तीन के राजदूत वलीद अबु अली भी शामिल हुए। इस रैली का आयोजन दिफाह-ए-पाकिस्तान काउंसिल ने किया। इस रैली को वलीद अबु अली ने भी संबोधित किया। वैश्विक आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान की राजनीति में आने को बेताब है। इसमें उसको पाकिस्तानी सेना का भी समर्थन मिल रहा है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित 1 अबव रेस्तरां, लंडन टैक्सी बार और मोजो पब में गुरुवार देर रात भीषण आग लग जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 16 लोग झुलस गए है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष है। यह आग देर रात करीब 12 बजे लगी, फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाडियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।    आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है। मामले में पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (आईपीसी की धारा 304) के तहत एफआईआर दर्ज की है।मुंबई के लोअर परेल इलाके में लोगों की मौत दम घुटने की वजह से बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोजोस लॉउंज में बीती रात करीब साढे 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिला। करीब कई लोग अंदर फंसे हुए थे। इन्हें घटना के तुरंत बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्कयू कर केईएम अस्पताल ले गई, जिनमें 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोगों का इलाज चल रहा है।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करने के लिए आज हिमाचल प्रदेश आ रहे है। हाल ही में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिला। भाजपा ने प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 44 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस को महज 21 सीटें मिलीं। इससे पहले की विधानसभा में कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाई थी। इस बार दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं जबकि एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकर््सवादी) की झोली में गई है।   राहुल गांधी शिमला स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पार्टी के जिला अध्यक्षों से शुक्रवार 11.30 बजे मुलाकात कर चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे। बाद में दोहपर 2.00 बजे वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की से और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव में विजयी रहे लेकिन कांग्रेस को प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी के बीच की हुई मुलाकात पर दोनो सदन में बयान देंगी। आपको बता दें कि भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने कथित तौर पर रॉ एजेंट बता कर गिरफ्तार किया था। प्रश्न काल के बाद सुषमा स्वराज लोकसभा में जाधव को लेकर बयान देंगी। बुधवार को लोकसभा में सदस्यों ने पाकिस्तान के तरफ से जाधव की मां और पत्नी के साथ किए गए गलत व्यवहार को लेकर निंदा की थी।   पाकिस्तान की जेल में बंद जाधव से मिलने उनकी मां और पत्नी गई थीं। इस दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ। जिसके बाद सुषमा ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर गुरुवार को बयान देंगी। लोकसभा में कुछ सदस्यों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद ही सत्तारूढ़ गठबंधन से संबद्ध इन सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए थे। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी गुरुवार को अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद ये कांग्रेस का पहला स्थापना दिवस समारोह है। इस मौके पर आज देशभर में कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार सुबह कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल ने मुख्यालय पहुंच झंडा फहराया।   स्थापना दिवस कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच का साथ दिया है, आज के समय में बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खतरे में है, उस संविधान पर हमला हो रहा है। ये देखना दुखद है। लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें।   राहुल ने बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार झूठ के साथ आगे बढ़ रही है, बीजेपी की ओर से कांग्रेस के खिलाफ हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम भले ही हार जाएं, लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेंगे।   आपको बता दें कि हाल ही में 16 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद ही गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे आए थे। जिसमें कांग्रेस की हार हुई थी।   हालांकि, इन चुनावों में कांग्रेस ने काफी लंबे समय बाद वापसी की है, 2014 में देश में लगातार चुनावों में बीजेपी की एकतरफा जीत होती आई थी। लेकिन इन चुनावों में मुकाबला कांटे का रहा था। राहुल ने खुद इस बात को स्वीकारते हुए कहा था कि हमने चुनावों में बीजेपी की नींद खराब कर दी थी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक बिल लोकसभा में पेश किया है।हालांकि बीजेडी ने कहा कि बिल में कई खामियां है।वहीं आरजेडी ने बिल में सजा के प्रावधन पर सवाल उठाए है।उध ओवैसी ने भी बिल का विरोध किया है।      कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि आज एक ऐतिहासिक दिन है।उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी 3 तलाक को पाप बताया था। ये बिल संविधान के तहत है।कोर्ट के फैसले के बाद भी तीन तलाक जारी है।ये नारी के गरिमा और सम्मान का बिल है।तीन तलाक बिल पूरी तरह से संवैधानिक है।बिल किसी मजहब और संप्रदाय के खिलाफ नहीं है।ये नारी के न्याय का मामला है।   इस विधेयक के जरिए तत्काल तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद मुस्लिम महिला (अधिकार और विवाह का संरक्षण) विधेयक पेश किया, जिसमें विवाहित मुस्लिम महिलाओं को अधिकार की रक्षा और किसी भी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को शब्दों, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम या अन्य किसी तरीके से तलाक देने पर पाबंदी लगाई जाएगी।   विधेयक में तत्काल तीन तलाक को दंडात्मक श्रेणी में रखा गया है और इसे संवैधानिक नैतिकता और लैगिंक समानता के विरुद्ध बताया गया है।   विधेयक में ऐसा करने वालो के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है। सजा को बढ़ाकर तीन साल तक किया जा सकता है।   विधेयक का कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के इस बयान से मंगलवार को दूरी बना ली कि पार्टी देश के संविधान को बदलेगी और उसमें से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटा लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के दिल की बात जुबां पर आ जाने के बाद कर्नाटक के लिए नियुक्त भाजपा प्रवक्ता वामनाचार्य ने सफाई देते हुए कहा, हेगड़े ने क्या कहा, पार्टी उसमें पडऩा नहीं चाहती। उन्होंने जो कुछ कहा, वह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री हेगड़े ने सोमवार को कहा था कि भाजपा संविधान बदलने के लिए सत्ता में आई है।   कोप्पल जिले के कुकनूर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगड़े ने कहा था, लोग धर्मनिरपेक्ष शब्द से इसलिए सहमत हैं, क्योंकि यह संविधान में लिखा है। इसे (संविधान) बहुत पहले बदल दिया जाना चाहिए था और अब हम इसे बदलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था, जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, वे बिना माता-पिता से जन्मे की तरह हैं। 49 वर्षीय केंद्रीय मंत्री ने कहा था, अगर कोई कहता है कि मैं मुस्लिम, ईसाई, लिंगायत, ब्रह्मण या हिंदू हैं तो मुझे खुशी महसूस होती है, क्योंकि वे अपनी जड़ों को जानते हैं। जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, मैं नहीं जानता उन्हें क्या कहा जाए। मंत्री पद की शपथ लेते समय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने की शपथ खाने वाले मंत्री के बिगड़े बोल को अपमानजनक बताते हुए कांग्रेस की राज्य इकाई ने कहा कि भाजपा अब उन विचारों की निंदा करने लगी है, जिन पर संविधान आधारित है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा, हमारा देश धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर बना है और इसमें सभी जातियों, पंथों, नस्लों और धर्मो के सह-अस्तित्व यानी मिलजुलकर रहने का प्रावधान है। हमारा संविधान विचारों पर आधारित है, जिसका अपमान भाजपा हेगड़े को की अपमानजनक बयान देने की छूट देकर कर रही है।   हेगड़े को इसी साल सितंबर में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के क्रम में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। वह उत्तर कर्नाटक निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अगले साल होना है, जिसकी तैयारी में भाजपा अभी से लग गई है। तटीय कर्नाटक में दंगों का दौर उसी का हिस्सा माना जा रहा है। भाजपा के सामने सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने की चुनौती है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More