BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राज्यसभा टिकट पर ‘आप’ में कलह, कलावती को चुनाव लड़ाएंगे कपिल मिश्रा

राज्यसभा टिकट पर ‘आप’ में कलह, कलावती को चुनाव लड़ाएंगे कपिल मिश्रानई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में राज्यसभा टिकट के बंटवारे के बाद पार्टी में अविश्वास बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास की नाराजगी की खबरें है, तो दूसरी ओर अब पार्टी की दिवंगत कार्यकर्ता संतोष कोली की मां कलावती कोली भी राज्यसभा के लिए मैदान में उतर आई हैं। दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मिश्रा ने ट्वीट किया शहीद संतोष कोली की मां कलावती कोली शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर अपने नॉमिनेशन के लिए समर्थन मांगने जाएंगी। मिश्रा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, कलावती कोली ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों से समर्थन के लिए अपील की है। 

 

कलावती अरविंद केजरीवाल से मिलकर हर विधायक को निजी तौर पर समर्थन के लिए फोन करेगी। इससे पहले कपिल मिश्रा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कलावती कोली और सुशील गुप्ता की तस्वीर लगाकर पूछा कि इनमें किसको राज्यसभा जाना चाहिए? उन्होंने आप की पीएसी और सभी विधायकों से अपील करते हुए कलावती कोली के लिए समर्थन मांगा। कपिल ने कहा कि कलावती कोली के पास एक सिर्फ एक कमी है, उनके पास पैसा नहीं है। गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा था कि शहीद संतोष कोली की मां को याद रखिए, अरविंद केजरीवाल ने कई सालों तक इनका नमक खाया है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल की अगुवाई में पीएसी ने तीन लोगों को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। इनमें आप नेता संजय सिंह, सीए सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता शामिल हैं। लेकिन, सुशील गुप्ता का नाम आने और कुमार विश्वास का पत्ता कटने के बाद पार्टी में विवाद खड़ा हो गया है। एक ओर पार्टी के ही लोग सुशील गुप्ता का विरोध कर रहे है। वहीं, खुद का नाम कटने के बाद कुमार विश्वास भी खुलकर केजरीवाल के सामने खड़े हो गए है। लेकिन, अब राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी का चौथा उम्मीदवार मैदान में आ गया है। इसके बाद विवाद बढऩा संभव है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More