देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। एक साथ तीन तलाक को अपराध ठहराने वाला बिल बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल को लोकसभा में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को राज्यसभा में तीन तलाक बिल को पेश करेंगे। हालांकि, पहले मीडिया में खबरें आई कि मंगलवार को राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास किया जाएगा। लेकिन, अब साफ हो चुका है कि बुधवार को यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहीं, विपक्षी दलों ने आज तीन तलाक पर बहस के लिए मीटिंग बुलाई है।
इधर, बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है और सभी बीजेपी सांसदों को मंगलवार और बुधवार को संसद में रहने के लिए कहा है। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को कहा कि तीन तलाक बिल राज्यसभा में बुधवार को पेश हो सकता है। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा से ट्रिपल तलाक बिल पास कराने के लिए कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों के साथ संपर्क में है।
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि हमारी मांग है कि तीन तलाक बिल को राज्यसभा की चयन समिति को भेजना चाहिए। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस तरह से लोकसभा में तीन तलाक बिल पास हुआ उम्मीद है कि राज्य सभा में भी चर्चा के बाद पास हो जाएगा। कांग्रेस को मदद करनी चाहिए।
एनसीपी नेता मजीद मेनन ने कहा कि एनसीपी ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि हम तीन तलाक को अपराध मानने के खिलाफ है। अगर शादी एक सिविल कॉन्ट्रैक्ट है तो आप तीन साल की सजा कैसे दे सकते है। इस बिल को सेलेक्ट कमिटी के पास भेजना चाहिए। बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी की है। बीजेपी ने मंगलवार और बुधवार को संसद में पारित होने वाले अति महत्वपूर्ण विधेयकों के दौरान इन सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
झारखंड से राज्यसभा जा सकते हैं कपिल सिब्बल, कांग्रेस के बजाय झामुमो खेमे ने आगे किया है नाम
राज्यसभा में सदन के नेता बने पीयूष गोयल
बीमा (संशोधन) विधेयक 2021 को राज्यसभा में मिली मंजूरी