देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। तीन तलाक बिल आज राज्यसभा में पेश किया जाएगा और सरकार इस पर बहस भी कराएगी। विपक्षी दलों के कडे तेवर के बीच ट्रिपल तलाक को राज्यसभा में पेश करना मोदी सरकार के लिए बडी चुनौती है। इससे पहले यह बिल मंगलवार को सदन में पेश किया जाना था लेकिन विपक्षी दलों के कड़े तेवर को देखते हुए इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया था।
मोदी सरकार ने इस बिल पर कांग्रेस समेत अन्य दलों से बातचीत के बाद ही राज्यसभा में पेश करने की योजना बनाई है। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने एक बयान में कहा था, ट्रिपल तलाक बिल पर हम कांग्रेस समेत अन्य दलों से बात कर रहे हैं। उम्मीद है कि आसानी से राज्यसभा में पास होगा। बुधवार यह पेश हो सकता है।
मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) बिल 2017 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कडग़म और अन्य वामदलों ने सिलेक्ट कमेटी को भेजे जाने की मांग की है।इस मामले में डीएमके नेता कनिमोझी ने कहा है, तीन तलाक बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाना चाहिए। वहीं एनसीपी नेता माजीद मेमन ने ट्रिपल तलाक बिल पर कहा, हमारी पार्टी ट्रिपल तलाक को अपराध बनाने के खिलाफ है, आप तलाक देने पर तीन साल सजा नहीं दे सकते हैं। सीपीआई नेता डी राजा ने ट्रिपल तलाक पर कहा कि लेफ्ट पार्टी बिल को राज्यसभा की प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की जाएगी।
आपको बता दें कि कांग्रेस व कुछ अन्य दलों ने लोकसभा में मांग की थी कि विधेयक को स्थायी समिति के पास भेजा जाए लेकिन सरकार ने इस मांग को ठुकरा दिया था। विपक्ष द्वारा विधेयक में सुझाए गए संशोधनों को भी खारिज कर दिया गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल