BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हजारीबाग की ओपन जेल में लालू को मिला माली का काम, कमाएंगे 93 रुपये

हजारीबाग की ओपन जेल में लालू को मिला माली का काम, कमाएंगे 93 रुपयेरांची। चारा घोटाले के दूसरे मामले में सीबीआई की विशेषय अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 3.5 साल की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें कि 23 दिसंबर से लालू बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं, मगर सजा का ऐलान नहीं होने के कारण जेल में उन्हें क्या काम करना है इसकी जानकारी नहीं थी।

 

मगर अब सजा का ऐलान होने के बाद लालू को जेल में माली का काम मिला है और वो अब रोजाना 93 रुपये कमाएंगे। उधर, लालू यादव को सोमवार को हजारीबाग की ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें अपनी सजा यहीं बितानी होगी। इधर राष्ट्रीय जनता दल अपने नेता की जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि शनिवार को सजा मिलने के बाद लालू को कोर्ट से जमानत नहीं मिली। सीबीआई जज शिशुपाल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू को सजा सुनाई और 5 लाख का जुर्माना भी ठोंका।

 

लालू जेल जाने के बाद अपने समर्थकों को ट्विटर के जरिए संदेश देते रहे हैं। जेल जाने के बाद लालू ने ट्वीट किया था, प्रिय साथियों, कारागार प्रवास के दौरान मेरे ट्विटर हैंडल का संचालन मेरा कार्यालय और परिवार के सदस्य करेंगे। समय-समय पर मुलाकातियों के मार्फत कार्यालय को संदेश पहुंचेगा, जो आपके पास ट्विटर या अन्य विधा से पहुंच जाएगा। संगठित रहिए, सचेत रहिए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More