BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। भारतीय नौसेना की ताकत और भी बढने वाली है। देश में निर्मित स्कॉर्पीन श्रेणी की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को भारतीय नौसेना के बेडे में आज शामिल किया जा रहा है। 1,564 टन के इस सबमरीन प्रॉजेक्ट-75 के अंतर्गत बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह इसका उद्घाटन किया। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल सी विद्यासागर राव, रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमण भी मौजूद थीं।   आईएनएस कलवरी एक डीजल-इलेक्ट्रिक युद्धक पनडुब्बी है, जिसे भारतीय नौसेना के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। यह स्कॉर्पिन श्रेणी की उन 6 पनडुब्बियों में से पहली पनडुब्बी है, जिसे भारतीय नौसेना में शामिल किया जाना है। यह मेक इन इंडिया पहल की कामयाबी को दर्शाता है। इस परियोजना को फ्रांस के सहयोग से चलाया जा रहा है। फ्रांस की रक्षा एवं उर्जा कंपनी डीसीएनएस द्वारा डिजाइन की गयी पनडुब्बियां भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत बनायी जा रही हैं।    स्कार्पीन सबमरीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कई तरह के अभियानों में हिस्सा ले सकती है। जैसे एंटी सरफेस वॉर, एंटी सबमरीन वॉर, इंटेलिजेंस इक_ा करना, माइंस बिछाना और एरिया सर्विलांस जैसे काम हैं। कलवरी सभी तरह के थियेटर में काम कर सकती है। इसका मतलब ये है कि नौसैनिक टास्क फोर्स के साथ मिलकर भी यह काम कर सकती है।   कलवरी के निर्माण के साथ एमडीएल ने सबमरीन के कॉम्लेक्स ऑर्ट में अपनी महारत साबित कर दी है। भारत अब सबमरीन बनाने वाले देशों में अपनी जगह मजबूत कर चुका है। एमडीएल ने दूसरी स्कार्पीन खांदेरी बनाई थी और इसे जनवरी 2017 में लॉन्च किया गया था। खांदेरी का अभी समुद्र में ट्रायल चल रहा है।   कलवरी का नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम रखा गया है। नौसेना की परंपरा के मुताबिक शिप और सबमरीन के सेवामुक्त होने पर उन्हें दोबारा अवतरित किया जाता है। वैसा ही कलवरी के साथ भी हुआ। ये साल भारतीय सबमरीन ऑपरेशंस के पचासवें साल को गोल्डेन जुबली के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके लिए फ्रांस की डीसीएनएस और एमडीएल के बीच अक्टूबर 2005 में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के लिए समझौता हुआ था।   पहली कलवरी 8 दिसंबर 1967 में भारतीय नौसेना में शामिल हुई थी और यह भारत की पहली सबमरीन भी थी। इसे 31 मार्च 1996 को 30 साल की राष्ट्रसेवा के बाद भारतीय नौसेना से रिटायर किया गया। एक सच्ची नॉटिकल परंपरा के मुताबिक कलवरी का फिर से अवतरण होगा। स्कार्पीन सबमरीन एक बार फिर से समुद्र की गहराई में राष्ट्र के नौसैनिक हितों की रक्षा के लिए कुलांचे भरेगी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

अहमादाबद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को गुजरात के लोगों से दूसरे एवं अंतिम चरण के लिए मतदान करने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। मैं सभी से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने का आग्रह करता हूं।’’   राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात का नया युग पहले ही शुरू हो चुका है। आपका एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा। मैं राज्य के लोगों से सुनहरे भविष्य के लिए बढ़-चढक़र वोट करने की अपील करता हूं।’’   गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के तहत 14 जिलों की 93 सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान कुल 851 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बनासकांठा, पाटण, सबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, खेड़ा, आनंद, वडोदरा और छोटा उदयपुर जिलों में मतदान हो रहे हैं।   गौरतलब है कि पहले चरण के तहत नौ दिसंबर को 89 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। मतगणना 18 दिसंबर को होगी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

कराची। भारत के सबसे बडे दुश्मन और मोस्ट वाटेंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके साथी छोटा शकील में फूट की खबर आ रही है। दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील अब अलग हो चुके है। कहा जा रहा है कि शकील जब मुंबई से 1980 में दाऊद के साथ मुंबई छोड़ कर गया था तब से ही वहां पर उसके साथ ही रह रहा था। लेकिन अब उसने अपना पता भी बदल दिया है। अंग्रेजी अखबार, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इंटेलीजेंस सूत्रों ने बताया है कि दाऊद और शकील के बीच में कहासुनी हुई थी। ये कहासुनी दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम की कारोबार में दखलअंदाजी के कारण हुई थी। आपको बता दें कि पिछले लगभग तीन दशकों से दाऊद और शकील साथ में ही काम कर रहे थे।   अखबार की खबर के मुताबिक, दाऊद का भाई अनीस पाकिस्तान में ही रहता है। पिछले कुछ समय से उसने अपने गुर्गे के लोगों को दाऊद के काम में दखल करवाने की कोशिश की। इसी बात से छोटा शकील नाराज था, और दाऊद से झगड़ बैठा। इस कहासुनी के बाद दाऊद ने दुबई में अपने खास लोगों के साथ मीटिंग की है। वहीं छोटा शकील के भी अपने खास गुर्गों से मिलने की खबर है।   पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां भी इस वाकये के बाद हरकत में हैं। उन्हें डर है कि अगर दोनों गैंग अलग होते हैं तो भारत के खिलाफ गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बता दें कि शकील दाऊद का खास रहा है। दाऊद का हर खास आदमी भी शकील की बात मानता रहा है।   आपको बता दें कि अभी पिछले माह ही दाऊद इब्राहिम की जब्त की गई तीनों संपत्ति की नीलामी की गई। इसे सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इन संपत्तियों में रौनक अफरोज होटल, डांबरवाला बिल्डिंग और शबनम गेस्ट हाउस प्रमुख है। पिछली बार रौनक होटल के लिए एस बालाकृष्णन ने 4 करोड़ 28 लाख की बोली लगाई थी, लेकिन रकम चुका नहीं पाए। गौरतलब है कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में 13 जगह सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इसमें करीब 257 लोगों की मौत हुई थी। 700 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। इन धमाकों का मास्टरमांइड दाऊद इब्राहिम को माना जाता है। तभी से भारत के लिए वह वॉन्टेड है। दाऊद ने पाकिस्तान में पनाह ले रखी है। उसका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में नेताओं और उम्मीदवारों की जुबान फिसलने कुछ मामले सामने आए है। अहमदाबाद की जमालपुर-खाडिया सीट के बीजेपी उम्मीदवार भूषण भट्ट ने चुनाव आयोग पर जमकर भडास निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए पेट्रोल टोकन देने की बात कहते हुए भूषण भट्ट का वीडियो वायरल हुआ है। निर्वाचन आयोग ने इस वीडियो पर तत्काल एक्शन लेते हुए भट्ट को नोटिस जारी कर दो दिनों में जवाब मांगा है।   इस बारे में खाडिय़ा-जमालपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी बीके पटेल ने बताया कि, हमने वीडियो देखने के बाद भूषण भट्ट को नोटिस भेजा है। उन्हें दो दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देना होगा। यदि भट्ट ऐसा करने में असमर्थ होते हैं तो उनकी शिकायत निर्वाचन आयोग और पुलिस में की जाएगी।   आपको बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साबरमती रिवरफ्रंट सभा से एक दिन पहले का है। वीडियो में भूषण भट्ट पीएम मोदी की सभा में लोगों को आने के लिए पेट्रोल टोकन का लालच देते हुए कह रहे हैं कि, प्रधानमंत्री मोदी की सभा साबरमती रिवरफ्रंट पर होने वाली है। इस सभा में हमें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटानी है। आपको चार से पांच हजार गाडिय़ां लानी है। सभी गाडिय़ां सभा के पौना घंटा पहले आ जाए। सभी को गाडिय़ों में पेट्रोल डालने के लिए पेट्रोल टोकन दिया जाएगा। हजार, दो हजार, तीन हजार स्कूटर या गाड़ी लेकर आओ, बड़ी गाड़ी...भी टाटा टेम्पो, स्वराज मजदा जो हो सभी लेकर आओ। भीड़ ज्यादा से ज्यादा हो। कोई आपको रोकेगा नहीं। निर्वाचन आयोग से मैं नहीं डरता।   वीडियो में भूषण भट्ट कार्यकर्ताओं से गाड़ी लाने वालों की लिस्ट मांगते हुए कह रहे हैं कि आधा घंटा, घंटा, दो घंटा इलाके में घूमकर तीन-चार हजार गाड़ी जमालपुर, खाडिया, बहेरामपुर, रायखड से लेकर आओ. किसी तरह की कमी न रह पाए। मुझे लिस्ट बनाकर दो उतना टोकन रात में तुम्हें मिल जाएगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक पार्टियां मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूरे दमखम से जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज गुजरात के जगन्नाथ मंदिर पहुंच गए है। वहां वे भगवान जगन्नाथजी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके बाद वे पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। अहमदाबाद में दोपहर 1 बजे वे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने व गुजरात चुनाव के लिए कैंपेनिंग के दौरान मीडिया के साथ उनकी पहली वार्ता होगी।    आज शाम गुजरात में प्रचार का शोर थम जाएगा। बता दें कि 14 दिसम्बर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा रविवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।   गुजरात में पिछले 22 वर्षों से बीजेपी का शासन रहा है। अंतिम दौर के प्रचार में दोनों पार्टियों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने मणिशंकर अय्यर के आवास पर पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ बैठक की थी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती रिवरफ्रंट पर पहुंच चुके हैं और वो सी प्लेन से अंबाजी मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने समय के मुताबिक करीब 10 बजे साबरमती रिवर फ्रंट पर पहुंचे, जहां से वो सी प्लेन में सवार हो गए। पीएम मोदी रिवरफ्रंट से अम्बिफियस एयरक्राफ्ट में सवार होकर, शक्ति पीठ अम्बाजी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो गए और धरोई डैम में उतरेंगे। इसके बाद वे वहां से निकल कर 65 किलोमीटर दूर शक्ति पीठ अम्बाजी के दर्शन करने सडक़ के रास्ते जायेगे।   गुजरात के पाटण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी ब्लू व्हेल चैलेंज के खेल में फंस गई है और 18 दिसंबर को आखिरी एपिसोड देखेगी। दरअसल, प्रधानमंत्री ब्लू व्हेल चैलेंज का जिक्र कर उस खतरनाक गेम की ओर इशारा कर रहे थे जिसमें खिलाड़ी आखिरी स्तर पर आकर आत्महत्या जैसे खतरनाक कदम तक उठा लेता है। उन्होंने कहा, जब पहले दौर के मतदान में बीजेपी की जीत के संकेत मिल गए तो कांग्रेस के लोग राहुल गांधी के बचाव के तरीके खोजने में लग गए हैं। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद वरिष्ठ नेताओं ने ईवीएम ईवीएम ईवीएम ईवीएम चिल्लाना शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता ने तो यह दावा भी किया कि ब्लूटूथ से जोडकऱ ईवीएम को हैक कर लिया गया है। इस पर मोदी ने कहा, वे ब्लूटूथ, ब्लूटूथ चिल्ला रहे हैं, लेकिन दरअसल वे ब्लू व्हेल गेम में फंस गए हैं और गेम का आखिरी एपिसोड 18 दिसंबर को खेला जाएगा। बता दें कि गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को हो चुका है, जिसके बाद 14 दिसंबर को दूसरे दौर की वोटिंग होनी है और रिजल्ट 18 दिसंबर को घोषित होंगे। साभार-khaskhabar.com       

Read More

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। और दूसरे चरण की वोटिंग 14 दिसंबर को होगी।इससे पहले आज पीएम मोदी 3 और कांग्रेस के उपाध्यक्ष 4 रैलियां करने वाले है।वहीं राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी रोड शो भी करने वाले थे लेकिन दोनों को सुरक्षा कारणों से गुजरात पुलिस ने रोड शो करने की इजाजत पुलिस ने नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक आई बी ने भी हमले की आशंका जताई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को रोड शो करने वाले थे।वहीं राहुल भी रोड शो कर अपनी ताकत दिखाने चाह रहे थे लेकिन सुरक्षा कारणों से ये अब संभव नहीं हो पाएगा। बता दें कि 14 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी। इसमें 14 जिलों की 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उकलाना में छह वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म की घोर निंदा करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीडि़ता को हर हालत में न्याय दिलाया जाएगा। घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी जांच एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) से करवाने के निर्देश दिए हैं।   वित्तमंत्री ने यह बात हिसार में कही। उन्होंने कहा कि उकलाना में अबोध बच्ची के साथ हुए इस कुकृत्य को पाप नहीं, महापाप कहना चाहिए और इस घटना के दोषी को कानून में निर्धारित सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह अमानवीय दर्दनाक कृत्य है जिसने संपूर्ण मानवता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और तत्परता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को जल्द ही सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली।राहुल गांधी निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हो गए हैं। इसका औपचारिक हो गया है।राहुल गांधी से के सभी 89 सेट सही पाए गए है। कांग्रेस नेता एम रामचंद्रन ने इसका औपचारिक ऐलान किया। इस एेलान के बाद कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है।     पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 1 से 4 दिसंबर तक नामांकन की तारीख थी। राहुल गांधी ने 4 दिसंबर तारीख को ही नामांकन भरा था। बीते 5 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच के बाद सिर्फ राहुल गांधी के मैदान में रहने का ऐलान किया गया था लेकिन चुनावी औपचारिकता के मद्देनजर औपचारिक ऐलान आज हुआ है। लेकिन आज गुजरात चुनाव में राहुल 4 चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं ऐसे में राहुल 16 तारीख को अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। साभार-khaskhabar.com     

Read More

गांधीनगर/ अहमदाबाद| गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है। प्रदेश के कुल 182 विधानसभा सीटों में से इस चरण में 89 सीटों पर 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस की से कड़ी चुनौती मिल रही है।गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिणी इलाके 19 जिलों के 89 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।      LIVE:कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने वोट डाला है और कहा कि गुजरात में कांग्रेस 110 सीटें जीतेगी और कांग्रेस की जीत तय है।    भरूच में शादी से पहले एक जोड़े ने वोट डाला है।      कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने डाला वोट।      CM विजय रूपानी ने मंदिर में दर्शन के बाद पत्नी संग राजकोट में डाला वोट।    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी ने वोट डाला और अपनी जीत का दावा किया। उनका कहना है कि पिछले बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे।    गुजरात सीएम विजय रूपाणी ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया है,इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इससे पहले लोगों से वोट करने की अपील की है।    पहले चरण सूरत, सौराष्ट्र में कांग्रेस को ज्यादा उम्मीद है।    पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हुई शाम 5 बजे तक होगा मतदान। बता दें कि कच्छ, मोरबी, जामनगर, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाद, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर, सोमनाथ, भावनगर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग और वलसाड जिले में मतदान में 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपने भाग्य अजमा रहे हैं।      कुल 24,689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,12,31,652 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाताओं में 1,11,05,933 पुरुष 1,01,25,472 महिलाएं शामिल हैं। 247 मतदाता किन्नर (थर्ड जेंडर) हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

अहमदाबाद।आज पहले चरण का मतदान चल रहा है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने अब दूसरे चरण के प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा दी है।आज राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी दोनों की शनिवार को कई जिलों में रैलियां होनी है।      जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी हारिज,बनासकांठा,वडनगर औप वीजापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ पीएम मोदी बडोली, आणंद, मेहसाणा, लुणावाडा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।      सबसे दिलचस्प रहेगा कि राहुल आज वडनगर में चुनावी रैली करने वाले है।देखना होगा वहां राहुल को सुनने के लिए भीड़ होती है कि नहीं। क्यों कि पीएम मोदी का बचपन वहीं बीता है और मोदी कई बार खुद को वडनगर का बेटा कहकर संबोधित कर चुके हैं।      आपको बता दें कि दूसरे चरण के लिए 14 को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग होगी। 18 दिसंबर को हिमाचल के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के आदिवासियों की बुरी हालत पर जोर देते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि वनबंधु योजना के लिए आवंटित 55,000 करोड़ रुपये कहां गए? गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी से रोज एक सवाल पूछने की कांग्रेस की रणनीति के तहत राहुल ने शुक्रवार को 10वां सवाल दागा।    राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आदिवासी से छीनी जमीन। नहीं दिया जंगल पर अधिकार। अटके पड़े हैं लाखों जमीन के पट्टे। न चले स्कूल न मिला अस्पताल। न बेघर को घर न युवा को रोजगार। पलायन ने दिया आदिवासी समाज को तोड़। मोदीजी, कहां गए वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़?’’   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More