BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हारे

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, मुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हारेशिमला। सुजानपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। सीएम पद के उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल को आज हुई मतगणना में कांग्रेस ने पछाड़ दिया है। सुजानपुर विधासनभा सीट से चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल का प्रयास असफल रहा। कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर राणा ने करीब 3000 से ज्यादो वोटों से भाजपा प्रत्याशी प्रेमकुमार धूमल को शिकस्त दी। खास बात यह है कि इस चुनाव में प्रेम कुमार धूमल को भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा माना जा रहा था।

 

लोगों की भावनाओं का सम्मान है

धूमल की हार और सीएम के नाम पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि वे लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। आज पार्टी की बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। 

 

मायने नहीं रखती व्यक्तिगत हार

हार के बाद प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि उनकी व्यक्त‍िगत हार मायने नहीं रखती है, पार्टी की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण जीत है। धूमल ने कहा कि हार-जीत जिंदगी का हिस्सा है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More