BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : गोपालगंज में चीनी मिल में विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत, कई फंसे

बिहार :  गोपालगंज में चीनी मिल में विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत, कई फंसेगोपालगंज। बिहार के गोपालगंज के सासमुसा चीनी मिल में बॉयलर फटने से बडा हादसा हो गया है। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि 9 से अधिक मजदूरों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सासमुसा चीनी मिल में बॉयलर विस्फोट के बाद कई मजदूर अभी इसमें फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

माना जा रहा है कि ओवरहीटिंग के कारण बॉयलर में विस्फोट हुआ। घटना में घायल मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है और इन सभी को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे के बाद मिल मालिक और उच्च अधिकारी मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। जब गन्ने की पेराई का काम चल रहा था। तभी बायलर टैंक में जाने वाली बायलर पाइप फट गया। पाइप के फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाका से आसपास के कई मशीन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि जो लोग इस बायलर टैंक के पास काम कर रहे थे, उनकी मौत हो गई।

 

मौके पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। वहीं, अंदर फंसे बाकी मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More