BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब भाजपा को गुजरात की तरह कर्नाटक में जीत की उम्मीद

अब भाजपा को गुजरात की तरह कर्नाटक में जीत की उम्मीदबेंगलुरू। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सोमवार को अपनी जीत से उत्साहित भाजपा को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीनने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने भरोसा जताया कि दोनों राज्यों में मिली भारी जीत का प्रभाव अगले साल अप्रैल-मई महीने में इस दक्षिणी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। उन्होंने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों से लगता है कि लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और उनके नीतियों का समर्थन किया है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंका है और भाजपा को चुना है। उन्होंने दावा किया, कर्नाटक में भी इसी प्रकार कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को जनता 2018 के चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। गुजरात में भाजपा की जीत का कर्नाटक में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत लोगों का मोदी के प्रति समर्थन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, परिणाम से लगता है कि लोग नोटबंदी के खिलाफ नहीं थे और लोगों ने विमुद्रीकरण और मोदी के नीतियों का समर्थन किया है। भाजपा राज्य में 2008 में अपने दम पर सत्ता में आई थी, लेकिन 2012 में राज्य नेतृत्व में विभाजन के बाद 2013 में चुनाव हार गई थी। येदियुरप्पा ने पार्टी से अलग होकर 2012 में कर्नाटक जनता पार्टी का गठन कर लिया था। हालांकि, बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More