BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति,जातिवाद-तुष्टीकरण की हार-शाह

कांग्रेस की निम्न स्तर की राजनीति,जातिवाद-तुष्टीकरण की हार-शाहनई दिल्ली।गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के बढ़ते रुझान के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों राज्यों की जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि वंशवाद पर विकासवाद की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगुवाई में लोकतंत्र करवट ले रहा है। लोगों ने उनकी विकास यात्रा पर भरोसा जताया है। भाजपा की यह विकास यात्रा आगे भी जारी रहेगी। 

 

उन्होंने कहा कि आज आज बीजेपी के लिए आनंद का दिन है। अब भाजपा दोनों राज्यों के विकास में जी-जान लगा देगी। हिमाचल और गुजरात की जनता ने भरोसा कर कमल लहरा दिया है। हिमाचल में लगातार चुनावों में भाजपा ने अपनी स्थिति बेहतर की है।

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात में कांग्रेस के बड़े नेता मुद्दों से भटकाने के कारण हारे हैं। हिमाचल में 10 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। बीजेपी की 14 राज्यों में और एनडीए की 19 राज्यों में सरकार बनी है। अब उन्हें उम्मीद है कि त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक में भी जीत दर्ज करेंगे। गुजरात ने जातिवाद के प्रयास को विफल कर दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री की नीतियों की जीत है।

 

इससे पूर्व बीजेपी दफ्तर में अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया। उधर हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र ने ट्वीट कर हार की जिम्मेदारी ली है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More