BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई। संजय लीला भंसाली की विवादों में घिरी फिल्म पद्मावती की रिलीज को स्वेच्छा से स्थगित कर दिया गया है। फिल्म निर्माता और वितरक वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। कहानी में राजपूत रानी पद्मावती को लेकर तथ्यों से छेड़छाड़ को लेकर विवादों में घिरी फिल्म अपनी पूर्वनिर्धारित तारीख 1 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी।    प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अपेक्षित मंजूरी मिलने के बाद फिल्म रिलीज की नई तारीख घोषित की जाएगी। इसके पहले सेंसर बोर्ड ने भी कुछ तकनीकी कारणों से फिल्म को लौटा दिया था। साथ ही इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सेंसर बोर्ड से फिल्म के पास हुए बगैर ही कुछ चुनिंदा पत्रकारों को फिल्म दिखा दी है। आपको बता दें कि राजस्थान सहित कुछ अन्य राज्यों में राजपूत समाज के लोग फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि भंसाली ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। राजपूतों के संगठन करनी सेना ने तो फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक तक काटने की धमकी दे डाली थी। इसके अलावा भंसाली की गर्दन काटने पर भी 10 करोड़ देने की बात कही गई थी। साभार-khaskhabar.com   

Read More

सान्या। भारत की सुंदरी मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड-2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने सौंदर्य की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितामें ताज पाने से 16 साल से चूकते रहे अपने देश के लिए ताज हासिल कर देशवासियों का गौरव बढ़ाया। मानुषी से पहले ये खिताब वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था, जो अब प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हैं। हॉलीवुड फिल्म में काम कर वह अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री भी कहलाने लगी हैं। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले ने 21 वर्षीय मानुषी छिल्लर को ताज पहनाया। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं।    दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को पहला रनरअप घोषित किया गया, जबकि सान्या सिटी एरिया में आयोजित समारोह में मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल को दूसरे रनरअप के रूप मेंघोषित किया गया। हरियाणा में डॉक्टर माता-पिता के घर में जन्मी मानुषी छिल्लर ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ाई की है। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था, ‘‘केवल एक चीज जो मैं मानती हूं वह निश्चित रूप से अनिश्चितता है, जो इस ताज के साथ जुड़ी हुई है और यही इसकी विशेषता है।’’ मानुषी ने यह भी कहा था कि उन्हें ताज जीतने का पूरा भरोसा है। खिताब के अलावा, मानुषी ने ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ पुरस्कार भी जीता। सुंदरी मानुषी छिल्लर ने इस साल फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था। साभार-khaskhabar.com     

Read More

गांधीनगर। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) की मनसा में आयोजित एक विशाल रैली से कुछ ही घंटे पहले पाटीदार समूह को तगड़ा झटका तब लगा, जब समूह के दो पूर्व सदस्यों और संयोजकों ने शनिवार को सत्ताधारी पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया। अमरीश और केतन पटेल पीएएएस नेता हार्दिक पटेल के पूर्व सहयोगी हैं। जिन्होंने पटेल आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और दोनों भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं।   अमरीश पटेल पर 2015 में कोटा आंदोलन के दौरान पीएएएस समूह के पटेल आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के लिए हार्दिक के साथ देशद्रोह का आरोप लगा था। वह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के श्री कामलम मुख्यालय पुहंचे और पार्टी में शामिल हुए। उस वक्त एक तथ्य यह उभर कर सामने आया था कि देशद्रोह के आरोप के बावजूद, अमरीश को गिरफ्तार नहीं किया गया था।   केतन पटेल शनिवार सुबह भगवा पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भी पटेल आंदोलन के शुरुआती चरण के दौरान समूह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हार्दिक के एक और करीबी चिराग पटेल ने शुक्रवार को भगवा पार्टी का दामन थाम लिया था। चिराग भी पीएएएस समूह के संयोजकों में से एक हैं। पिछले माह हार्दिक के दोस्त और पीएएएस संयोजक वरुण पटेल भाजपा खेमे में शामिल हो गए थे। जबकि पीएएएस समूह का महिला चेहरा रेशमा पटेल ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। राज्य में आरक्षण आंदोलन पटेल आंदोलनकारियों के लिए राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करने के लिए एक वरदान साबित हुआ है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर काफी तल्ख है। इसका परिणाम है कि विपक्ष केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोल रहो है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के इन्हीं तेवरों की तारीफ करते हुए एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल की बदल हुई छवि से डर गए है। इसलिए बीजेपी गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे को उठा रही है।    शरद पवार ने दावा किया है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार और गुजरात सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया से घबरा गई है। पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में पवार ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डरे हुए हैं और इसलिए गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए भाजपा बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे को उठा रही है।   आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के भाषण देने, लोगों के साथ मिलने-जुलने के अंदाज में बदलाव आया है। राहुल लगातार आक्रामक भाषण देकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर राहुल के तीखे ट्वीट, शायराना वार लोगों को खूब भा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक सोशल मीडिया पर बीजेपी से पिछडऩे वाली कांग्रेस अब टक्कर दे रही है। गुजरात चुनाव प्रचार में व्यस्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। सूत्रों की मानें, तो राहुल गांधी 30 नवंबर से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। ये फैसला कांग्रेस की वर्किंग कमेटी बैठक में होगा, जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।   सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस पार्टी में निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में पूरी तरह से बदलाव किया जा सकता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। राहुल गांधी के साथ दो नए नेताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में लाया जाएगा, जो अध्यक्ष बनने के बाद उनकी सहायता करेंगे।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि जिन सिनेमाघरों में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती प्रदर्शित की जाएगी, वहां सरकार सुरक्षा मुहैया कराएगी। गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने कहा कि फिल्म की स्थिति को देखते हुए जिन थियेटरों में यह फिल्म प्रदर्शित की जाएगी, वहां सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा। पाटिल ने मीडिया से कहा कि सभी कदम उठा लिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हम रोजमर्रा के आधार पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।    उन्होंने कहा कि हालांकि इस फिल्म का विरोध कर रहे कुछ समूह अपना पक्ष रखने के लिए सरकार के प्रतिनिधि से मिले थे और इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को बता दिया गया है। कर्नाटका सरकार ने कहा है कि वे भी उन सिनेमाघरों में सुरक्षा मुहैया कराएंगे, जहां संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती रिलीज होगी।   महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह फैसला संजय लीला भंसाली को कुछ दिन पहले ही पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के बाद लिया गया है। भंसाली को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता व फिल्म स्टूडियो सेटिंग और मजदूर संघ के अध्यक्ष राम कदम ने इस फिल्म का जोरदार विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को देखते हुए, उन्होंने फिल्म का हरसंभव विरोध करने का फैसला किया है और संघ भविष्य में कभी भी भंसाली के साथ काम नहीं करेगा।    भंसाली के अलावा,फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी श्री राजपुत करणी सेना की ओर से धमकाया गया है। करणी सेना ने 1 दिसंबर को पूरे भारत में फिल्म के विरोध में राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।     साभार-khaskhabar.com       

Read More

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच यहां ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच का पहला सत्र गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह नौ बजे टॉस से होनी थी, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई।    रुक-रुक के हो रही बारिश के कारण पहला सत्र शुरू नहीं हो पाया। दोपहर 12:10 पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि स्थानीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। ऐसे में गुरुवार को दोनों टीमें बारिश बंद होने का इंतजार कर रही हैं, ताकि मैच शुरू हो सके।    दोनों टीमें इस मैच को जीत हासिल करते हुए विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत की कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस में मुख्य आरोपी इंद्राणी ने सीबीआई कोर्ट में कहा, उसके पति पीटर मुखर्जी ने ही उनकी बेटी का अपहरण किया और बाद में उसे गायब कर दिया। साथ ही इंद्राणी ने कोर्ट को बताया कि लालच और स्वार्थ की वजह से ऐसा किया गया है।    हालांकि इंद्राणी ने स्पष्ट रूप से पीटर पर आरोप नहीं लगाया है। इंद्राणी ने कहा कि उसका पुराना ड्राइवर श्यामवर राय और पति पीटर शीना के अपहरण में शामिल हो सकते हैं, इन्होंने ही शीना को लापता किया है और सबूतों से छेड़छाड़ की है।   इंद्राणी ने इस दौरान अपने पति और अन्य पर यह भी आरोप लगाया कि जानबूझकर सबूतों को इस तरह से पेश किया गया ताकि उसे गिरफ्तार करवाया जा सके।   इंद्राणी ने कोर्ट को दलील पेश करते हुए अपने स्टेटमेंट में लिखा, मेरे पास मुख्य कारण हैं इस बात पर विश्वास करने के लिए कि पीटर मुखर्जी ने दूसरे लोगों के साथ मिलकर, जिसमें श्यामवार राय भी शामिल है, मेरी बेटी शीना के 2012 में हुए अपहरण और गायब होने में हाथ है। इस अपील में इंद्राणी ने अपने पति के जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 और जनवरी 2015 से दिसंबर 2015 तक के कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है। आपको बता दें कि शीना बोरा की कथित हत्या की घटना अगस्त 2015 में सामने आई थी। इस दौरान राय को पुलिस ने एक अन्य केस में गिरफ्तार किया था। राय ने पुलिस की पूछताछ में शीना बोरा की हत्या की बात बताई थी। पुलिस ने इसके बाद उसे इस केस में सरकारी गवाह बना लिया था। बाद में इस केस में पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया था। शीना बोरा इंद्राणी की बेटी थी जो कि पीटर के बेटे के साथ रिलेशनशिप में थी।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपींस दौर में भारत-आसियान और पूर्व एशिया शिखर सम्मेल में भाग लेंगे और देर रात को स्वदेश लौटेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी को आगे बढ़ाया। आसियान शिखर सम्मेलन में अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, भारत, यूरोपीय संघ, रूस, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और संयुक्त राष्ट्र के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठक हुई। इस वर्ष भारत-आसियान वार्ता साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हुए।   मोदी ने 15वें भारत-आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन) सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, हम लोगों ने अलग-अलग रूप से आतंकवाद व हिंसक उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए बहुत मेहनत की है। यह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ मिलकर लडऩे के लिए सहयोग बढ़ाने का समय है। उन्होंने कहा, तीसरी आसियान-भारत कार्ययोजना के तहत हमारे सहयोग के विस्तृत एजेंडे में काफी प्रगति हुई है। इसके अंतर्गत तीन मुख्य स्तंभ राजनीतिक-सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक साझेदारी आते हैं।   प्रधानमंत्री ने आसियान देशों को नियम आधारित क्षेत्रीय सुरक्षा संरचना प्राप्त करने में सहयोग के लिए आश्वस्त किया। पूर्व एशिया सम्मेलन के आधार पर, चार दस्तावेज जारी किए गए, जिनमें आतंकवाद की विचारधारा के विरुद्ध लड़ाई, धन शोधन व आतंकवाद वित्तपोषण पर आतंकवादी कथनों और प्रचार पर रोक, गरीबी और रासायनिक हथियारों के उन्मूलन पर सहयोग शामिल है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उम्मीद जताते हुए कहा कि पूर्वी एशिया सम्मेलन को भविष्य में ज्यादा महत्व मिलेगा। मोदी ने कहा, मैं आपके साथ राजनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराता हूं। यह मंच नेताओं को अपने विचार साझा करने और पारंपरिक व गैर पारंपरिक सुरक्षा खतरों, आतंकवाद, समुद्री सहयोग, सुरक्षा और अप्रसार संधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिंताओं पर चर्चा के लिए एक मंच मुहैया कराता है।   दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के 10 देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम के साथ ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, रूस, दक्षिण कोरिया व अमेरिका इस वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी रविवार को फिलीपींस की तीन दिवसीय यात्रा पर मनीला पहुंचे। वह 36 वर्षो बाद इस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1981 में इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में दीवार फांदकर घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। घायल संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे के करीब एक युवक एयरबेस के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस रहा था। जहां जावनों ने उसके पैर में गोली मार दी।   घायल शख्स यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे एयरबेस के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जहां वायुसेना और जिला पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं। हैरानी की बात ये हैं कि इस घटना से कुछ देर पहले ही खुफिया एजेंसियों ने हिंडन एयरबेस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था।   हिंडन एयरबेस भारत के सबसे बड़े एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है। यहां वायुसेना के कई बड़े फाइटर जेट और हथियार तैनात हैं। इसी साल 2 जनवरी को पंजाब के पठानकोट में आतंकियों ने एयरफोर्स स्टेशन को अपना निशाना बनाया था। हमले में 4-6 आतंकी मारे गए थे जबकि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में 7 जवान भी शहीद हो गए थे। आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने 2-3 दिन पहले ही लश्कर के हमले का अलर्ट जारी किया था। देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम हिंडन एयरबेस पर मंगलवार रात हडक़ंप मच गया। अचानक एयरबेस से गोलियों की आवाज उठी तो हर कोई सकते में आ गया। दरअसल रात करीब 9 बजे एक संदिग्ध शख्स दीवार फांसकर हिंडन एयरबेस के कंपाउंड में पहुंच गया। सुरक्षाबलों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, जिसके बाद भी संदिग्ध नहीं रुका। संदिग्ध को पकडऩे के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उसके पैर पर गोली मारी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली : लगातार दो सफल मीटअप करने के बाद, वेबफेअर, दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के फेस दो स्थित 91स्प्रिंगबोर्ड सभागार में रविवार को अपने तीसरे संस्करण 'वेबफेअर 3.0' का आयोजन करने जा रहा है। चलन के विपरीत, हिंदी भाषा में होने जा रही यह संगोष्ठी वेब इंडस्ट्री के छोटे-बड़े उद्यमियों, शोधकर्मियों और विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभप्रद रहेगी। गोष्ठी के दौरान ब्लॉगिंग, वेब कंटेंट, इंटरनेट मार्केटिंग, ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म, वेब सिक्योरिटी व दूसरे अन्य अनुप्रयोगों के बारे में चर्चाएं होंगी। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी विशेषज्ञ और वक्ता अपने विचारों और अनुभवों से उपस्थित लोगों को रूबरू कराएंगे। मीडियाभारती.कॉम के संपादक धर्मेंद्र कुमार, सस्ताहोस्ट के संस्थापक पंकज चौपड़ा, पर्सनलाइव आईटी सॉल्युशन की संस्थापक स्वप्निका जैन तथा प्रेरक वक्ता सूरज सुनील सिंह नगरकोटी इस मौके पर अपने संबोधन करेंगे। साथ ही, सभी वक्ता भाग लेने वाले अन्य आगतुंकों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में हिस्सा लेंगे। गोष्ठी के लिए पंजीकरण शनिवार तक खुले हैं। एबी ग्रुप, सस्ताहोस्ट, 91स्प्रिंगबोर्ड और थीमियम इस गोष्ठी के प्रायोजक हैं तथा मीडियाभारती.कॉम, जीइंडियान्यूज.कॉम, द इमर्जिंग वर्ल्ड और समाचारएक्सप्रेस.कॉम इस आयोजन के दौरान मीडिया पार्टनर रहेंगे।  

Read More

गुरूग्राम।रेयान स्कूल के बहुचर्चित प्रद्युम्न मर्डर केस में आज सीबीआई ने सबूतों को लेकर हरियाणा पुलिस के एसआईटी के 4 मेंबर से पूछताछ की है।सवाल ये भी उठा कि आखिर किस तथ्य के आधार पर कंडक्टर को आपने आरोपी सिद्द कर दिया।पुलिस के पास आखिर ऐसा क्या सबूत था जिस पर उसने फौरन केस का निपटारा कर दिया।  इसके बाद अब सीबीआई स्कूल के टीचरों से पूछताछ करने वाली है।क्यों कि आरोप ये है कि रेयान स्कूल ने पुलिस टीम के आने से पहले ही सबूतों से छेड़छाड़ की थी।बाद पुलिस अधिकारियों ने उनका भरपूर साथ दिया था। बता दें कि रेयान पब्लिक स्कूल में प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या कर दी गई थी।जिसकी जांच अब हरियाणा पुलिस के बाद सीबीआई कर रही है। प्रद्युम्न के परिवार को सीबीआई जांच के आधार पर ही न्याय मिलने की उम्मीद है ।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जीएसटी को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ज्ञातव्य है कि गुवाहाटी में जीएसटी काउंसिल की बैठक चल रही है। इस बैठक में जीएसटी को लेकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस बैठक में कुछ चीजों पर टैक्स घटाया जा सकता है। इस पर पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात चुनाव के दबाव में आकर मोदी सरकार जीएसटी में बदलाव कर रही है।    चिदंबरम ने शुक्रवार सुबह जीएसटी को लेकर कई ट्वीट किए और मोदी सरकार पर हमला बोला। चिदंबरम ने एक ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के वित्त मंत्रियों के लगातार खतों के बाद आज जीएसटी काउंसिल के एजेंडे पर बात होगी। इन खतों में जीएसटी को लागू करने में किस तरह की खामियां आई हैं, उसपर फोकस किया गया था, सरकार इन मुद्दों से मुंह नहीं छुपा सकती है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जीएसटी पर आज की बैठक में कई चीजों पर टैक्स की कमी हो सकती है।    आगे उन्होंने लिखा कि सरकार इतने दबाव में है कि उसके पास कोई और रास्ता नहीं है। साथ ही चिदंबरम ने कहा कि गुजरात चुनाव के कारण सरकार ने विपक्ष और विशेषज्ञों की राय पर विचार किया है। चिदंबरम ने लिखा कि कांग्रेस के वित्तमंत्री आज भी बैठक में सरकार पर दबाव बनाएंगे, देश के सभी व्यापारी और हब ये देख रहे हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में वोटिंग के दौरान जीएसटी पर चर्चा करने से सरकार ने इंकार कर दिया था। अब जीएसटी काउंसिल में वह चर्चा करने से इनकार नहीं कर सकती है।  जीएसटी काउंसिल की बैठक में घट सकता है इन चिजों पर टैक्स: ज्ञातव्य है गुवाहाटी में गुरुवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हुई। आज इस बैठक में कई चीजों पर टैक्स घटाया जा सकता है। इस बैठक में 28 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाले कुछ जरूरी वस्तुओं की संख्या घटाने पर चर्चा हो सकती है। साथ ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं, प्लास्टिक उत्पादों और हस्तनिर्मित फर्नीचर के लिए जीएसटी दर में भी कमी की उम्मीद की जा रही है।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More