देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अहमदाबाद। चुनाव आयोग ने गुजरात चुनाव को लेकर जीएसटी दरों में कटौती संबंधी विज्ञापनों पर 14 दिसंबर तक गुजरात में रोक लगा दी है। आयोग ने गुजरात सरकार को हिदायत दी है कि ऐसे विज्ञापनों को फिलहाल रोका जाए। ऐसे विज्ञापनों से वोटर प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि आयोग ने जीएसटी की प्रक्रिया समझाने के साथ लोगों को जागरूक करने वाले विज्ञापनों पर रोक नहीं लगाई है।
चुनाव आयोग से सरकार से कहा है कि वह ऐसे विज्ञापन 14 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद जारी कर सकती है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने इससे पहले मनरेगा की दूसरी किश्त जारी करने पर रोक हटाते हुए शर्त लगाई थी कि इसके प्रचार के लिए सरकार कोई कदम न उठाए। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से कहा है कि ऐसा कोई विज्ञापन प्रकाशित न कराए जाएं, जिनसे जनता पर असर हो। गुजरात में पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार