देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भोपाल। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब के बाद अब गुजरात में भी इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पद्मावती का विरोध देश के कोने-कोने किया जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने तो पद्मावती को पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषण कर दी है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को हर साल राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
फिल्म पद्मावती के समर्थन में मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आज इंडियन फिल्म एंड टेलेविजन एसोसिएशन के बैनर तले सांकेतिक विरोध किया जाएगा। आज शाम 4 बजे से 4.15 के बीच 15 मिनट के पूरी तरह से शूटिंग रोक दी जाएगी और हर सेट पर लाइट्स बंद कर प्रदर्शन होगा। आपको बता दें कि पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन विवाद के बाद निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज टाल दी है लेकिन देश भर में राजपूत समाज के लोग फिल्म के खिलाफ अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित