BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुरुग्राम। प्रद्युम्न मर्डर केस में एक और नया मोड आ गया है। प्रद्युम्न मर्डर केस में स्कूल के एक और छात्र की गिरफ्तारी हो सकती है। इस केस में पहले हरियाणा पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए स्कूल बस कंडक्टर अशोक ने बताया था कि उसने बाथरूम में दो बच्चों को कपडे बदलते देखा था। ज्ञातव्य है कि इस मामले में सीबीआई 11वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस उस दूसरे छात्र को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। ज्ञातव्य है कि सीबीआई की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार छात्र से पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई उसे सोहना भी लेकर गई। दूसरा छात्र सोहना में ही रहता है। सोहना में सीबीआई की टीम ने दूसरे छात्र के घर की लोकेशन देखी। अब सीबीआई दूसरे छात्र को पूछताछ के लिए बुला सकती है या उसे गिरफ्तार भी कर सकती है।    ज्ञातव्य है कि सीबीआई ने 11वीं कक्षा के जिस छात्र को इस मर्डर केस में गिरफ्तार किया है, उससे पहले चार बार पूछताछ की गई थी इसके बाद उसे मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बुधवार को उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया था। बोर्ड ने उसे तीन दिन की रिमांड पर सौंपा है। सीबीआई आरोपी छात्र से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पूछताछ कर सकती है। अभी सीबीआई दो दिन और उससे पूछताछ करेगी।  बस कंडक्टर ने देखा था दो छात्रों को:इस केस में पहले हरियाणा पुलिस द्वारा आरोपी बनाए गए बस कंडक्टर अशोक ने बयान दिया था कि उसने दो छात्रों को बाथरूम में कपडे बदलते देखा था। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी छात्र ने भी पूछताछ में एक छात्र का नाम लिया है। साथ माना जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन से जुडे कुछ अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं।   कल आरोपी को स्कूल लेकर गई थी सीबीआई: सीबीआई गुरुवार को आरोपी छात्र को स्कूल भी लेकर गई थी। सीबीआई ने वारदात की जगह क्राइम सीन रिक्रिएट कर यह जानने की कोशिश की प्रद्युम्न की हत्या कैसे हुई थी। गेट से प्रद्युम्न के बाथरूम तक पहुंचने में कितना समय लगा, आरोपी छात्र कितनी देर पहले पहुंचा था, किस तरह से उसने प्रद्युम्न पर हमला किया, जैसे सवालों के जवाब फिर से टीम ने हासिल किए। दावा है कि छात्र ने वह दुकान भी बता दी है, जहां से उसने चाकू खरीदा था। साभार-khaskhabar.com       

Read More

गुरुग्राम। रायन इंटरनेशल स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के मामले सीबीआई ने जिस 11वीं कक्षा के जिस छात्र को पकडा है, उसका एक साल से मानसिक इलाज चल रहा है। छात्र के सहपाठियों का कहना है कि वह हमेशा मारपीट पर उतारू रहता है और बुहत ही बदमाश छात्र है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र स्कूल बैग में चाकू लेकर आता था। साथ ही वह पोर्न एडिक्ट भी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह स्कूल में पोर्न फिल्म देखता था।    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह छोटी-छोटी बात पर अपने सहपाठियों और दूसरे छात्रों पर हाथ उठाने को तैयार रहता था। वह पढाई में भी ठीक नहीं था। ज्ञातव्य है कि सीबीआई का कहना है कि आरोपी छात्र ने परीक्षा टालने के लिए प्रद्युम्न की हत्या की थी। सीबीआई का कहना है कि आरोपी छात्र पढाई में कमजोर में था, इसलिए स्कूल में होने वाली परीक्षा और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को टालना चाहता था। सीबीआई का कहना है कि प्रद्युम्न की हत्या करने के बाद उसने दोस्तों को फोन कर कहा था कि वे परीक्षा की तैयारी न करें, क्योंकि स्कूल में छुट्टी होने वाली है। सीबीआई ने कल बुधवार को आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया। बोर्ड ने आरोपी छात्र को तीन दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद आरोपी छात्र को ऑब्जर्वेशन में भेज दिया जाएगा।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

चेन्नई। आयकर विभान चेन्नई स्थित तमिल चैनल जया टीवी के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे से ही जया टीवी के 80 से 100 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ये सभी ठिकाने वीके शशिकला और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के है।   आपको बता दें कि जया टीवी का नियंत्रण वीके शशिकला के परिवार के पास ही है। फिलहाल आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला जेेल में बंद हैं। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक कर चोरी की जानकारी मिलने के बाद ये छापेमारी की जा रही हैं। अभी तक आयकर विभाग जया टीवी के कार्यालय समेत 21 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इनमें टी नगर स्थित इलावारसी हाउस भी शामिल हैं। पैरोल में जेल से बाहर रहने के दौरान शशिकला यहीं पर रहती थीं। जिन 21 ठिकानों पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है, उसमें शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन के मन्नारगुड़ी स्थित घर में भी छापेमारी की। इस छापेमारी की कार्रवाई में कुल 150 अधिकारी शामिल हैं, जिसमें से आठ अधिकारी अब भी जया टीवी के कार्यालय में मौजूद हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। आज नोटबंदी को एक वर्ष पूरा हो गया है। पिछले वर्ष 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर विपक्ष इसे ब्लैक डे के रूप में मना रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी के सरकार के निर्णय की पहली बरसी पर आज सूरत का दौरा करेंगे। राहुल गांधी अपने सूरत दौरे पर उद्योग प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ दिन में अनौपचारिक बैठकें करेंगे।    गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को होना है। राहुल गांधी आज सूरत के अडाजन गाम में स्थित संजीव कुमार ऑडिटोरियम में व्यापारियों के साथ मुलाकात करेंगे और बाद में चौक बाजार में विवेकानंद की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जुलूस में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेेस नेता मनमोहन सिंह ने अहमदाबाद में नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ व्यापारियों की एक विशाल भीड को संबोधित किया। मनमोहन सिंह ने नोटबंदी को एक संगठित लूट बताया। वहीं कांग्रेस आज नोटबंदी के खिलाफ देशभर में काला दिवस मना रही है। विपक्ष की ओर से नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होंगे, जिसका नारा होगा -भुगत रहा है देश। राहुल सूरत के बाद नौ से 11 नवंबर तक उत्तर गुजरात का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने अक्टूबर में दो बार गुजरात का दौरा किया था।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात से संबंधित एक्जिट पोल पर नौ नवंबर सुबह आठ बजे से 14 दिसंबर शाम छह बजे तक मंगलवार को रोक लगा दी। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126ए तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए निर्वाचन आयोग ने दो राज्यों के विधानसभा चुनावओं से संबंधित कोई एक्जिट पोल निर्धारित अवधि के दौरान आयोजित करने और उसके परिणाम को किसी भी रूप में प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक लगा दी है।   हिमाचल प्रदेश में एक चरण में नौ नवंबर को मतदान होना है, जबकि गुजरात में दो चरणों में नौ और 14 दिसंबर को मतदान होगा। कुछ टीवी चैनलों द्वारा अपनी पैनल चर्चाओं, बहसों और अन्य खबरों के प्रसारण में नियमों के उल्लंघन के उदाहरणों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने चेतावनी दी है कि धारा 126 का उल्लंघन दंडनीय है और इसके लिए दो साल कारावास या जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।   आयोग ने चुनावों के दौरान भारतीय प्रेस परिषद के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए भी प्रिंट मीडिया का ध्यान खींचा है, जिसमें प्रेस से चुनावों और उम्मीदवारों के बारे में सटीक और निष्पक्ष खबरें देने तथा लोगों में धर्म, जाति, नस्ल, समुदाय या भाषा के आधार पर शत्रुता और घृणा की भावना को बढ़ावा देने वाली रपटों से बचने का आग्रह किया गया है। दिशानिर्देशों में संवाददाताओं से यह भी कहा गया है कि वे किसी उम्मीदवार या पार्टी की ओर से आतिथ्य या अन्य सुविधाएं स्वीकार न करें। इसी तरह न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीएसए) द्वारा जारी दिशानिर्देशों की ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का ध्यान खींचते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा है कि समाचार चैनल कोई भी राजनीतिक संबद्धता प्रदर्शित नहीं करेंगे, न तो किसी पार्टी के प्रति और न ही किसी उम्मीदवार के प्रति।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

चेन्नई। अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो लोग आलोचना के सामने खड़े नहीं हो सकते, अब वे उनकी जान लेना चाहते हैं। कमल ने किसानों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, अगर हम उन पर सवाल उठाते हैं तो वे हमें राष्ट्र-विरोधी करार देते हैं और जेल भेजना चाहते हैं। अब चूंकि जेलों में तो कोई जगह खाली नहीं है, इसलिए वे हमें गोली मारकर खत्म करना चाहते हैं।   उन्होंने यह बातें अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया में कहीं। शर्मा ने हासन के हिन्दू उग्रवादी वाले बयान पर कहा था कि उनके जैसे लोगों की गोली मारकर जाने ले लेनी चाहिए। ज्ञातव्य है कि अभिनेता कमल हासन ने एक सप्ताहिक पत्रिका में हिंदू आतंकवाद को लेकर बयान दिया था। इस पर हिंदू महासभा के नेता पंडित अशोक शर्मा ने कहा था कि इस तरह के लोग अपने पक्षपातपूर्ण संप्रादायिक एजेंडे के तहत हिंदुत्व मानने वालों का संबंध हिंदू आतंक से जोडते हैं। उन्होंने कहा था कमल हासन जैसे लोगों से निपटने के लिए फांसी पर चढ़ा देने या गोली मार देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। भारतीय कॉरपोरेट जगत ने व्यापार करने में आसानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनके प्रदर्शन, सुधार और परिवर्तन के प्रयासों से विश्व बैंक की रपट में भारत को 30 पायदान की छलांग लगाने में मदद मिली है। मोदी ने शनिवार को कारोबारी नेतृत्व से मुलाकात की, जहां उन्होंने कहा कि सुधार, परिवर्तन और प्रदर्शन ही हमारा मंत्र है। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा व्यापार प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराने से हम दिल से खुश हैं।    उनके सुधार, परिवर्तन और प्रदर्शन के मंत्र ने भारत की रैकिग को 30 पायदान सुधार कर 100वें पायदान पर पहुंचा दिया। सीआईआई ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य की सराहना की और कहा कि व्यापार में आसानी से लोगों का जीवन आसान होगा तथा सामान्य नागरिकों के लिए प्रक्रिया सरल बनेगी। मोदी ने कहा कि वह इस साल 30 पायदान की छलांग के बाद सो नहीं जाना चाहते हैं, बल्कि आगे इसमें और सुधार करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018 की रैंकिंग में भारत इससे बेहतर पायदान पर होगा, क्योंकि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर कारोबारियों और व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दे को सरकार सकारात्मक ढंग से स्वीकार कर रही है। कारोबारी नेतृत्व से मोदी की मुलाकात के बारे में फिक्की के अध्यक्ष पंकज पटेल ने कहा, फिक्की व्यापार करने में आसानी में भारत को शीर्ष 50 देशों में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री के सुधार और परिवर्तन के लक्ष्य के साथ खड़ा है। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां उतना सुधार नहीं हुआ है, लेकिन कम से कम उस दिशा में काम तो हो रहा है, ताकि अनुपालन के मामले में प्रक्रिया और अधिक सरल बने। साभार-khaskhabar.com   

Read More

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और गुजरात के दलित नेता जिग्नेश के बीच आज शुक्रवार को नवसारी में मुलाकात हुई। राहुल से मुलाकात के बाद जिग्नेश मेवाणी का कांग्रेस के प्रति रूख थोडा नरम नजर आया। मुलाकात के बाद जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि राहुल के साथ 17 मांगों पर चर्चा हुई।    जिग्नेश ने कहा कि वे उनकी मांगो को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। जिग्नेश ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी 90 फीसदी मांगे उनका संवैधानिक अधिकार है और वे उन्हें अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।    राहुल और बीजेपी की सोच में अंतर:  जिग्नेश ने कहा कि बीजेपी दलितों की बात नहीं सुनती। मेवाणी ने कहा कि बीजेपी ने पाटीदारों को कई बार बातचीत के लिए बुलाया है लेकिन दलितों को नहीं। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ राजनीतिक छुआछूत की भावना रखी जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और बीजेपी की सोच में अंतर है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए जिग्नेश ने कहा कि गुजरात की जनता बीजेपी से छुटकारा चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने उनकी मांगे मान ली तो वे कांग्रेस को बाहर से समर्र्थन करेंगे।  साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता कमल हासन द्वारा हिंदू आतंकवाद पर बहस छेडने के बाद अब अभिनेता प्रकाश राज ने भी इस पर टिप्पणी की। प्राकश राज ने बिना नाम लिए बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों पर निशाना साधा है। प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए कहा कि यदि संप्रदाय, संस्कृति और नैतिकता के नाम पर किसी को डराना आतंकित करना नहीं है तो फिर आतंकित करना क्या है। आगे प्रकाश राज ने ट्वीट में लिखा कि देश की सडकों पर युवा जोडो के साथ नैतिकता के नाम पर बदसलूकी करना आतंकित करना नहीं है।    साथ ही उन्होंने लिखा कि गोहत्या के मामली संदेह पर कानून हाथ में लेते हुए लोगों को पीटकर मार डालना आतंकित करना नहीं है। यदि किसी को ट्रोलिंग करना, गालियां देना और जरा सी असहमति पर चुप रहने की धमकी देना आतंकित करना नहीं है तो फिर क्या है। अब इस ट्वीट के बाद प्रकाश राज फिर से विवादों में घिर सकते हैं।    कमल हासन ने छेडी हिंदू आतंकवाद पर बहस:ज्ञातव्य है कि अभिनेता कमल हासन ने एक तमिल मैग्जीन में एक लेख लिखा था। इस लेख में कमल हासन ने लिखा था कि हिंदू कैंपों में अब आतंकवाद पनप रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि राइट विंग ने अब मसल पावर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राइट विंग हिंसा में शामिल है। इस पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा था कि उन्होंने ऐसे वक्त पर यह मामला उठाया है, जब केरल में मुस्लिम अतिवादी संगठन राडार पर हैं।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

लद्दाख। सीमा पर चीन के साथ तनातनी के बाद भारत ने अपनी सीमाओं पर चौकसी मजबूम करने में जुडा हुआ है। चीन के कडे विरोध के बावजूद सीमा सडक संगठन (बीआरओ) ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में मोटर वाहन चलने लायक दुनिया की सबसे ऊंची सडक बनाई है। आपको बता दें कि यह सडक़ 19,300 फुट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित उमलिंग ला टॉप से होकर गुजरती है। बीआरओ ने प्रोजेक्ट हिमांक के तहत यह कामयाबी हासिल की है। यह लेह से 230 किमी दूर हानले के पास स्थित है। चिसुमले और देमचक गांवों को जोडऩे वाली यह सडक 86 किमी लंबी है। ये गांव पूर्वी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा से महज कुछ ही दूरी पर स्थित हैं।   इस मुश्किल कार्य को करने को लेकर बीआरओ कर्मियों की सराहना करते हुए प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर डीएम पुरवीमठ ने कहा कि 19,300 फीट की ऊंचाई पर सडक़ बनाना चुनौतियों से भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि इस स्थान की जलवायु निर्माण गतिविधियों के लिए हमेशा ही प्रतिकूल रही।   उन्होंने आगे बताया कि गर्मियों में तापमान शून्य से 15 - 20 डिग्री सेल्सियस कम रहता है जबकि सर्दियों में यह शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है। इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा सामान्य स्थानों से 50 फीसदी कम रहती है। ब्रिगेडियर ने कहा कि इतनी ऊंचाई पर उपकरणों का रखरखाव एक अन्य बड़ी चुनौती है। इस सेक्टर में सडक़ निर्माण की देखरेख करने वाले कमांडर 753 बीआरटीएफ प्रदीप राज ने कहा कि बीआरओ कर्मियों को इस काम पर रखने से पहले काफी प्रशिक्षण दिया जाता है।  प्रोजेक्ट हिमांक के अंतर्गत पहले भी लेह में नुब्रा वैली और दरबुक वैली को जोडते हुए 17,900 फीट की ऊंचाई पर खारदुंग ला और चांग ला पास सडक़ों का निर्माण किया जा चुका है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

चेन्नई। अभिनेता कमल हासन के विवादित बयान के बाद अब सियासत तेज हो गई है। कमल हासन के इस बयान के बाद बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचारक राकेश सिन्हा ने पलटवार किया है।    कमल के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि कमल हासन ईमानदार व्यक्ति नहीं हैं और न ही निष्पक्ष हैं। अगर होते एनआईए को जाकर बताते या शिकायत दर्ज करते, जो उन्होंने नहीं किया. स्वामी ने कहा कि वो चापलूस आदमी हैं। उन्होंने कहा है कि जयललिता के खिलाफ जब हम भ्रष्टाचार के केस चला रहे थे तब वो चूहे की तरह बिल में दुबक कर बैठ गए थे, आज तक उन्होंने किसी भी सार्वजनिक आंदोलन हिस्सा नहीं लिया।    उन्होंने कहा कि उसकी तीन फिल्में फ्लाप हो चुकी हैं इसलिए अब सिनेमा से रिटायरमेंट चाहता है। इसलिए इस तरह के बयानबाजी कर रहे है। उसका कुछ होने वाला नहीं है, इसलिए कम्युनिस्टों की चापलूसी कर रहा है। स्वामी ने कहा कि वो आधारहीन आरोप लगा रहे हैं, उनके पास कोई सबूत नहीं है।   वहीं, संघ विचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि कमल हासन तमिलनाडु में पीएफआई और अल उम्मा के प्रभाव में आकर हिंदू आतंक की बात कर रहे हैं। हिंदू सभ्यता के अपमान और भावनाओं को आहत करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कमल हासन की कोशिश भावनाएं भडक़ाने की है। उन्होंने कहा कि समय बहुत महत्वपूर्ण है, जब केंद्रीय एजेंसियों ने पीएफआई पर बैन लगाने की बात कही, तो कमल हासन ने हिंदू आतंक की बात कहकर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।  कमल हासन ने क्या कहा... दक्षिणपंथी राजनीति करने वालों पर सीधा निशाना साधते हुए कमल हासन ने कहा कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू लोग हिंसा में शामिल नहीं होते थे, वे अपने विरोधियों का तर्कों के आधार पर विरोध करते हुए शास्त्रार्थ करते थे। लेकिन, ये पुरानी रणनीति हार गई और अब वे जो करते हैं, उसमें बल प्रयोग होता है।   कमल हासन ने कहा, हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले लोगों को दक्षिणपंथी चैंलेज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि आतंक हिंदू कैंप में भी पहुंच गया है. इस तरह की आतंकी गतिविधियां उन्हें किसी तरह की मदद नहीं करने वाली।     ज्ञात रहें कि हासन का बयान उस समय आया है जब उनके चाहने वाले और सभी बड़ी पार्टियों के नेता 7 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर होने वाली बड़ी घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सत्य अकेले विजयी हो सकता है का बोध अब ताकत अकेले जीत सकती है बन गया है। इसने लोगों को अमानवीय बना दिया है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की ओर से रियल टाइम बिलियनर्स की लिस्ट में 42.1 अरब डॉलर यानी करीब 2,717 रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी एशिया में अमीरों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी ने चीन के हुइ का यान को पछाडक़र यह मुकाम हासिल किया है। फिलहाल, दुनिया के अमीरों की सूची में अंबानी 14वें स्थान पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार 1.22 पर्सेंट के इजाफे के साथ 952.30 रुपये के स्तर पर पहुंचने से अंबानी की निजी संपत्ति में 466 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।    वहीं, चीन के एवरग्रैंडे ग्रुप के चेयरमैन हुइ का यान की संपत्ति 1.28 बिलियन डॉलर घटकर 40.6 अरब डॉलर हो गई है। यह सूची कारोबारियों की स्टॉक होल्डिंग और रियल टाइम एसेट्स के आधार पर तैयार की गई है। साल 2017 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। इयर-टू-डेट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 75 पर्सेंट का इजाफा हुआ है। पिछले ही महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में बड़ा मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी को रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल के रेवेन्यू में बड़े उछाल के चलते यह लाभ हुआ है। कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 12.48 पर्सेंट का इजाफा हुआ है। कंपनी को 30 सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 8,109 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल हुआ है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More