देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के तेवर काफी तल्ख है। इसका परिणाम है कि विपक्ष केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोल रहो है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के इन्हीं तेवरों की तारीफ करते हुए एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल की बदल हुई छवि से डर गए है। इसलिए बीजेपी गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे को उठा रही है।
शरद पवार ने दावा किया है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार और गुजरात सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया से घबरा गई है। पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में पवार ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डरे हुए हैं और इसलिए गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए भाजपा बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे को उठा रही है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के भाषण देने, लोगों के साथ मिलने-जुलने के अंदाज में बदलाव आया है। राहुल लगातार आक्रामक भाषण देकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर राहुल के तीखे ट्वीट, शायराना वार लोगों को खूब भा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक सोशल मीडिया पर बीजेपी से पिछडऩे वाली कांग्रेस अब टक्कर दे रही है। गुजरात चुनाव प्रचार में व्यस्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जल्द ही पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। सूत्रों की मानें, तो राहुल गांधी 30 नवंबर से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। ये फैसला कांग्रेस की वर्किंग कमेटी बैठक में होगा, जिसकी तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
सूत्रों की मानें, तो कांग्रेस पार्टी में निर्णय लेने वाली प्रक्रिया में पूरी तरह से बदलाव किया जा सकता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। राहुल गांधी के साथ दो नए नेताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में लाया जाएगा, जो अध्यक्ष बनने के बाद उनकी सहायता करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज