देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। संजय लीला भंसाली की विवादों में घिरी फिल्म पद्मावती की रिलीज को स्वेच्छा से स्थगित कर दिया गया है। फिल्म निर्माता और वितरक वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। कहानी में राजपूत रानी पद्मावती को लेकर तथ्यों से छेड़छाड़ को लेकर विवादों में घिरी फिल्म अपनी पूर्वनिर्धारित तारीख 1 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अपेक्षित मंजूरी मिलने के बाद फिल्म रिलीज की नई तारीख घोषित की जाएगी। इसके पहले सेंसर बोर्ड ने भी कुछ तकनीकी कारणों से फिल्म को लौटा दिया था। साथ ही इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने सेंसर बोर्ड से फिल्म के पास हुए बगैर ही कुछ चुनिंदा पत्रकारों को फिल्म दिखा दी है। आपको बता दें कि राजस्थान सहित कुछ अन्य राज्यों में राजपूत समाज के लोग फिल्म का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि भंसाली ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की है। राजपूतों के संगठन करनी सेना ने तो फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की नाक तक काटने की धमकी दे डाली थी। इसके अलावा भंसाली की गर्दन काटने पर भी 10 करोड़ देने की बात कही गई थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर विवादों में, CBFC से की गई कानूनी शिकायत
निर्माता, अभिनेत्री अलग-अलग हूं, एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप नहीं : शिल्पा शेट्टी
गांवों में चकरोड विवादों को निपटना प्राथमिकता