देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जमीनी विवादों को निपटना प्रषासन की प्राथमिकता है। गांवों में चकरोड संबंधी विवादों की सप्ताहवार समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने तहसील महावन में समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों को सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें, साथ ही शिकायत कर्ता को भी की गई कृत कार्यवाही से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत को शिकायती रजिस्टर में अवश्य रूप से दर्ज करें तथा प्रयास करें कि आने वाले सम्पूर्ण समाधान से पूर्व ही उसका निस्तारण कर दिया जाय। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 90 शिकायतों में से अनेक शिकायतों का संबंधित अधिकारी से मौके पर ही निस्तारण कराया।
श्री मिश्र ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि प्रत्येक दशा में गरीब से गरीब व्यक्ति को खाद्यान्न आवश्यक रूप से प्राप्त हो। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि नवीन वितरण प्रणाली के संबंध में सभी अधिकारियों को जानकारी दिलाई तथा निर्देशित किया कि विकास कार्यों की जांच हेतु ग्राम पंचायत जायें तो सरकारी राशन की दुकान पर जाकर वितरण व्यवस्था को भी ठीक प्रकार से देख लें । उन्होंने कहा कि गोदाम से लेकर लाभार्थी तक किसी भी स्तर पर यदि गठतौली की शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जाय। उन्होंने राशन की दुकान को वितरित करने में मानक के अनुसार आरक्षण भी दिया जाय।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि विरासत के मामले एवं चकरोड़ों से संबंधित विवादों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत वार चकरोड़ विवाद भी सूची तैयार की जाय एवं प्रति सप्ताह की गई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में से पहले दस मामलों को चयनित कर दिया जाय तथा तहसीलदार एवं कानून गो केे साथ मिलकर वादों का निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार, सीएमओ डा. शेर सिंह, उप जिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्य, सीओ राकेश मिश्र, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी, तहसीलदार अजय कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर विवादों में, CBFC से की गई कानूनी शिकायत
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों के विकास पर जोरः हवेलकर