BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों के विकास पर जोरः हवेलकर

मथुरा। प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य रवि शंकर हवेलकर ने जनपद प्रवास के दौरान वन विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए अवगत कराया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में मूलभूत सुविधा जैसे बिजली, पानी, सड़क, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्यालय आदि में निमार्ण कार्य तथा कौशल विकास अजीविका मिशन साक्षरता, मातृ शिशु दर राशनकार्ड, बिजली कनेक्शन, उज्जवला गैस कनेक्शन, कन्या विद्यालय, पांच लाख रूपया का आयुष्मान कार्ड, कन्या विवाह योजना का लाभ अनुसूचित जाति तक पहुंचाने का केन्द्र व राज्य सरकार ने वीणा उठा रखा है।


श्री हवेलकर ने कहा कि इससे पहले की सरकारों में राज्य निगरानी समितियाँ तथा राज्य साहकार समितियों का बजूद खत्म कर दिया गया था, परन्तु प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के राज्य में इन समितियों की कमान दलितों के हाथों में सशक्त तरीके से दी गयी है। उन्होंनेे कहा कि दलितों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है।

दलितों के महानायक डा० भीमराव अम्बेदकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में जन्म भूमि माहू मध्य प्रदेश, जहां शिक्षा ग्रहण की। किंग जार्ज हैंगरी लन्दन विश्वविद्यालय, दीक्षा चौत्य भूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण स्थल इन्दूमिल महाराष्ट्र तथ दिल्ली स्थिति सरकारी आवास विकसित करने का कार्य किया।


मा0 सदस्य ने कहा कि चयनित गये गांव का विकास सालाना 20-20 लाख रूपये से किया जायेगा। समाज कल्याण विभाग इसका नोडल है तथा कार्यदायी संस्था के रूप में यू०पी०सीडिको को जिम्मेदारी दी गयी है तथा विभिन्न 15 विभागों के साथ मिलकर इन गांवों का समुचित विकास किया जायेगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More