BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोलकाता टेस्ट : बारिश की भेंट चढ़ा पहला सत्र, नहीं हुआ टॉस

कोलकाता टेस्ट : बारिश की भेंट चढ़ा पहला सत्र, नहीं हुआ टॉसकोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच यहां ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट मैच का पहला सत्र गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच का टॉस भी नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के बीच इस टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह नौ बजे टॉस से होनी थी, लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई। 

 

रुक-रुक के हो रही बारिश के कारण पहला सत्र शुरू नहीं हो पाया। दोपहर 12:10 पर मैदान का निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि स्थानीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। ऐसे में गुरुवार को दोनों टीमें बारिश बंद होने का इंतजार कर रही हैं, ताकि मैच शुरू हो सके। 

 

दोनों टीमें इस मैच को जीत हासिल करते हुए विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। दोनों देशों ने तकरीबन ढाई महीने पहले ही टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें भारत ने श्रीलंका को उसके घर में 3-0 से हराया था। भारत की कोशिश अपने प्रदर्शन को दोहराने की होगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More