BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात चुनाव के दबाव में जीएसटी में बदलाव कर रही सरकार: चिदंबरम

गुजरात चुनाव के दबाव में जीएसटी में बदलाव कर रही सरकार: चिदंबरमनई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जीएसटी को लेकर एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ज्ञातव्य है कि गुवाहाटी में जीएसटी काउंसिल की बैठक चल रही है। इस बैठक में जीएसटी को लेकर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इस बैठक में कुछ चीजों पर टैक्स घटाया जा सकता है। इस पर पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात चुनाव के दबाव में आकर मोदी सरकार जीएसटी में बदलाव कर रही है। 

 

चिदंबरम ने शुक्रवार सुबह जीएसटी को लेकर कई ट्वीट किए और मोदी सरकार पर हमला बोला। चिदंबरम ने एक ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के वित्त मंत्रियों के लगातार खतों के बाद आज जीएसटी काउंसिल के एजेंडे पर बात होगी। इन खतों में जीएसटी को लागू करने में किस तरह की खामियां आई हैं, उसपर फोकस किया गया था, सरकार इन मुद्दों से मुंह नहीं छुपा सकती है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जीएसटी पर आज की बैठक में कई चीजों पर टैक्स की कमी हो सकती है। 

 

आगे उन्होंने लिखा कि सरकार इतने दबाव में है कि उसके पास कोई और रास्ता नहीं है। साथ ही चिदंबरम ने कहा कि गुजरात चुनाव के कारण सरकार ने विपक्ष और विशेषज्ञों की राय पर विचार किया है। चिदंबरम ने लिखा कि कांग्रेस के वित्तमंत्री आज भी बैठक में सरकार पर दबाव बनाएंगे, देश के सभी व्यापारी और हब ये देख रहे हैं। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में वोटिंग के दौरान जीएसटी पर चर्चा करने से सरकार ने इंकार कर दिया था। अब जीएसटी काउंसिल में वह चर्चा करने से इनकार नहीं कर सकती है। 

जीएसटी काउंसिल की बैठक में घट सकता है इन चिजों पर टैक्स:

ज्ञातव्य है गुवाहाटी में गुरुवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हुई। आज इस बैठक में कई चीजों पर टैक्स घटाया जा सकता है। इस बैठक में 28 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाले कुछ जरूरी वस्तुओं की संख्या घटाने पर चर्चा हो सकती है। साथ ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं, प्लास्टिक उत्पादों और हस्तनिर्मित फर्नीचर के लिए जीएसटी दर में भी कमी की उम्मीद की जा रही है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More