BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण में कमी लाने के संबंध में 34 श्रेणियों के उद्योगों के लिए सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन का मानदंड तय न करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पर्यावरण मंत्रालय पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। ये उत्सर्जन मानक उन उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो उवर्रक, नाइट्रिक एसिड और अन्य खतरनाक चीजों का उत्पादन करते हैं, और जिसमें पेट कोक और फर्नेस तेल का प्रयोग होता है।   न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा 23 अक्टूबर को जारी किए गए मसौदे को अपवाद करार देते हुए मानक जारी करने में हुई देरी को आलसी और सुस्त करार दिया। अदालत ने कहा कि अगर जुर्माने की रकम 2 लाख रुपये नहीं चुकाए जाते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। अदालत ने इस पर आश्चर्य व्यक्त किया कि इस साल की 27 जून को दिए गए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सिफारिशों पर मंत्रालय कुंडली मारकर बैठा रहा। जो मसौदा 23 अक्टूबर को जारी किया गया है, उस पर जनता को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है। इसके बाद मंत्रालय उत्सर्जन मानदंडों को तय करने से पहले इस संबंध में मिली आपत्तियों की जांच करेगा, जोकि साल 2018 के फरवरी के पहले नहीं हो सकेगा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

गांधीनगर। ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस में शामिल होने से उत्साहित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां मंगलवार को नोटबंदी और जीएसटी मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स है, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। राहुल ने मोदी से दो टूक कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी का टर्नओवर केंद्र में राजग सरकार बनते के बाद बेतहाशा बढ़ जाने के खुलासे पर वह अपनी चुप्पी तोड़ें। उन्होंने कहा, मोदीजी, आपने तो कहा था, न खाएंगे और न किसी को खाने देंगे, लेकिन आप तो खिलाने भी लगे। रैली में युवा ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर के हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए राहुल ने भाजपा पर गुजरातियों की बहुमूल्य आवाज को खरीदने का आरोप लगाया और कहा कि गुजरात अमूल्य है, इसे खरीदा नहीं जा सकता।    उन्होंने यह बात पटेल नेता नरेंद्र पटेल को भाजपा में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश और पेशगी के तौर पर 10 लाख रुपये दिए जाने का खुलासा नोटों की गड्डियों के साथ मीडिया के सामने होने का जिक्र करते हुए कही। नोटबंदी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, पिछले साल 8 नवंबर को क्या हुआ? मोदीजी अचानक टेलीविजन पर आए और कहा कि मैं 500 और 1000 रुपये को पसंद नहीं करता हूं। इसलिए मैं इसे आधी रात से हटाने का फैसला करता हूं और ऐसा करके उन्होंने एक वार से पूरे देश पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा, पहले दो या तीन दिन वह खुद नहीं समझ पाए कि क्या हुआ और मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, मैंने इसे कर दिया। लेकिन पांच-छह दिन बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलती कर दी है। वह फिर टीवी पर सामने आए और कहा कि अगर 30 दिसंबर तक काला धन खत्म नहीं हुआ तो मुझे फांसी पर लटका देना।   मोदी ने समूची अर्थव्यवस्था चौपट कर दी:राहुल   कैशलेस लेनदेन पर जोर दिए जाने का जिक्र करते हुए राहुल ने वहां उपस्थित किसानों की भीड़ की ओर इशार कर पूछा कि क्या वे अपने मोबाइल फोन या चेक से बीज और उर्वरक खरीद पा रहे हैं? भीड़ ने ना में जवाब दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मोदी ने समूची अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। वह यहीं नहीं रुके, इस साल जीएसटी लागू कर दिया। जीएसटी हमारा विचार था। हम इसे लाए थे, यह कम फॉर्मो के साथ पूरे देश में 18 प्रतिशत एक कर लागू करने की प्रणाली थी, जिसे इन्होंने तोड़-मरोड़ कर अपने मनमाफिक पेश किया। इनका जीएसटी वह जीएसटी नहीं है, यह है गब्बर सिंह टैक्स। उन्होंने कांग्रेस के कर स्लैब में कटौती करने के सुझाव को ठुकराने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की भी आलोचना की। राहुल ने कहा, लेकिन उन्होंने (भाजपा) कहा कि वह इसे उसी तरह लागू करेंगे, जैसा नोटबंदी में किया। उन्होंने आधी रात को जश्न मनाकर इसे लागू किया और अब 28 प्रतिशत का जीएसटी है और तीन र्टिन फॉर्म हैं।    मेक इन इंडिया पर राहुल ने ली चुटकी   राहुल ने मेक इन इंडिया स्लोगन पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में हर जगह चीनी सामान पटे परे हैं और उनका प्रचार भी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं को रोजगार देना था। भारत की प्रतिस्पर्धा चीन के साथ है। ऐसे में रोजगार चीन जाएगा या भारत आएगा? राहुल ने कहा, ज्यादातर समान जो आप इस्तेमाल करते हैं, उसमें मेड इन चाइना का ठप्पा लगा रहता है। चाहे शर्ट हो, कैमरा हो या कुछ भी हो। जब आप सेल्फी के लिए बटन दबाते हैं, एक चीनी युवा को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा, मोदीजी मेक इन इंडिया की बात करते हैं। गुजरात में अकेले, कम से कम 30 लाख बेरोजगार नौजवान हैं। प्रत्येक दिन 30,000 लोग रोजगार की तलाश में बाजार की ओर रुख करते हैं, लेकिन नौकरी मिलती है सिर्फ 450 लोगों को।अल्पेश ठाकोर ने जब जनसमूह को शांत रहने को कहा, तब राहुल बोले, अल्पेशजी, आप इनलोगों को चुप रहने के लिए कहते हैं। लेकिन ये लोग कैसे चुप रह सकते हैं। मोदीजी ने इन्हें काफी परेशान किया है, इसलिए ये लोग अब चुप नहीं रह सकते। उन्होंने आगे कहा, यहां तक कि हार्दिक, जिग्नेश मेवानी (दलित नेता) भी चुप नहीं रह सकते। उनलोगों की भी अपनी आवाज है। और यह कोई साधारण आवाज नहीं है। इसे खरीदा या दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, चाहे एक करोड़ ,100 करोड़, 1,000 करोड़ दिए जाएं या भारत की या दुनिया के सारे धन देकर भी गुजरात के लोगों की आवाज को दबाया या खरीदा नहीं जा सकता।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। गुजरात में हुए कैशकांड को लेकर आरोपों में घिरी बीजेपी पर विपक्षी दल लगातार हावी हो रहे है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को गुजरात में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस में शामिल होने और भाजपा के विरुद्ध घूस देने के आरोप को ड्रामा बताया। अल्पेश ठाकोर के शामिल होने को बड़ी उपलब्धि बताने पर कांग्रेस को ड्रामेबाज पार्टी नंबर वन करार देते हुए उन्होंने कहा कि ओबीसी नेता इससे पहले इस पार्टी के टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाटीदार नेता नरेंद्र पटेल का भाजपा पर पार्टी में शामिल होने के लिए एक करोड़ रुपये घूस देने का आरोप भी ड्रामे का एक भाग है। नरेंद्र पटेल पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के सहयोगी हैं जिन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा में उनके शामिल होने पर उन्हें एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी।    प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अतीत में कई फिल्में नंबर-वन के शीर्षक से बन चुकी हैं। जैसे जोड़ी नंबर वन, दोस्त नंबर वन, आंटी नंबर वन। मैं आज कांग्रेस को नया नाम ड्रामेबाज पार्टी नंबर वन का देता हूं। उन्होंने कहा, मैं ऐसा क्यों न कहूं? क्योंकि कांग्रेस एक बड़े नेता को शामिल करने का ड्रामा कर रही है जो पहले एनएसयूआई का सदस्य रहा है? उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मेहसाना पंचायत चुनाव भी लड़ा था और हारे भी थे। यहां तक कि उनके पिता भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में वह (ठाकोर) कांग्रेस से बाहर कब थे?   होमवर्क नहीं करने पर राहुल को घेरा   उन्होंने होमवर्क नहीं करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, इससे पहले मैंने कहा था कि राहुल गांधी अपना होमवर्क करके नहीं आते हैं लेकिन अब मुझे कहना पड़ रहा है कि उनके पटकथा लेखक भी होमवर्क नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो आज वह (राहुल) आज की इस उपलब्धि (ठाकोर की कांग्रेस में एंट्री) के ड्रामे से बच जाते।   प्रसाद ने पूछा-कहां गए 90 लाख रुपयेप्रसाद ने पूछा कि नरेंद्र पटेल ने क्यों सिर्फ 10 लाख रुपये दिखाए, जबकि उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा, बाकी 90 लाख कहां हैं? कुछ तो छूट रहा है। कांग्रेस के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की नकदी संसद में दिखाई गई थी। यह कांग्रेस का इतिहास है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस राज्य में 22 वर्षो से सत्ता से बाहर रहने की वजह से कुंठित हो गई है, इसलिए प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह का हथकंडा अपना रही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने नया प्लान बना लिया है। कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ एक महागठबंधन का खाका तैयार कर दिया है। कांग्रेस लगातार हार्दिक पटेल को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे रही है। इसी बीच शनिवार शाम ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल से मुलाकात के बाद अल्पेश ने कहा कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे और 23 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्पेश कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे को तैयार हो गए। अब अल्पेश 23 अक्टूबर को राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इससे पहले गुजरात कांग्रेस ने हार्दिक पटेल, ओबीसी समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोर और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को साथ आने का न्योता दिया है।    कांग्रेस ने इसके अलावा एनसीपी और जेडीयू के एकमात्र विधायक छोटू भाई वसावा के साथ भी चुनाव पूर्व गठबंधन का संकेत दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इस समीकरण से 125 सीटें जीतने का दावा तक कर दिया है। इधर, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा है कि जो भी बीजेपी को हराएगा हम उसके साथ हैं। हालांकि हार्दिक पटेल ने कहा कि उन्हें चुनाव नहीं लडऩा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी अहंकारी हो गई और लोगों के साथ अन्याय कर रही है। हालांकि जिग्नेश मेवाणी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि जिग्नेश ने बीजेपी पर संविधानविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी की हार के लिए काम करेंगे। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य कांग्रेस प्रमुख भरतसिंह सोलंकी ने भरोसा जताया कि इन नेताओं के समर्थन और आशीर्वाद से पार्टी कुल 182 सीटों में 125 से ज्यादा सीटें आसानी से जीत जाएगी। सोलंकी ने कहा, हालांकि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है पर गांधीनगर के लिए कांग्रेस के विजय मार्च को रोकने में उसे सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, जिस कारण के लिए हार्दिक पटेल लड़ रहे हैं हम उसका सम्मान और अनुमोदन करते हैं। मैं हार्दिक से चुनावों के दौरान कांग्रेस का समर्थन करने की अपील करता हूं। अगर वह भविष्य में चुनाव लडऩा चाहें तो हम उन्हें टिकट देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, इसी तरह हमने अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया है। मैंने छोटू वसावा को भी कांग्रेस का समर्थन करने के लिए आमंत्रित किया है, जिन्होंने राज्य सभा चुनावों में हमारी मदद की थी।    उन्होंने कहा कि एनसीपी ने राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को धोखा दिया था लेकिन वो गुजरात से बीजेपी को उखाड़ फेंकना चाहते हैं तो पार्टी के दरवाजे अभी भी उनके लिए खुले हैं। सोलंकी ने यह भी दावा किया है कि गुजरात आम आदमी पार्टी के भी कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। सोलंकी का दावा है कि ये आप नेता चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सोलंकी ने कहा है कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

पेइचिंग। चीन ने दुनियाभर के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि बौद्ध धार्मिक गुरु दलाई लामा से मिलना हमारी नजर में बड़ा जुर्म है। चीन ने शनिवार को कहा कि यदि कोई नेता दलाई लामा से मिलता है या उनकी मेजबनी करता है तो यह एक प्रमुख अपराध है, क्योंकि दलाई लामा एक अलगाववादी नेता हैं और तिब्बत को चीन से अलग करने की साजिश कर रहे हैं। चीन सभी देशों की सरकारों को यह भी कह चुका है कि उसके साथ राजनयिक संबंध रखने के लिए तिब्बत को चीन का हिस्सा मानना होगा।    भारत ने जब इसी साल तिब्बत के धार्मिक गुरु को भारत के अरुणाचल प्रदेश समेत नॉर्थ-ईस्ट में कहीं भी जाने की अनुमति दी थी तो चीन ने इसका भी विरोध किया था। चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के यूनाइटेड फ्रंट वर्क डिवेलपमेंट के एग्जिक्यूटिव वाइस मिनिस्टर जैंग यीजॉन्ग ने कहा, यदि किसी भी देश या संगठन का कोई भी नेता दलाई लामा से मिलता है तो हमारी नजर में यह चीनी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अपराध है। उन्होंने कहा, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि 14वें दलाई लामा धर्म की आड़ में एक राजनीतिक हस्ती हैं। यीजॉन्ग ने भारत का नाम लिए बिना कहा कि दलाई लामा वर्ष 1959 में अपनी मातृभूमि को धोखा दे दूसरे देश भाग गए और निर्वासन में अपनी तथाकथित सरकार स्थापित की। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पांच साल में एक बार होने वाले कार्यक्रम में यीजॉन्ग ने कहा, चीन दलाई लामा से मिलने पर किसी भी व्यक्ति की किसी भी दलील को स्वीकार नहीं करेगा। 1959 में वह भागकर एक देश चले गए थे, उन्होंने अपनी मातृभूमि के खिलाफ विद्रोह किया है।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

गांधीनगर।गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम आज तय करेगी। आज गांधीनगर में बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है। बीजेपी ने गुजरात के हर जिले में 3 पर्यवेक्षक बनाए हैं जो अपना फीडबैक देंगे, जिसके आधार पर गुजरात बीजेपी के आला नेता मंथन कर लिस्ट तैयार करेंगे। फिर ये लिस्ट दिल्ली भेजा जाएगा, जहां बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपनी टीम के साथ इस लिस्ट पर आखिरी मुहर लगाएंगे।और फिर बीजेपी उम्मीदवारों का एलान कर देगी। उधर चुनाव आयोग ने फिर साफ किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो इसके लिए चुनाव तारीखों का ऐलान हिमाचल चुनाव के साथ नहीं किया गया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर आज कांग्रेस की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने पर कांग्रेस आज चर्चा करेगी। जैसा कि आपको पता ही है कि राहुल ही अगले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे।आज होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। बैठक में गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की जाएगी।  जानकारी के मुताबिक इस बैठक के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी जल्द होगी जिसमें राहुल को लेकर ऐलान किया जा सकता है।बता दें कि कांग्रेस में वर्किंग कमेटी ही पार्टी को लेकर सभी महत्व फैसले लेती है।  राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कुछ दिन पहले अपने प्रेस कांफ्रेंस में साफ कर दिया था कि दिवाली के कुछ समय बाद राहुल को कमान सौंपी जाएगी।  अभी हाल ही गुजरात दौरे पर जनता से मिले समर्थन से कांग्रेस खासकर राहुल गांधी खासे उत्साहित हैं।हिमाचल में भी वीरभद्र सिंह को दोबारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर राहुल ने साफ किया है कि पार्टी पूरी तरह से उनके हर फैसले पर साथ है। उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपने स्वास्थ्य कारणों से अपने बेटे राहुल गांधी को कमान जल्द से जल्द सौंपकर मार्गदर्शक की भूमिका अदा करना चाहती हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी हुई। इसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। ज्ञातव्य है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए पटाखों की बिक्री पर बैन लगाया है। इसके बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में हुई आतिशबाजी के कारण दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है।   दिवाली पर हुई आतिशबाज़ी से हवा के जहरीली होने के आंकड़े चौकाने वाले हैं। आंकडों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले दिल्ली के प्रदूषण में कोई कमी नहीं आई है। बैन के बावजूद दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी के कारण धुंध छा गई है। शहर के प्रदूषण निगरानी स्टेशन के ऑनलाइन संकेतक ने हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बताई क्योंकि शाम करीब सात बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा हवा में तेजी से बढ गई। आर के पुरम निगरानी स्टेशन ने रात करीब 11 बजे पीएम 2.5 का स्तर 878 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 1,179 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर था।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में शरण लिए छह लाख के करीब रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों में से करीब 58 फीसदी बच्चे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये बच्चे गम्भीर कुपोषण का शिकार हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था-यूनिसेफ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन बच्चों पर संक्रमण से होने वाली बीमारियों का भी गम्भीर खतरा है।    यूनिसेफ अधिकारी और आउटकास्ट एंड डेस्पेरेट : रोहिंग्या रिफुजी चिल्ड्रेन फेस एक पेरिलियस फ्यूचर नाम की इस रिपोर्ट के लेखक साइमन इंग्राम के मुताबिक, इस स्थान की जो हालत है, उसके आधार पर रोहिंग्या इसे धरती पर नरक के रूप में देख रहे होंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि एक अनुमान के मुताबिक पांच साल की उम्र तक के पांच में से एक बच्चा गम्भीर कुपोषण का शिकार है और करीब 14500 कुपोषण की बेहद गम्भीर स्थिति में हैं। इंग्राम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि इन बच्चों को सबसे अधिक खतरा कॉलरा, मिसेल्स और पोलियो जैसी संक्रामक बीमारियों से है क्योंकि इस दिशा में अब तक कोई काम नहीं किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं और इससे स्थिति और भी गम्भीर हो सकती है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने घर से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे जवानों को दिवाली का तोहफा दिया है। अब सैन्य और अर्धसैन्यकर्मी सैटेलाइट फोन से एक रुपये प्रति मिनट की दर से अपने घरवालों से बात कर सकेंगे। जवानों के लिए यह सुविधा 19 अक्टूबर यानी दीवाली के दिन से लागू होगी। टेलीकॉम मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि जवान दीवाली के दिन से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जवानों को यह दीवाली गिफ्ट है। अब वे लंबे समय तक अपनों से बात कर सकते हैं।    उन्होंने कहा कि ऐसी सेवाओं के अब तक फिलहाल 5 रुपये प्रति मिनट लगते थे। हालांकि, कुछ जगह एक रुपये में भी यह सेवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा अभी सिक्युरिटी फोर्सेस को सैटेलाइट फोन कनेक्शन के लिए 500 रुपए का मंथली रेंट देना होता है, लेकिन गुरुवार से उन्हें किसी भी तरह का रेंटल देने की जरूरत नहीं है।   पहले सैटेलाइट फोन सर्विस टाटा कम्युनिकेशंस प्रोवाइड करवाता था, लेकिन अब ये सर्विस बीएसएनएल देती है। 2009-10 में कॉल चार्जेस 1 रुपए थे। ये हर 5 साल में रिवाइज्ड किए जाते हैं। लेकिन, अब हमने फैसला लिया है कि हर कॉल का रेट एक रुपए/मिनट रहेगा और ये 5 रुपए तक नहीं बढ़ाया जाएगा। टेलीकॉम सेक्रेटरी अरुणा सुंदरराज ने कहा, इस फैसले से हर साल 3-4 करोड़ रुपए का भार करेगा, जिसे सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा देश में अभी 2,500 सैटेलाइट कनेक्शंस काम कर रहे हैं। हमारी कैपेसिटी 5 हजार की है। हम डिफेंस और होम मिनस्ट्री को बता रहे हैं कि और ज्यादा कनेक्शंस दिए जा सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अगले 6 महीनों में कैपेसिटी को और बढ़ाया जा सकता है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को कहा कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ विवादों का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से करेगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बीजिंग अपने हितों के साथ समझौता करेगा। लोगों से भरे ग्रेट हॉल में अपने तीन घंटे के भाषण के दौरान, उन्होंने चीन की संप्रभुता की रक्षा के लिए सेना को विश्वस्तरीय बनाने का वादा किया। सात दिवसीय सीपीसी के 19वें पार्टी कांग्रेस के पहले दिन उन्होंने अपने भाषण में राष्ट्रीय पुनर्जीवन, चीनी साम्यवाद, पार्टी के लिए प्रतिबद्धता और गत पांच वर्षो में चीन की उपलब्धियों के बारे में बताया।   शी ने कहा, चीन कभी भी दूसरे देश की अनदेखी कर अपना विकास नहीं करेगा और ना ही चीन अपने वैध अधिकार और हितों को छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि चीन अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्द, ईमानदारी, पारस्परिक लाभ, समावेशता और दोस्ती व साझेदारी की स्थापना की नीति के तहत संबंध मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, हम बातचीत के जरिये विवाद हल करेंगे और पारंपरिक व गैर पारंपरिक मतभेदों को चर्चा के जरिये सुलझाएंगे। भारत और भूटान के साथ चीन का दशकों पुराना सीमा विवाद है वहीं दक्षिण व पूर्वी चीन सागर को लेकर उसके कई पड़ोसी देशों के साथ विवाद है।   चीन और भारत के बीच दो माह लंबा चला डोकलाम विवाद अगस्त में समाप्त हुआ था। उन्होंने कहा, 21वीं शताब्दी के मध्य तक पीपुल्स आम्र्ड फोर्सेस को पूरी तरह से विश्वस्तरीय सेना बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा और 2020 तक हमारी सेना को मूल रूप से यंत्रीकृत कर लिया जाएगा जिसमें आईटी इस्तेमाल और रणनीतिक क्षमताओं से बड़ा सुधार दिखेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सशस्त्र सेना का आधुनिकीकरण मुख्यत: 2035 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीपीसी एक शक्तिशाली थल सेना, नौसेना, वायु सेना, रॉकेट सेना और रणनीतिक सहयोग सेना का निर्माण करेगा और विशिष्ट चीनी विशेषताओं के साथ अत्याधुनिक कांबेट प्रणाली और थियेटर कमांड के लिए कमांडिंग संस्थाओं का निर्माण करेगा। सीपीसी खुफिया सेना के विकास में तेजी लाएगा और नेटवर्क सूचना प्रणाली व बहु-पक्षीय स्थितियों में युद्ध की क्षमता में संयुक्त अभियान के आधार पर अपनी युद्धक क्षमता को बढ़ाएगा।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

लखनऊ। विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल पर भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा दिए विवादास्पद बयान से राजनीति गरमा गई है। बयान पर प्रतिक्रिया में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व रामपुर विधायक मोहम्मद आजम खां ने कहा कि वह तो पहले ही कह चुके हैं कि ताजमहल ही क्यों, संसद, राष्ट्रपति भवन, कुतुबमीनार, लाल किला और आगरे का किला भी ध्वस्त कर देना चाहिए, क्योंकि यह भी ‘गुलामी’ की याद दिलाते हैं। मीडिया से बातचीत में आजम ने मंगलवार को संगीत सोम का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, ‘‘मैं किसी को जवाब नहीं दे रहा हूं, क्योंकि गोश्त के कारखाने चलाने वालों को राय देने का अधिकार नहीं। इस पर शासक फैसला करेंगे, लेकिन मैं तो पहले से ही इस राय का हूं कि गुलामी की उन तमाम निशानियों को मिटा देना चाहिए, जिससे कल के शासकों की बू आती हो।’’   उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है, ये एक सच है कि मुगल हिन्दुस्तान पर काबिज हुए। अब वे किन हालात में आए, कौन लेकर आया, ये बहस अगर होगी तो कड़वाहट आ जाएगी और लोग हमारी बात का बुरा मानेंगे। इसलिए हम वो बात कहना नहीं चाहते।’’ आजम ने कहा, ‘‘मैंने तो पहले ही कहा था कि अकेले ताजमहल ही क्यों? पार्लियामेंट हाऊस भी क्यों नही, राष्ट्रपति भवन क्यों नहीं, कुतुबमीनार क्यों नही, दिल्ली का लालकिला क्यों नहीं, आगरे का किला क्यों नहीं? ये सब गुलामी की निशानियां है। सब ध्वस्त कर दो।’’उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा, ‘‘हम तो बादशाह से अपील करते हैं और छोटे बादशाह से तो हमने कहा है कि आप आगे चलो, हम साथ चलेंगे। पहला फावड़ा आपका होगा, दूसरा हमारा होगा। मैं समझता हूं, इतना कुछ कहने के बाद कदम पीछे हटा लेना राजनीतिक नपुंसकता है।’’आजम ने कहा कि जो लोग इन जगहों को गुलामी की निशानी कह रहे हैं, उनका पूरे देश पर राज है, इस वक्त कब्जा है। अगर वो हिम्मत नहीं कर रहे तो इसे राजनैतिक नपुंसकता ही कहेंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More