देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे आर्थिक सुधारों का असर अब साफ नजर आने लगा है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से उम्मीद थी। वर्ल्ड बैंक की ओर मंगलवार को जारी रिपोर्ट में भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में लंबी छलांग लगाने के साथ ही 100वें नंबर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भारत 30 अंकों की छलांग लगाकर अब 100वें नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल भारत 130वें स्थान पर था। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक ने भारत के प्रदर्शन की सराहना की है। जीएसटी और नोटबंदी जैसे आर्थिक सुधारों को लेकर विपक्ष की आलोचना झेल रही मोदी सरकार के लिए इसे राहत की खबर माना जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत बेहतर करने वाले टॉप 10 देशों में शामिल है।
उन्होंने बताया, छोटे शेयरधारकों की सुरक्षा के मामले में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बिजनेस के लिए क्रेडिट उपलब्ध कराने के मामले में भारत को 29वां स्थान मिला है, वहीं बिजनस के लिए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन दिए जाने के मामले में भारत की रैंकिंग 29वीं है। जबकि टैक्स भरने में भारत की रैकिंग 119वें स्थान पर पहुंची है। उन्होंने कहा टैक्स देने में हम 172वें स्थान पर थे, टैक्स सुधारों के कारण अब हमने इसमें 53 अंकों की छलांग लगाई है। इन्सॉल्वंसी को निपटाने के मामले में 33 स्थान की छलांग लगाकर भारत 103वें नंबर पर पहुंचा है। कंस्ट्रक्शन परमिट के मामले में हम 181वें स्थान पर हैं, हमने 8 अंकों की छलांग लगाई है।
पीएम मोदी बोले-ऐतिहासिक छलांग टीम इंडिया
इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, कारोबार सुगमता वरीयता में ऐतिहासिक छलांग टीम इंडिया के चौतरफा और बहु-क्षेत्रीय सुधार कदमों का नतीजा है। अपने दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, पिछले तीन वर्षों में हमने कारोबार को सुगम बनाने की ओर राज्यों के बीच सकारात्मक स्पर्धा की भावना देखी है। प्रधानमंत्री ने विश्व बैंक रैंकिंग पर कहा, हम ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म’ के मंत्र के साथ रैंकिंग में और सुधार करने तथा अधिक आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वर्ल्ड बैंक ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ
वर्ल्ड बैंक ने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। दक्षिण एशिया के लिए वर्ल्ड बैंक की वॉइस प्रेसिडेंट एन्नेट डिक्सन ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि इस साल भारत दुनिया भर के टॉप-10 उन देशों में से है, जिन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में खुद की रैंकिंग को बढ़ाया है। वर्ल्ड बैंक ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी लीडरशिप आने वाले सालों में भारत को और तरक्की दिलाएगी जहां अर्थव्यवस्था की गिरावट के लिए मोदी सरकार के नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसे फैसलों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वर्ल्ड बैंक की वॉइस प्रेसिडेंट ने कहा है कि अगर भविष्य में भी ऐसी ही लीडरशिप और को-ऑर्डिनेशन देखने को मिला तो हमें उम्मीद है कि भारत आने वाले सालों में भी अच्छी तरक्की करेगा।
इन 10 क्षेत्रों में सुधरा भारत का प्रदर्शन 1. नया बिजनेस शुरू करना: नया बिजनेस को शुरू करने मामले में भारत 156 स्थान पर पहुंच गया है। इसमें भारत की रैंकिंग में पहले के मुकाबले सुधार हुआ है।
2. कंस्ट्रक्शन परमिट: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार कंस्ट्रक्शन परमिट देने के मामले में भारत अभी 181वें स्थान पर हैं।
3. इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन: बिजनेस के लिए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन देने के मामले में भारत 129वें नंबर पर है।
4. प्रॉपर्टी रजिस्ट्री: बिजनेस के लिए प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के मामले की रैंकिंग में भारत 29वें स्थान पर है।
5. क्रेडिट मिलने: बिजनेस के लिए क्रेडिट मिलने के मामले में भारत 29वें स्थान पर है।
6. छोटे शेयरधारकों की सुरक्षा: छोटे शेयरधारकों की सुरक्षा में भारत की रैंकिंग चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
7. टैक्स चुकाना: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार टैक्स चुकाने के मामले में भारत अभी 119वें स्थान पर है।
8. सीमा पार व्यापार: ट्रेड अक्रॉस द बॉर्डर के मामले में भारत की रैंकिंग 146 है।
9. कॉन्ट्रैक्ट लागू करना: इस रिपोर्ट के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट लागू करने के मामले में भारत 164वें स्थान पर है।
10. रिजॉल्विंग इनसॉल्वंसी: इस मामले मे भारत 33 स्थान की छलांग लगाकर भारत 103 पर पहुंच गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल