देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बीजेपी से नाराज चल रही शिवसेना ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर फीकी पड़ गई है। साथ ही शिवसेना ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ में कसीदें गढ़ते हुए कहा कि राहुल देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान कहा कि जीएसटी को लागू किए जाने के खिलाफ गुजरात के लोगों में रोष इस बात का संकेत है कि भाजपा को चुनाव में एक कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
गुजरात में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने वाले है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं और उन्हें पप्पू कहना गलत है। इस कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे भी मौजूद थे। राउत ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश में सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति जनता है...मतदाता हैं, वो किसी को भी पप्पू बना सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?