BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नोटबंदी का एक वर्ष: राहुल ने आज बुलाई बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी

नोटबंदी का एक वर्ष: राहुल ने आज बुलाई बैठक, सरकार को घेरने की तैयारीनई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस 8 नवंबर को काला दिवस मनाएगी। इसके लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राहुल गांधी नोटबंदी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाएंगे। नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस केन्द्र से हिसाब मांगने की तैयारी कर रही है। 

 

वहीं कांग्रेस नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनावों में नोटबंदी का मुद्दा उनकी पार्टी को खासा फायदा दे सकता है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी रैलियों में भी नोटबंदी के मुद्दे को उठाते रहे हैं। अब नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में कांग्रेस ने कहा था कि नोटबंदी का एक वर्ष पूरा होने पर 8 नवंबर को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी विपक्षी दल एक साथ एक सा कार्यक्रम नहीं करेंगे। हर दल अपने हिसाब से अपने अपने कार्यक्रम करेंगे। ऐसे में राहुल गांधी की इस रणनीति को बीजेपी के जवाब की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।  साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More