देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने एक बाद फिर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर भरोसा जताया है। बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को एक रैली के दौरान ऐलान किया कि हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल ही बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वीरभद्र सिंह को अपनी पार्टी का सीएम कैंडिडेट घोषित किया था।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल इस बार अपनी पारंपरिक सीट हमीरपुर के बजाए सुजानपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रेम कुमार धूमल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है। वे राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की हमीरपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रेम कुमार धूमल 10 अप्रैल 1944 को गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में पैदा हुए।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल भगवाड़ा में हुई और मैट्रिक डीएवी हाई स्कूल टौणी देवी, जिला हमीरपुर से की। 1970 में इन्होंने दोआबा कालेज जालंधर में एमए इंग्लिश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इन्होंने पंजाब, विश्वविद्यालय (जालंधर) में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात दोआबा कालेज जालंधर चले गए। नौकरी करते हुए इन्होंने एलएलबी किया। 1984 में इन्होंने संसदीय चुनावों में भाग लिया और पराजित हुए, किंतु 1989 में विजयी हुए। 1991 में पुन: हमीरपुर की लोकसभा सीट से विजयी हुए तथा हिमाचल प्रदेश की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष बने।
1996 के लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। फिर 1998 के विधानसभा चुनावों में बमसन क्षेत्र से जीतकर प्रदेश में भाजपा-हिविंका गठबंधन के मार्च 1998 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं