BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सामने आया ऐफिडेविट: अहमद पटेल ने 2014 में अस्पताल से दिया था इस्तीफा

सामने आया ऐफिडेविट: अहमद पटेल ने 2014 में अस्पताल से दिया था इस्तीफाअहमदाबाद। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी द्वारा कांग्रेस नेता अहमद पटेल पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सरदार पटेल अस्पताल का एक ऐफिडेविट सामने आया है। यह ऐफिडेविट अस्पताल से अहमद पटेल के इस्तीफे के बाद जारी किया गया था। इस ऐफिडेविट में इस्तीफे के बाद बतौर ट्रस्टी अहमद पटेल का नाम हटाया गया। ज्ञातव्य है कि सीएम विजय रूपाणी ने आतंकी मोहम्मद कासिम स्टिंगरवाला के साथ कथित संबंधों की वजह से अहमद पटेल से राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफे की मांग की थी। कासिम को गुजरात एटीएस ने सूरत से गिरफ्तार किया था। कासिम अहमदाबाद के सरदार पटेल अस्पताल में काम करता था। 

 

विजय रूपाणी ने आरोप लगाया था कि इस अस्पताल के कर्ता धर्ता कांग्रेस नेता अहमद पटेल हैं। वहीं कांग्रेस और अहमद पटले ने कहा है आरोप निराधार है और उनका अस्पताल से कोई लेना देना नहीं है। अस्पताल भी कह चुका है कि अहमद पटेल या उसके परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल के ट्रस्टी में शामिल नहीं है। अहमद पटेल ने कहा था कि उन्होंने साल 2014 में अस्पताल से इस्तीफा दे दिया था। 

 

गुजरात चुनाव में हार से घबरा रही बीजेपी: कांग्रेस रूपाणी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह गुजरात चुनाव में हार से बचने के लिए घबराहट में राज्यसभा सांसद अहमद पटेल पर आतंकवादियों से संबंध होने का बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी गुजरात में हार से डर रही है और इसलिए घबराहट में वह दूसरों पर मनगढंत आरोप लगा रही है। 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अस्पताल एक चैरिटेबल अस्पताल है, जिसमें 150-200 कर्मचारी काम करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि न ही अहमद पटेल और न ही उनके परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल के ट्रस्टी हैं। उन्होंने कहा कि अगर संदिग्ध आतंकवादी के खिलाफ सबूत है तो एटीएस इसकी जांच करे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More