BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिंडन एयरबेस में घुस रहे संदिग्ध को जवानों ने मारी गोली, पूछताछ जारी

हिंडन एयरबेस में घुस रहे संदिग्ध को जवानों ने मारी गोली, पूछताछ जारीनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में दीवार फांदकर घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। घायल संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे के करीब एक युवक एयरबेस के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस रहा था। जहां जावनों ने उसके पैर में गोली मार दी।

 

घायल शख्स यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे एयरबेस के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है, जहां वायुसेना और जिला पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं। हैरानी की बात ये हैं कि इस घटना से कुछ देर पहले ही खुफिया एजेंसियों ने हिंडन एयरबेस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था।

 

हिंडन एयरबेस भारत के सबसे बड़े एयरफोर्स स्टेशनों में से एक है। यहां वायुसेना के कई बड़े फाइटर जेट और हथियार तैनात हैं। इसी साल 2 जनवरी को पंजाब के पठानकोट में आतंकियों ने एयरफोर्स स्टेशन को अपना निशाना बनाया था। हमले में 4-6 आतंकी मारे गए थे जबकि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में 7 जवान भी शहीद हो गए थे। आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने 2-3 दिन पहले ही लश्कर के हमले का अलर्ट जारी किया था। देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम हिंडन एयरबेस पर मंगलवार रात हडक़ंप मच गया। अचानक एयरबेस से गोलियों की आवाज उठी तो हर कोई सकते में आ गया। दरअसल रात करीब 9 बजे एक संदिग्ध शख्स दीवार फांसकर हिंडन एयरबेस के कंपाउंड में पहुंच गया। सुरक्षाबलों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, जिसके बाद भी संदिग्ध नहीं रुका। संदिग्ध को पकडऩे के लिए सुरक्षाकर्मियों ने उसके पैर पर गोली मारी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More